Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मालती जोशी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Padma Shri Award to Smt. Malti Joshi, at the Civil Investiture Ceremony, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on March 20, 2018.jpg The President, Shri Ram Nath Kovind presenting the Padma Shri Award to Smt. Malti Joshi, at the Civil Investiture Ceremony, at Rashtrapati Bhavan, in New Delhi on March 20, 2018.jpg राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंड ने पद्मश्री पुरस्कार को श्रीमती को प्रस्तुत किया। मालती जोशी एक हिन्दी लेखिका हैं, जिन्हें 2018 में साहित्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदानों के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया।भोपाल की मालती जोशी समेत मप्र की चार हस्तियों को पद्मश्री सम्मान https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/MP-BPL-HMU-MAT-latest-bhopal-news-155003-988520-NOR.html 25 फरवरी 2018 २६ जनवरी २०१८ दैनिक भास्कर https://web.archive.org/web/20180225144841/https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/MP-BPL-HMU-MAT-latest-bhopal-news-155003-988520-NOR.html 25 फ़रवरी 2018 live मालती जोशी का जन्म 4 जून 1934 को औरंगाबाद में हुआ था। आपने आगरा विश्वविद्यालय से वर्ष 1956 में हिन्दी विषय से एम.ए. की शिक्षा ग्रहण की। अब तक अनगिनत कहानियां, बाल कथायें व उपन्यास प्रकाशित कर चुकी हैं। इनमें से अनेक रचनाओं का विभिन्न भारतीय व विदेशी भाषाओं में अनुवाद भी किया जा चुका है। कई कहानियों का रंगमंचन रेडियो व दूर दर्शन पर नाट्य रूपान्तर भी प्रस्तुत किया जा चुका है। कुछ पर जया बच्चन द्वारा दूरदर्शन धारावाहिक सात फेरे का निर्माण किया गया है तथा कुछ कहानियां गुलज़ार के दूरदर्शन धारावाहिक किरदार में तथा भावना धारावाहिक में शामिल की जा चुकी हैं। इन्हें हिन्दी व मराठी की विभिन्न व साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित व पुरस्कृत किया जा चुका है। मध्य प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन द्वारा वर्ष 1998 के भवभूति अलंकरण सम्मान से विभूषित किया जा चुका है। मालती जोशी जी कि कहानियां मन को छूने वाली होती हैं। अपनी कहानियों के बारे में, वे कहती हैं, 'जीवन की छोटी-छोटी अनुभूतियों को, स्मरणीय क्षणों को मैं अपनी कहानियों में पिरोती रही हूं। ये अनुभूतियां कभी मेरी अपनी होती हैं कभी मेरे अपनों की। और इन मेरे अपनों की संख्या और परिधि बहुत विस्तृत है। वैसे भी लेखक के लिए आप पर भाव तो रहता ही नहीं है। अपने आसपास बिखरे जगत का सुख-दु:ख उसी का सुख-दु:ख हो जाता है। और शायद इसीलिये मेरी अधिकांश कहानियां "मैं” के साथ शुरू होती हैं।' मालती जोशी का पता है स्नेहबंध, 50-दीपक सोसाइटी, चूना भट्टी- कोलार रोड, भोपाल रचनाएँ :- कहनी- संग्रह:-1- मध्यांतर-1977, 2- पटाक्षेप-1978, 3- पराजय-1979, 4- एक घर सपनों का-1985, 5- विश्वास गाथा, 6- शापित शैशव तथा अन्य कहानियाँ-1996, 7- पिया पीर न जानी-1999, 8- औरत एक रात है-2001, 9- रहिमन धागा प्रेम का, 10- परख, 11- वो तेरा घर ये मेरा घर, 12- मिलियन डॉलर नोट तथा अन्य कहानियाँ, 13- ऑनर किलिंग और अन्य कहानियाँ, 14- स्नेह बंध तथा अन्य कहानियाँ यह भी देखें हिन्दी गद्यकार बाहरी कड़ियाँ मालती जोशी (wikisource) मालती जोशी सन्दर्भ श्रेणी:हिन्दी गद्यकार