411 REFERENCE · Wikipedia
एव्रिल लावीन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
एव्रिल लावीन Avril Lavigne, Today Show, 2013.jpg solo_singer एव्रिल रमोना लावीन yes 1984 9 27 बेलेविले, ओंटारियो, कनाडा नापनी, ओंटारियो, कनाडा आवाज़, गिटार, पियानो, ड्रम Pop rock, power pop, pop punk गायक-गीतकार, फैशन डिजाइनर 2000–अबतक इपिक, आरसीए, अरिस्ता इवान तौबेन्फेल्ड, डेरिक विबले 5 1 http://www.celebsheight.com/avril-lavigne-weight-height-bra-size-shoe-size-body-measurements-waist-hips/ Avril Lavigne Weight, Height, Bra Size, Shoe Size, Body, Measurements, Waist, Hips Celebrity Measurements 2015-10-20 https://web.archive.org/web/20151020110221/http://www.celebsheight.com/avril-lavigne-weight-height-bra-size-shoe-size-body-measurements-waist-hips/ 20 अक्तूबर 2015 dead www.avrillavigne.com
एव्रिल रमोना लावीन (Avril Ramona Lavigne; जन्म २७ सितंबर १९८४) एक कनेडियाई गायिका व गीतकार है। उनका जन्म बेलेविले, ओंटारियो में हुआ था परन्तु उन्होंने अपनी अधिकांश जवानी छोटे से गाँव नपानी में व्यतीत की। १५ की उम्र में वे मंच पर शानिया त्वैन के साथ नज़र आई और १६ की उम्र में उन्होंने अरिस्ता रेकॉर्ड्स के साथ $२० लाख का समझोता कर लिया। २०२२ में जब वे १७ वर्ष की थी तब उन्होंने अपना अल्बम लेट गो रिलीज़ किया।
लेट गो ने लावीन को अमेरिका के प्रथम क्रमांक पर पहुँचने वाली सबसे कम उम्र की महिला गायक बना दिया और यह अल्बम चार बार प्लैटिनम प्रमाणित रहा. २००९ तक इसकी १ करोड़ १६ लाख प्रतियाँ विश्वभर में बिक चुकी है। उनका एकल गीत "कॉम्प्लीकेटेड" कई देशों में प्रथम क्रमांक पर रहा. उनका दूसरा अल्बम अंडर माई स्किन २००४ में रिलीज़ किया गया और यह अमेरिकी बिलबोर्ड २०० के शीर्ष स्थान पर रहने वाला उनका पहला अल्बम बन गया। उनका तिसरा अल्बम द बेस्ट डैम थिंग २००७ को रिलीज़ हुआ और यूनाइटेड किंगडम के चार्टों पर प्रथम क्रमांक पर रहने वाला तिसरा अल्बम बन गया और अमेरिकी बिलबोर्ड हॉट १०० की सूची में प्रथम क्रमांक पर इस अल्बम से उनका गीत "गर्लफ्रेंड" चुना गया। लावीन ने छः एकल गीत गाए है जिनमे "कॉम्प्लीकेटेड", "स्केटरबॉय", "आईएम विथ यु", "माई हैप्पी एंडिंग", "नोबॉडीज होम" और "गर्लफ्रेंड" शामिल है। उनका चौथा अल्बम गुडबाय लुलाबाय मार्च २०११ को रिलीज़ किया गया।
बाहरी कड़ियाँ
1245099
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:गायिका
श्रेणी:1984 में जन्मे लोग