411 REFERENCE · Wikipedia
माफ न किए जाने वाले श्राप
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
माफ न किए जाने वाले श्राप हैरी पॉटर दुनिया के श्राप हैं। यह श्राप अत्यंत खतरनाक और जानलेवा है। हैरी पॉटर दुनिया में अगर कोई भी इन श्रापों का प्रयोग करता है तो उसे बिना कोई सुनवाई के अज्काबान भेज दिया जाता है। इन श्रापों का अविष्कार लॉर्ड वोल्डेमोर्ट ने किया था। हैरी पॉटर उपन्यासों में तीन प्रकार के न माफ किए जाने वाले श्रापों का उल्लेख है:
मृत्युदंशम् श्राप (eng: Avada Kedavra)
सम्मोहन श्राप (eng: Imperius Curse)
पीडिकृत श्राप (eng: Cruciatus Curse)
मृत्युदंशम् श्राप
मृत्युदंशम् श्राप से विरोधी मर जाता है। इस श्राप का मंत्र, मृत्युदंशम् (फिल्म मैं तत्समरनस:) बोलने से तुरंत मौत हो जाती है। विरोधी पर मृत्यु का किसी तरह का निशान नही बचता। इस श्राप से कई लोग मरे है। हैरी पॉटर के माता-पिता, लिलि और जेम्स पॉटर भी इसी श्राप के कारण मर गए थे।
सम्मोहन श्राप
सम्मोहन श्राप किसी को वश में करने के लिए बोला जाता है। इसके मंत्र, सम्मोहितो बोलने से विरोधी सम्मोहित हो जाता है और कभी-कभी तो पागल भी हो जाता है। आग का प्याला पुस्तक में मैड-आई-मूडी (बार्टी क्राऊच जूनियर) ने विक्टर क्रम को स्म्मोहित किया था ताकि वो हैरी को छोड, अन्य प्रतियोगियों को रास्ते से निकाल सके
पीडिकृत श्राप
पीडिकृत श्राप से विरोधी को अतिवेदना दी जाती है। इसके मंत्र, पीडितो बोलने से विरोधी को कई घंटों से कष्ट दिया जा सकता है। हैरी पॉटर के करीबी दोस्त, नेविल लौंग-बॉटम के मां-बाप, फ़्रेंक व एलिस लौंग-बॉटम भी इसी श्राप के शिकार थे।
श्रेणी:हैरी पॉटर
en:Magic in Harry Potter#Unforgivable Curses
fr:Sortilèges dans l’univers de Harry Potter#Sortilèges impardonnables
ru:Список заклинаний мира Гарри Поттера#Империус