Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अनुराधा (1960 फ़िल्म)

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अनुराधा Anuradha-albumcover.jpg अनुराधा का पोस्टर हृषिकेश मुखर्जी, एल.बी.ठाकुर हृषिकेश मुखर्जी पंडित रविशंकर राजेंद्र सिंह बेदी बलराज साहनी, लीला नायडू सचिन भौमिक , 1960 भारत हिन्दी अनुराधा 1960 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। संक्षेप अनुराधा रॉय (लीला नायडू) एक गायिका/नर्तकी है, उन्हें डॉ निर्मल चौधरी(बलराज साहनी) से प्रेम हो जाता है। पिता की मर्जी के विरुद्ध वे डॉ चौधरी से विवाह करती हैं और एक पुत्री की माँ बनती है। डॉ चौधरी एक छोटे से गाँव में लोगों की दिन रात सेवा करते हैं और उनके पास अपने परिवार के लिये बिल्कुल समय नहीं है। ऐसे में एक दिन दीपक (अभि भट्टाचार्य) उनकी जिन्दगी में आते हैं और अनुराधा को समझा बुझा कर फिर से कलकत्ता जाने के लिये राजी करते हैं। अंत में प्रेम की जीत होती है, यानी अनुराधा अपने पति डॉ निर्मल चौधरी को छोड़ कर नहीं जातीं। इस फिल्म में कलाकारों के अभिनय के अलावा एक चीज और भी खास है और वह है सुप्रसिद्ध सितार वादक पंडित रविशंकर का मधुर संगीत। मुख्य कलाकार फिल्म के मुख्य कलाकार थे बलराज साहनी, अभि भट्टाचार्य, नासिर हुसैन, हरि शिवदासानी और असित सेन की पर सही मायनों में यह फिल्म थी खूबसूरत अभिनेत्री लीला नायडू की। संगीत पंडित रविशंकर नामांकन और पुरस्कार गोल्डेन बियर बर्लिन १९६१ बाहरी कड़ियाँ 137362 अनुराधा श्रेणी:1960 में बनी हिन्दी फ़िल्म