411 REFERENCE · Wikipedia
एडिनबर्ग में परिवहन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|300px|right|प्रिंसेस स्ट्रीट पर चल रहे बस
एडिनबर्ग, परिवहन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण केंद्र है, और कई मायनों में यहाँ की परिवहन व्यवस्था पूर्व-मध्य स्काॅटलैंड के परिवहन का मुख्याधार भी है। इसकी बहुसाधनीय परिवहन व्यवस्था एडिनबर्ग नगर एवं उसके उपनगरों व अन्य सेट इलाकों को बाकी के स्काॅटलैंड, यूके व विश्व के अन्य स्थानों से जोड़ता है। स्काॅटिश संसद के अधिकारक्षेत्र में है, जिसके पास, इसपर कानूनन नियंत्रण, अधिकार, एवं शहर में संबंधित वित्तीय व इन्फ़्रास्ट्रक्चर संबंधित योजना बनाने की भी पूरी क्षमता है। परिवहन संबंधित सारा प्रभार सिटी ऑफ़ एडिनबर्ग काउंसिल की कार्यपालन इकाई पर है, जो इसकी विकास व ठीक से संचालन के लिये ज़िम्मेदार है। यह परिवहन संबंधित विस्त्रित प्रदाताओं को एक छत्रपति में संयोजित करती है। एडिनबर्ग की परिवहन व्यवस्था आम तौर पर अतिरिक्त व सक्षम है, परंतु कठिनाइयाँ, जैसे: ट्रैफ़िक संकुलन, महत्वपूर्ण परिवहन योजनाओं की आपूर्ति में देरी, प्रचलित चिंतन का विषय हैं। हाल में आई समस्याओं में चोरी एवं सड़क दुर्धटनाओं में आई बढ़ोतरी हैं।
परिवहन के साधन
वायुमार्ग
thumb|left|हवाई अड्डे का नियंत्रण स्तंभ
एडिनबर्ग हवाई अड्डा, स्काटलैंड का सबसे बड़ा और व्यस्त हवाई अड्डा एवं स्काॅटलैंड की राजधानी का प्रमुख प्रवेशद्वार है। यह प्रतिवर्ष करीब 1 करोड़ यात्रियों की आवाजाही संभालता है। 2015 में यह आँकड़ा 11 मिलियन (1.1करोड़) हो गया था। इस बढ़ते हुए यात्रियों की संख्या के मद्देनज़र हवाई आड्डा चालक कंपनी(बीबए लिमिटेड) ने हवाई अड्डे के विस्तार की योजना बनाई थी।http://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-scotland-business-35282128 Edinburgh Airport hails record year बीबीसी न्यूज़ 11 January 2016 20 मार्च 2016 https://web.archive.org/web/20160130020512/http://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-scotland-business-35282128 30 जनवरी 2016 live http://www.edinburghairport.com/docs/pdfs/edair_masterplan.pdf?sfvrsn=2 Edinburgh Airport Masterplan July 2011 edinburghairport.com 12 फरवरी 2013 dead https://web.archive.org/web/20130215121919/http://www.edinburghairport.com/docs/pdfs/edair_masterplan.pdf?sfvrsn=2 15 फरवरी 2013
बस परिवहन
thumb|प्रिंसेस स्ट्रीट पर लोथियन बसें|300px
एडिनबर्ग में यातायात प्रमुखतः बसों द्वारा की जाता है। लोथियन बस सेवाएँ, एडिनबर्ग की सर्वाधिक बस सेवाएँ, शहर के केंद्र से बाहरी इलाक़ों तक, संचालित करते हैं, जिनमें ज़यादा तर रूट प्रिंसेस स्ट्रीट से हो कर गुज़रती हैं। इसकी आलावा अन्य बस सेवाएँ, जैसे: स्टेजकोच, स्काॅटिश सिटीवाॅक, नैशनल एक्सप्रेस कोचेज़ और फ़र्स्ट स्काॅटलैंड ईस्ट, सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ स्क्वायर के आगे स्थिति एडिनबर्ग बस स्टेशन से हवाई आड्डे तक अपनी सेवाएँ संचालित करती हैं। एडिनबर्ग नगर निगम परिवहन विभाग के उत्तराधिकारी होने के नाते लोथियन बस, शहर की सारी टूरिस्ट बस सेवाएँ और निईट बस सेवाएँ भी संचालित करती है। वर्ष 2010 में लोथियन बस सेवाओं ने 10.9 करोड़ यात्री दर्ज किया।http://lothianbuses.com/about-us/our-company/ Our company Lothian Buses 9 February 2012 https://web.archive.org/web/20120923002142/http://lothianbuses.com/about-us/our-company/ 23 सितंबर 2012 dead http://lothianbuses.com/assets/files/Consolidated_Statutory_Accounts_2010.pdf LOTHIAN BUSES plc CONSOLIDATED REPORTS AND ACCOUNTS Lothian Buses 9 फरवरी 2012 https://web.archive.org/web/20130126003930/http://lothianbuses.com/assets/files/Consolidated_Statutory_Accounts_2010.pdf 26 जनवरी 2013 dead
रेल मार्ग
thumb|left|एडिनबर्ग वेवर्ली स्टेशन जो की ओल्ड और न्यू टाउन के बीच स्थित पूर्व झील के गड्डढे में स्थित है।
thumb|left|एडिनबर्ग वेवर्ली स्टेशन में, रवाना होने के लिये खड़ी एक ट्रेन
एडिनबर्ग वेवर्ली रेलवे स्टेशन, स्काॅटलैंड का दूसरा सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन है। अप्रैल 2010 और मार्च 2011 के बीच यात्रियों के प्रवेश और निष्कासन के आँकड़ओं के आधारपर यह लंदन के बाहर पाँचवाँ सबसे व्यस्त स्टेशन है, एवं प्लेटफार्मों की संख्या के आधारपर यह यूके का दूसरा सबसे बड़ा स्टेशन है। यहाँ से लंडन जानेवाली कई ट्रेनें रवना होती हैं, जो ऐबेलियो स्काॅटरेल द्वारा संचालित की जाती हैं। पिगॉट निक Nick Pigott Waterloo still London's busiest station द रेलवे मैगज़ीन हॉनकैसल, लिंक्स जून 2012 मॉर्टॉन्स मीडिया समूह 158 1334 6 इसके अलावा एडिनबर्ग पार्क रेलवे स्टेशन और हेऽमार्क रेलवे स्टेशन भी शहर में स्थित हैं। एडिनबर्ग क्राॅसरेल इन दोनो स्टेशनों को जोडती है। इसके अलावा यह ब्रन्स्टेन रेलवे स्टेशन और न्यक्रेग्हाॅल जैसे उपनगरीय स्टेशनों को भी जोड़ती है। इनके अलावा भी शहर के अन्य उपनगरों को जोड़नेवाली अन्य और यात्री लाइनें हैं।http://www.scotland.gov.uk/News/Releases/2001/12/729 4 December 2001 Edinburgh CrossRail project Scottish Government 19 February 2013 https://web.archive.org/web/20130302034216/http://www.scotland.gov.uk/News/Releases/2001/12/729 2 मार्च 2013 live Edinburgh rejects congestion plan http://news.bbc.co.uk/1/hi/scotland/4287145.stm बीबीसी न्यूज़ 22 फरवरी 2005 8 फरवरी 2013 https://web.archive.org/web/20081201072846/http://news.bbc.co.uk/1/hi/scotland/4287145.stm 1 दिसंबर 2008 live
एडिनबर्ग ट्राम
thumb|एडिनबर्ग की नई ट्राम, प्रिन्सेस स्ट्रीट पर|300px
31 मई 2014 से एडिनबर्ग ट्राम चालनयोग्य हो गईं। जिसके कारण 16 नवंबर 1956 में बंद होने के पश्चात ट्राम सेवाएँ पुनःआरंभ हुईं। इस योजना को 2007 में सांसदीय स्वीकृति प्राप्त होगई थी, और प्रथम चरण पर निर्माण 2008 में शुरू किया गया था।
वाइज़मैन रिचर्ड जोसेफ़ स्टीवर्ट Edinburgh's Trams: The Last years Stenlake Publishing 2005 1-84033-343-X 2–3 योजनानुसार जुलाई 2011 तक इसकी समाप्ति की योजना थी,http://news.bbc.co.uk/1/hi/scotland/edinburgh_and_east/7060835.stm 25 October 2007 Backing for capital tram system बीबीसी न्यूज़ 19 February 2013 परंतु लम्बे चले ठेकेदारी पर मुठभेड़ के कारण कार्य देर से खतम हुआ।http://thescotsman.scotsman.com/edinburgh/Train-interchange-delay-threatens-to.5471930.jp Train interchange delay threatens to push back tram project The Scotsman 18 June 2009 25 January 2010 https://web.archive.org/web/20101205222212/http://thescotsman.scotsman.com/edinburgh/Train-interchange-delay-threatens-to.5471930.jp 5 दिसंबर 2010 dead http://www.edinburghtrams.com/news/tram-testing-set-to-increase Tram testing set to increase Edinburgh Trams 17 February 2014 21 July 2014 https://web.archive.org/web/20140802143010/http://edinburghtrams.com/news/tram-testing-set-to-increase 2 अगस्त 2014 dead http://www.edinburghnews.scotsman.com/news/transport/edinburgh-trams-start-date-is-may-31-1-3396537 Edinburgh trams start date is May 31 – Edinburgh Evening News Edinburghnews.scotsman.com 2 May 2014 21 July 2014 https://web.archive.org/web/20140505080849/http://www.edinburghnews.scotsman.com/news/transport/edinburgh-trams-start-date-is-may-31-1-3396537 5 मई 2014 dead जिस बीच इसकी कुल लागत £545 मिलियन (£54.5 करोड़) से बढ़कर, 2011 में £750 मिलियन (£75करोड़) हो गई, और
http://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-edinburgh-east-fife-13878300 Scrapping Edinburgh trams would cost £750m बीबीसी न्यूज़ 23 June 2011 30 March 2013 https://web.archive.org/web/20121205151354/http://www.bbc.co.uk/news/uk-scotland-edinburgh-east-fife-13878300 5 दिसंबर 2012 live कुछ अनुमानों के मुताबिक यह £100 करोड़ भी हो सकता है। इसके पूरे ट्रैक की लम्बाई 8.7 mi km है।http://local.stv.tv/edinburgh/266988-edinburgh-tram-budget-poised-to-hit-1bn-mark/ Edinburgh tram budget poised to hit £1bn mark STV Edinburgh 19 August 2011 20 March 2013 dead https://web.archive.org/web/20131004215812/http://local.stv.tv/edinburgh/266988-edinburgh-tram-budget-poised-to-hit-1bn-mark/ 4 अक्तूबर 2013
अन्य साधन
इन्हें भी देखें
परिवहन
एडिनबर्ग ट्राम
लोथियन बस
एडिनबर्ग की अर्थव्यवस्था
सन्दर्भ
श्रेणी:परिवहन
श्रेणी:एडिनबर्ग