411 REFERENCE · Wikipedia
प्रसन्न कुमार राय
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रसन्न कुमार राय Prasannakumar_Ray.jpg 1849 लन्दन विश्वविद्यालयएडिनबर्ग विश्वविद्यालय 1932 1849 academic श्याम सुन्दर राय सरला राय चारुलता मुखर्जी
प्रसन्न कुमार राय (1849 – 1932) भारत के एक शिक्षाविद थे। वे कोलकाता के प्रेसिडेन्सी कॉलेज के प्रथम भारतीय प्रधानाचार्य थे।Das Priyanka English: Bust of Dr. Prasanna Kumar Roy, first Indian to serve as the Principal of Presidency (then Hindoo) College from 1902-1905 2020-09-03 https://commons.wikimedia.org/wiki/File:Presidency_College%27s_First_Principal.jpg 2022-05-18
आरम्भिक जीवन
प्रसन्न कुमार के पिता का नम श्याम सुन्दर राय था। उनका परिवार मूलतः ढाका के केरानीगंज के सुभद्या का निवासी था। उनकी आरम्भिक शिक्षा ढाका के पोगोस स्कूल में हुई। कम आयु में ही वे ब्राह्म समाज की ओर आकृष्ट हुए। उनके ब्राह्म समाज तथा ईसाई धर्म की ओर आकृष्ट होने से उनका परिवार खुश नहीं था और उन्हें परिवार से बहिष्कृत कर दिया गया। ईसाई मिशनरिओं ने उनकी भरपूर आर्थिक सहायता की। अपने नये मित्रों के मार्गदर्शन में उनकों गिलक्रिस्ट छात्रवृत्ति मिली और वे आगे की शिक्षा के लिये इंग्लैंड चले गये। १८७३ में उन्होंने लन्दन विश्वविद्यालय से स्नातक किया। १८७६ में उनको एडिनबर्ग विश्वविद्यालय तथा लन्दन विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में डीएस-सी की उपाधि मिली। प्रसन्न कुमार राय और आनन्द मोहन बसु ने मिलकर युनाइटेड किंगडम में ब्रह्म समाज, इंडियन एसोसिएशन तथा एक पुस्तकालय स्थापित किया।Sweet William https://books.google.com/books?id=hppjAwAAQBAJ&dq=prasanna+kumar+roy+presidency+college&pg=PT93 Migrating Texts and Traditions 2012-12-15 University of Ottawa Press 978-0-7766-2032-9 en
वे साधरण ब्राह्म समज की गतिविधियों से जुड़े थे और ढाका के ब्राह्म समाज के सचिव थे। कुछ समय के लिये वे कोलकाता के साधारण ब्राह्म समाज के सचिव और अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने सरला राय से विवाह किया जो दुर्गा मोहन दास की पुत्री थीं। दुर्गा मोहन दास ने हिन्दू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपना लिया था। वे और उनकी पत्नी नियमित रूप से हजारीबाग जाया करते थे जहाँ ब्राह्म समाज के कुछ लोग सक्रिय थे।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय शिक्षाविद