Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

फिलिप द्वीप

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|320px|फिलिप द्वीप, विक्टोरिया का नक्शा फिलिप द्वीप (अंग्रेजी: Phillip Island), मेलबर्न, विक्टोरिया के 140 किमी (87 मील) दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित एक ऑस्ट्रेलियाई द्वीप है। इस द्वीप का नाम न्यू साउथ वेल्स के पहले गवर्नर, गवर्नर आर्थर फिलिप के नाम पर खोजकर्ता और नाविक जॉर्ज बास ने रखा था, जो ने 5 जून 1798 को सिडनी से यहां एक खुली व्हेल नाव में पहुंचे थे। फिलिप द्वीप पश्चिमी बंदरगाह के उथले पानी के लिए एक प्राकृतिक तटबंध (ब्रेकवॉटर) बनाता है। यह लगभग 100 वर्ग किमी (40 वर्ग मील) के क्षेत्रफल के साथ 26 किमी (16 मील) लंबा और 9 किमी (5.6 मील) चौड़ा है। इसकी तटरेखा 97 किमी (60 मील) लंबी है और बास कोस्ट शाएर का हिस्सा है। एक 640 मीटर (2,100 फीट) लंबा कंक्रीट पुल (जो मूल रूप से एक लकड़ी का पुल था) द्वीप के शहर न्यूहेवन को मुख्य भूमि के शहर सैन रेमो से जोड़ता है। 2011 की जनगणना के अनुसार द्वीप की स्थायी आबादी 9406 थी, जबकि 2001 में यह 7071 थी। गर्मियों के दौरान, पर्यटकों के आगमन से जनसंख्या बढकर 40,000 तक हो जाती है। द्वीप का 60% हिस्सा भेड़ और मवेशियों का समर्पित चारागाह है। सन्दर्भ श्रेणी:ऑस्ट्रेलिया के द्वीप