411 REFERENCE · Wikipedia
श्रीलंका का केंद्रीय बैंक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Cbsl.jpg 60px कोलंबो 1950 अजीत निवार्द कबराल गवर्नर श्रीलंका श्रीलंकाई रुपया LKR श्रीलंका का केंद्रीय बैंक
श्रीलंका का केंद्रीय बैंक (Central Bank of Sri Lanka) श्रीलंका का मौद्रिक प्राधिकरण है। सन् 1950 में इस बैंक को श्रीलंका की आजादी के दो साल बाद स्थापित किया गया था और इसके संस्थापक गवर्नर जॉन एक्सटर थे, जबकि उस समय जे आर जयवर्धने श्रीलंका के वित्त मंत्री थे। "सेंट्रल बैंक ऑफ सीलोन" के नाम से स्थापित इस बैंक ने मुद्रा बोर्ड को प्रतिस्थापित किया था जो उस समय तक देश का पैसा जारी करने के लिए उत्तरदायी था। यह बैंक एशियाई समाशोधन संघ का एक सदस्य है।
बैंक श्रीलंका में मौद्रिक नीति के संचालन के लिए जिम्मेदार है और इसके पास वित्तीय प्रणाली पर विस्तृत पर्यवेक्षी शक्तियां भी है।
बैंक वित्तीय समावेश को बढ़ावा देने की नीतियों को विकसित करने के काम में संलग्न है और वित्तीय समावेशन गठबंधन (AFI) का एक सदस्य है।
2007 में राजनीतिक हस्तक्षेप और संस्थागत क्षय के आरोपों की कारण इसकी साख पर बट्टा लगा था।
सन्दर्भ