411 REFERENCE · Wikipedia
ऐंटिवायरस सॉफ़्टवेयर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एंटीवायरस या एंटी-वायरस सॉफ्टवेयर, कभी कभी एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर के रूप में जाना जाता है, मैलवेयर सॉफ्टवेयर का पता लगाने, रोकने और हटाने के लिए प्रयोग किया जाने वाला कंप्यूटर सॉफ्टवेयर है।
इन सॉफ्टवेयरों में कइं प्रकार की तकनीकों का प्रयोग किया जाता है। हस्ताक्षर पर आधारित शोध में पहले से ज्ञात डेटा के प्रकारों को एक्जिक्युटेबल कोड में ढूँढा जाता है, हालांकि यह संभव है कम्प्युटर किसी नए वायरस से प्रभावित हो जाए जिसके हस्ताक्षर अब तक ज्ञात न हो। ऐसी जिरो-डे रुकावटों को दूर करने के लिए ह्युरिस्टिक्स तकनीक का प्रयोग किया जाता है। ऐसी ही एक ह्युरिस्टिक्स तकनीक, जनेरिक हस्ताक्षर, में नए वायरसों को पुराने वायरसों के कोड से मिलाकर देखा जाता है ताकी छोटे कोड में बदलावों को पकडा जा सके। कुछ ऐंटिवायरस सॉफ़्टवेयर एक फाइल क्या करेगी यह देखने के लिए उसे सैंड-बॉक्स मोड में चला कर देखते हैं ताकी भविष्य में आने वाली रुकावटों व समस्याओं का सामना किया जा सके।
इन्हें भी देखें
एंटीवायरस सॉफ्टवेयर की सूची
श्रेणी:सॉफ्टवेयर