Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

स्पेन के चार्ल्स द्वितीय

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|1685 के इस चित्र में चार्ल्स की शारीरिक अक्षमताएँ देखी जा सकती हैं। स्पेन के चार्ल्स द्वितीय (6 नवंबर 1661 - 1 नवंबर 1700) स्पेनिश साम्राज्य के अंतिम हैब्सबर्ग शासक थे। उन्हें उनकी शारीरिक अक्षमताओं और उनकी मृत्यु के बाद हुए युद्ध के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। चार्ल्स को जीवन भर बीमार रहना पड़ा; 1665 में चार साल की उम्र में राजा बनने के बाद से उनका उत्तराधिकार कौन रहेगा यह विषय यूरोपीय राजनीति में एक प्रमुख मामला था। उन्होंने दो बार शादी की लेकिन कोई संतान नहीं छोड़ी। जब 1700 में उनकी मृत्यु हो गई, तो उनका वारिस चौदहवें लुई और उनकी पहली पत्नी, चार्ल्स की बड़ी सौतेली बहन, मारिया थेरेसा का 16 वर्षीय पोता अंजु का फ़िलिप था। हालांकि, चार्ल्स का उत्तराधिकारी उनके क्षेत्रों के विभाजन से कम महत्वपूर्ण था और उस प्रश्न को हल करने में विफलता 1701 में युद्ध का कारण बनी। जीवनी चार्ल्स ऑस्ट्रिया की मारियाना (1634-1696) और स्पेन के फ़िलिप चतुर्थ (1605-1665) के एकमात्र जीवित पुत्र थे। फ़िलिप अपने बेटे के जन्म के समय 56 वर्ष के थे। राजनीतिक कारणों से, स्पैनिश और ऑस्ट्रियाई हैब्सबर्ग के बीच विवाह आम थे; फ़िलिप और मारियाना चाचा और भतीजी थे। उनके सभी आठ परदादा एवं परदादी कैस्टिले के जोआना और फ़िलिप प्रथम के वंशज थे।Alvarez Ceballos Celsa 2009 3 यह आंतरिक प्रजनन उनकी कितनी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार था यह विवाद का विषय है। उनकी बड़ी बहन मार्गरेट थेरेसा के पास यह समान मुद्दे नहीं थे। छह साल की उम्र तक, वह खसरा, चिकनपॉक्स, रूबेला और चेचक के हमलों से बच गये थे जिनमें से कोई भी तब एक संभावित घातक बीमारी थी। उनका जबड़ा इतना बाहर निकल हुआ था कि उन्होंने चार वर्ष की आयु में बोलना शुरू किया था। बहुत कम ही निश्चिन्त रूप से ज्ञात है और जो कुछ भी है वह या तो अप्रमाणित है या गलत है। उनकी परिषद और विदेशी राजदूत की रिपोर्ट से लगता है कि उनकी मानसिक क्षमता बरकरार थी।Onnekirk, Mijers, Rule 2017 91–108 सिंहासन का वारिस 1679 में चार्ल्स की शादी, फिलिप लुई, ड्यूक ऑफ ऑरलियन्स की सबसे बड़ी बेटी मैरी लुई से हुई। मैरी लुई को उत्तराधिकारी पैदा ना करने में विफलता के लिए दोषी ठहराया गया था। कई तरह के प्रजनन उपचार ने उन्हें आंतों की गंभीर समस्या दे दी थी। इस बात पर काफी बहस हुई है कि क्या चार्ल्स नपुंसक था और यदि हां, तो इसका कारण क्या था; मैरी लुईस द्वारा प्रदान की गई रिपोर्ट बताती है कि वह शीघ्रपतन से पीड़ित हो सकता है। यह साबित नहीं हुआ है कि ऐसा आंतरिक प्रजनन का परिणाम था। जबकि कई वैज्ञानिक अध्ययन प्रजनन और रक्तसंबंध के बीच किसी भी संबंध पे संदेह करते हैं।Bittles, et al 2002 111–130 फरवरी 1689 में मैरी लुई के मरने के बाद, चार्ल्स ने नेबुर्ग के मारिया ऐना से शादी की। इस उम्र तक, चार्ल्स लगभग निश्चित रूप से नपुंसक था। स्पेन की परंपरा के अनुसार स्पेन का का सिंहासन किसी महिला या महिला के वंशज के लिए पाना संभव था। इसने चार्ल्स की बहनों मारिया थेरेसा (1638-1683) एवं मार्गरेट थेरेसा (1651-1673) के क्रमशः चौदहवें लुई और सम्राट लियोपोल्ड के साथ विवाह उपरांत हुए बच्चों के लिए स्पेन के सिंहासन को प्राप्त करने का रास्ता खोला। 1685 में, लियोपोल्ड और मार्गरेट की बेटी मारिया एंटोनिया ने बवेरिया के मैक्स इमानुएल से शादी की; वह 1692 में, एक जीवित बेटे, जोसेफ फर्डिनेंड को छोड़कर मर गई। चार्ल्स द्वितीय ने जोसेफ फर्डिनेंड को एक स्वतंत्र और अविभाजित स्पेनिश राजशाही का उत्तराधिकारी बनाया। 1699 में जोसेफ फर्डिनेंड की मृत्यु ने इन व्यवस्थाओं को समाप्त कर दिया।Ward Leathes 2010 385 इस घटना ने स्पैनिश सिंहासन के उत्तराधिकारी के रूप में चौदहवें लुई के सबसे बड़े बेटे, ग्रैंड डॉफिन को छोड़ दिया। लेकिन चार्ल्स ने अन्य यूरोपीय शक्तियों के मनमुताबिक लियोपोल्ड के बेटे आर्कड्यूक चार्ल्स के पक्ष में अपनी इच्छा को दर्शाया। स्पेन के अधिकांश कुलीन लोग ऑस्ट्रियाई और मारिया ऐना को नापसंद करते थे और फ्रांसीसी उम्मीदवार से अपनी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की अधिक संभावना देखते थे। सितंबर 1700 में, चार्ल्स फिर से बीमार हो गए; 28 सितंबर तक वह भोजन खाने में सक्षम नहीं थे और उनके मंत्री ने उन्हें चौदहवें लुई के पोते, अंजू के फ़िलिप के पक्ष में अपनी इच्छा को बदलने के लिए राजी किया। उनके 39 वें जन्मदिन से पांच दिन पहले 1 नवंबर 1700 को उनकी मृत्यु हो गई; फिलिप को तारीख 16 पर स्पेन का राजा घोषित किया गया और 1701 में स्पेन के उत्तराधिकार का युद्ध शुरू हुआ।Falkner 2015 96 सन्दर्भ सन्दर्भसूची Gonzalo Alvarez Ceballos Francisco Quintero Celsa The Role of Inbreeding in the Extinction of a European Royal Dynasty PLOS ONE 4 4 2009 e5174 10.1371/journal.pone.0005174 19367331 2664480 2009PLoSO...4.5174A Falkner James The War of the Spanish Succession 1701–1714 2015 Pen and Sword 978-1-4738-7290-5 Ward William Leathes Stanley The Cambridge Modern History First published 1912 Nabu 978-1-174-38205-5 2010 Rule John Onnekink David Mijers Esther The Partition Treaties, 1698-1700; A European View in Redefining William III: The Impact of the King-Stadholder in International Context 2017 Routledge 978-1138257962 श्रेणी:स्पेन के लोग श्रेणी:स्पेन का इतिहास