411 REFERENCE · Wikipedia
ब्राहुई भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्राहुई براویBráhuí बलोचिस्तान Dravidische Sprachen.png द्राविड़ भाषाएँब्राहुई (सुदूर ऊपर बाएँ) अन्य द्राविड़ भाषाओं से भौगोलिक रूप से काफ़ी विलग है। 22 लाख 1998 द्रविड़ उत्तरी अरबी-फ़ारसी, रोमन ब्राहुई भाषा बोर्ड (पाकिस्तान) brh
ब्राहुई (Urdu: براہوی) या ब्राहवी (براوی) एक द्रविड़ भाषा है। यह भाषा पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान के ब्राहुई लोगों द्वारा तथा क़तर, संयुक्त अरब अमीरात, इराक़ व ईरान के आप्रवासी समुदायों द्वारा बोली जाती है। यह अपनी निकटतम द्राविड़-भाषी जनसंख्या से १५०० किमी से भी अधिक की दूरी से विलग है।Parkin 1989 37
क्षेत्रीय व सामुदायिक विस्तार
ब्राहुई पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम में तथा पाकिस्तान से लगे हुए अफ़ग़ानिस्तान व इरान के क्षेत्रों में बोली जाती है। हालाँकि इनके नृवंश (सांस्कृतिक-समूह) के कई सदस्य अब ब्राहुई नहीं बोलते हैं। ऍथ्नोलॉग के २००५ संस्करण के अनुसार इस भाषा के करीबन २२ लाख मातृभाषी हैं, जिनमें से ९०% पाकिस्तान में रहते हैं (मुख्यतया बलोचिस्तान क्षेत्र में)।Lewis 2009
बलोचिस्तान के ब्राहुई-भाषी ज़िले
ब्राहुई बोलने वाले पाकिस्तान के बलोचिस्तान प्रान्त के आवारान, पंजगूर, चाग़ई, ख़ारान, ख़ुज़दार, क़लात, क्वेटा, मसतूंग, नूश्की और बोलान ज़िलों में रहते हैं।
समुदाय
बलोचिस्तान के यह क़बीले ब्राहुई बोलते हैं: आहमदज़ई, राईसानी, बिज़न्जो, ज़ीरी, करद, मैंगल, रख़सानी, शाहवानी, धवार, कबरानी, नौशेरवानी, बंगलज़ई, लहड़ी, लांगो, नीचारी, मुहम्मदशाही, मुहम्मद हसणी, सैयद, समालानी, जतक, मीरवाड़ी, कलंदरानी, गरगनाड़ी, परकानी, सरपरा, रोदीनी और रिकी।
अनूठापन
कहा जाता है कि हर नये सीखने वाले के लिए यह भाषा मुश्किल साबित होती है। ब्रिटिश काल में अंग्रेज़ों ने भारतीय उपमहाद्वीप की लगभग सारी भाषाओं का कमोबेश ज्ञान प्राप्त किया परन्तु ब्राहुई के बारे में जब किसी अंग्रेज़ से पूछा गया तो उसने टीन के डिब्बे में कंकरियाँ डालकर हिलाना शुरू कर दिया और उससे जो आवाज़ निकली तो कहा कि ब्राहुई ज़बान की मिसाल ऐसी है।
लेखनप्रणाली
ब्राहुई अकेली ऐसी द्राविड़ भाषा है जो ब्राह्मी-आधारित लिपि में नहीं लिखी जाती है, बल्कि अरबी-फ़ारसी लिपि में लिखी जाती है। हाल में एक रोमन-आधारित लेखन प्रणाली, ब्रोलिक्वा नाम से (ब्राह्मी रोमन लिक्वार का संक्षेपण) भी विकसित की गयी है, जिसका विकास ब्राह्मी भाषा बोर्ड, बलोचिस्तान विश्वविद्यालय (क्वेटा) ने किया है।
रोमन लिपि
ब्राहुई लिखने के लिये जो रोमन लिपि को बदलकर वर्णमाला तैयार की गई है उसके अक्षर इस प्रकार हैं:https://sites.google.com/site/brahuilb/home संग्रहीत प्रति 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120607085825/https://sites.google.com/site/brahuilb/home 7 जून 2012 live
bápísyşvxezźģfúmnlgctŧrŕdoðhjkaiuńļ
संकटग्रस्तता
एशिया की संकटापन्न भाषाओं की सूची
2009 की यूनेस्को रिपोर्ट के अनुसार, ब्राहुई, पाकिस्तान की उन 27 भाषाओं में से है जो विलुप्ति के खतरे का सामना कर रही हैं। वहाँ इसे असुरक्षित स्तर पर वर्गीकृत किया गया है, जो कि संकटग्रस्तता के स्तरों में से सबसे कम संकटग्रस्तता का है (असुरक्षित, निश्चिततया संकटग्रस्त, बुरी तरह संकटग्रस्त, क्रान्तिकतया संकटग्रस्त, तथा विलुप्त).Moseley 2009
प्रकाशन
हाल ही में हफ़्तई तलार ब्राहुई में प्रकाशित होने वाला पहला दैनिक समाचारपत्र बन गया है। यह नई रोमन लेखनप्रणाली प्रयोग करता है। यह ब्राहुई भाषा को मानकीकृत करने तथा उसे विकसित करके आधुनिक राजनीतिक, सामाजिक तथा वैज्ञानिक विमर्शों की ज़रूरतों के योग्य बनाने की दिशा में एक प्रयास है।http://www.talarpub.tk/ Talár Publications Haftaí Talár 2010-06-29 https://web.archive.org/web/20130624214800/http://talarpub.tk/ 24 जून 2013 dead
टिप्पणियाँ
सन्दर्भ
Online Brahui Dictionary. Brahui Dictionary
Emeneau Murray B. 1962 Bilingualism and structural borrowing Proceedings of the American Philosophical Society 106 5 430–442 985488
J. H. Elfenbein A Periplus of the 'Brahui Problem' Studia Iranica 16 2 1987 215–233 10.2143/SI.16.2.2014604
Robert Parkin Indo-Iranian Journal 10.1007/BF00182435 37–43 Some comments on Brahui kinship terminology 32 1 1989
Sergent Bernard Genèse de l'Inde Bibliothèque scientifique Payot 1997 9782228891165 38198091
Witzel Michael 1998 February The Languages of Harappa http://www.people.fas.harvard.edu/~witzel/IndusLang.pdf Proceedings of the Conference on the Indus Civilisation Kenoyer Jonathan Mark Madison, Wisconsin 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120131125534/http://www.people.fas.harvard.edu/%7Ewitzel/IndusLang.pdf 31 जनवरी 2012 dead
South Asian Language Resource Center Workshop on Languages of Afghanistan and neighboring areas December 2003 Brahui - Notes Elena Bashir http://salrc.uchicago.edu/workshops/sponsored/121203/resources/brahui.pdf 2010-06-29 https://web.archive.org/web/20081013173840/http://salrc.uchicago.edu/workshops/sponsored/121203/resources/brahui.pdf 13 अक्तूबर 2008 dead
Report for language code: brh Lewis M. Paul Ethnologue: Languages of the World 16th http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=brh 2009 2010-06-23 Dallas, Texas SIL International https://web.archive.org/web/20120202231645/http://www.ethnologue.com/show_language.asp?code=brh 2 फ़रवरी 2012 live
Interactive Atlas of the World's Languages in Danger 2009 UNESCO Christopher Moseley http://www.unesco.org/culture/ich/index.php?pg=00206 435877932 2 फ़रवरी 2012 https://web.archive.org/web/20090628010431/http://www.unesco.org/culture/ich/index.php?pg=00206 28 जून 2009 live
बाहरी कड़ियाँ
Brahui Language Board
Bráhuí Báşágal (Brahui Alphabet)
Profile of the Brahui language
Partial bibliography of scholarly works on Brahui
Britannica Brahui language
Brahui language, alphabet and pronunciation
श्रेणी:अभिश्लेषणी भाषाएँ
श्रेणी:द्रविड़ भाषाएँ
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान की भाषाएँ
श्रेणी:ईरान की भाषाएँ
श्रेणी:पाकिस्तान की भाषाएँ
श्रेणी:ईरान की संकटग्रस्त भाषाएँ
श्रेणी:Languages of Balochistan, Pakistan