411 REFERENCE · Wikipedia
पंजाबी खाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पंजाबी व्यंजन भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी भाग में एक क्षेत्र पंजाब में उत्पन्न होने वाली एक पाक शैली है, जो अब पूर्व में एक भारतीय भाग और पश्चिम में एक पाकिस्तानी भाग में विभाजित है। इस व्यञ्जन में खाना पकाने के कई विशिष्ट और स्थानीय ढंंगों की समृद्ध परम्परा है। एक तंदूरी खाना पकाने का एक विशेष रूप है जो अब भारत के अन्य भागों, ब्रिटेन, कनाडा, हॉङ्कॉङ और विश्व के कई भागों में प्रसिद्ध है।
स्थानीय रूप से उगाए गए मुख्य खाद्य पदार्थ स्थानीय व्यंजनों का प्रमुख भाग होते हैं। विशिष्ट रूप से पंजाबी व्यञ्जन व्यापक शाकाहारी और माँस व्यञ्जनों के साथ अपने समृद्ध, मक्खनयुक्त स्वाद के लिए जाना जाता है। मुख्य व्यंजनों में सरसों का साग (एक साग जिसका मुख्य घटक सरसों के पत्ते है) और मक्की की रोटी सम्मिलित हैं।
बासमती चावल उत्तर भारत की स्वदेशी प्रजाति है, और इसका उपयोग करके विभिन्न माँस- और शाक-आधारित चावल के व्यञ्जन विकसित किए गए हैं।
Mintparatha2.0.jpg Mintparatha2.0.jpg Plainlassi.jpg
श्रेणी:उत्तर भारतीय खाना
श्रेणी:पाकिस्तानी खाना
श्रेणी:पंजाबी लोग
श्रेणी:पंजाबी खाना
श्रेणी:भारतीय खाना
श्रेणी:राज्य या केन्द्र-शासित प्रदेशानुसार भारतीय खाना