411 REFERENCE · Wikipedia
फतेहाबाद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फतेहाबाद Fatehabad फतेहाबाद India Uttar Pradesh 27.026 78.303 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला आगरा ज़िला 162 23278 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 283111 दूरभाष कोड 91-5612 UP-80
फतेहाबाद (Fatehabad) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा ज़िले में स्थित एक नगर है। यह आगरा से लगभग 35 किमी दक्षिण-पूर्व में बसा है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
इतिहास
फतेहाबाद की स्थापना मुगल शासक औरंगजेब ने अपने भाई दारा शिकोह पर विजय के बाद २९ मई १६५८ को की थी।http://orbat.com/site/cimh/aditya/Battle-Samugarh.htm Battle of Samugarh 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20110807082606/http://orbat.com/site/cimh/aditya/Battle-Samugarh.htm 7 अगस्त 2011 dead http://horsesandswords.blogspot.com/2006/01/battle-of-samugarh.html Military History of India : The Battle of Samugarh 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20110818012005/http://horsesandswords.blogspot.com/2006/01/battle-of-samugarh.html 18 अगस्त 2011 dead उसके बाद फतेहगढ़ ग्वालियर के मराठा शासक दौलत राव सिंधिया (१७०४–१८२७) के अधिकार क्षेत्र में आ गया। नगर का ऐतिहासिक नाम सामुगढ़ है।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/520843/Battle-of-Samugarh Mughal History - Battle of Samugarh 1 दिसंबर 2013 https://web.archive.org/web/20131203202538/http://www.britannica.com/EBchecked/topic/520843/Battle-of-Samugarh 3 दिसंबर 2013 live
भूगोल
फतेहाबाद पर 27.1° उत्तरी अक्षांश और 78.19° पूर्वी देशान्तर पर स्थित है। इसकी औसत ऊँचाई 162 मीटर (534 फुट) है। फतेहाबाद आगरा जनपद की एक तहसील और विकास खण्ड भी है। साथ ही आगरा महानगर के बाद तीव्र गति से वृद्धि और विकास करता हुआ नगर है।
फतेहाबाद क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति से पूर्व दिशा में आगरा जिले की अन्य तहसील बाह 35 कि.मी. और दक्षिणी पूर्वी ओर पिनाहट कस्बा लगभग 19 कि.मी. है। उत्तर में फिरोजाबाद जनपद नामक नगर लगभग 20 कि.मी. और दक्षिण में राजस्थान की सीमा पर धौलपुर जिले की राजाखेड़ा तहसील का क्षेत्र है, जबकि राजाखेड़ा की दूरी 32 कि.मी. है। पश्चिम में शमशाबाद कस्बा और जिले की ही अन्य तहसील मुख्यालय खेरागढ़ क्रमशः 18 कि.मी. और 51 कि.मी. है। https://doi.org/10.7717/peerj.5197/fig-1 Figure 1: Map of sampling locations (Map data: Google, DigitalGlobe). doi.org 2025-12-26
फतेहाबाद के अन्य निकटवर्ती ज़िलों में पूर्व में इटावा जनपद मुख्यालय 82 कि.मी. और पश्चिम में राजस्थान का धौलपुर जिला केंद्र 67 कि.मी. है। आगरा जिले के कारण फतेहाबाद से मध्यप्रदेश के निकटवर्ती जिले मुरैना और भिण्ड क्रमशः 95 कि.मी. एवं 101 कि.मी. है। https://doi.org/10.7717/peerj.5197/fig-1 Figure 1: Map of sampling locations (Map data: Google, DigitalGlobe). doi.org 2025-12-26
जनसांख्यिकी
भारत की २००१ की जनगणना के अनुसार, फतेहाबाद की कुल आबादी 19,318 थी। इसमें पुरुष 46% एवं महिलाएँ 54% निर्मित करती हैं। फतेहाबाद की साक्षरता 61.72% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से अधिक है जिसमें पुरुष साक्षरता 70.87% और महिला साक्षरता 50.93% थी। यहाँ छः वर्ष से कम आयु के बच्चों की संख्या कुल जनसंख्या की 16.8% थी।
अर्थव्यवस्था
यहाँ गेहूं, मक्का, आलू, टमाटर, प्याज, गाजर, जौ, मूँग, चना और सरसों आदि फसलें होती हैं।
स्कूलों और कॉलेजों
उषा देवी कान्वेंट स्कूल, गल्ला मंडी फतेहाबाद
रतन देवी कॉन्वेंट स्कूल
सरस्वती ज्ञान मंदिर (coeducation)
जनता अंतर कॉलेज - लड़के स्कूल
भगवान देवी कन्या इंटर कॉलेज - गर्ल्स स्कूल
सैन्ट आर एल इंटर कॉलेज -बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, शिवाजी नगर फतेहाबाद आगरा यू पी 28311
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
इन्हें भी देखें
आगरा ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:आगरा ज़िला
श्रेणी:आगरा ज़िले के नगर