411 REFERENCE · Wikipedia
फास्ट एंड फ्यूरियस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Fast & Furious द फास्ट एंड द फ्यूरियस 4 (रफ्तार का जुनून) डीवीडी कवर.jpeg डीवीडी कवर Justin Lin Neal H. MoritzVin DieselMichael FottrellCo-Producer:Ricardo Del RíoExecutive Producer:Samantha Vincent Screenplay:Chris MorganCharacters:Gary Scott Thompson विन डीज़लपॉल वॉकरMichelle RodriguezJordana BrewsterJohn OrtizLaz AlonsoGal GadotBrandon T. JacksonSung KangTego CalderónDon Omar ब्रायन टाइलर Amir Mokri Fred RaskinChristian Wagner Relativity MediaOriginal FilmOne Race FilmsNeal H. Moritz Productions Universal Pictures 2009 04 03 107 minutes English $85 million http://boxofficemojo.com/movies/?id=fastandthefurious4.htm Fast and Furious (2009) Amazon.com बॉक्स ऑफ़िस मोजो 2010-04-29 https://web.archive.org/web/20101120095523/http://boxofficemojo.com/movies/?id=fastandthefurious4.htm 20 नवंबर 2010 live $359,264,265
फास्ट एंड फ्यूरियस (जिसे अधिकांश अंतरराष्ट्रीय बाजारों में द फास्ट एंड द फ्यूरियस 4 से भी जाना जाता है), फास्ट एंड फ्यूरियस फिल्म श्रृंखला की चौथी कड़ी है (क्रमानुसार, तीसरी कड़ी '2 फास्ट 2 फ्यूरियस' फिल्म के बाद आई थी). फिल्म 3 अप्रैल 2009 को जारी की गई। इस फिल्म का कथानक भी श्रृंखला की मूल फिल्म से ही जुड़ा हुआ है जिसके विन डीज़ल, पॉल वॉकर, मिशेल रोड्रिग्स, तथा जोर्डाना ब्रियुस्टर ने अपनी भूमिकाओं को फिर से निभाया है।http://www.aintitcool.com/node/35874 Another Familiar Face Is Returning For The New FAST AND THE FURIOUS Film!! 2008-03-06 2008-03-09 Merrick AintItCool.com https://web.archive.org/web/20090323041140/http://www.aintitcool.com/node/35874 23 मार्च 2009 live http://www.filmschoolrejects.com/news/michelle-rodriguez-joins-walker-and-diesel-for-the-fast-and-the-furious-4.php Michelle Rodriguez Joins Walker and Diesel for The Fast and the Furious 4 2008-03-07 2008-03-09 Chris Beaumont FilmSchoolRejects.com https://web.archive.org/web/20101112194223/http://www.filmschoolrejects.com/news/michelle-rodriguez-joins-walker-and-diesel-for-the-fast-and-the-furious-4.php 12 नवंबर 2010 live इस फिल्म का निर्देशन जस्टिन लिन द्वारा किया गया है जिन्होंने श्रृंखला की तीसरी कड़ी द फास्ट एंड द फ्यूरियस: टोक्यो ड्रिफ्ट का निर्देशन भी किया था और फास्ट फाइव का निर्देशन भी उन्ही के द्वारा किये जाने की उम्मीद है। यह फिल्म श्रृंखला की पहली फिल्म है जिसमें विदेशी कारों की बजाय अमेरिका निर्मित शक्तिशाली कारों पर अधिक जोर दिया गया है।
कथानक
डॉमिनिक टोरेटो और उसके नए दल के सदस्य डोमिनिकन गणराज्य में इंधन के टैंकरों का अपहरण करते हैं। दल में लेटी, टेगो, डॉन उमर और हान ल्यू शामिल हैं। एक चोरी के बाद डोमिनिक को लगता है कि मामला काफी गरमा गया है और वह लेटी से कहीं और जाने के लिए कहता है। पनामा सिटी में टोरेटो की बहन मीया उसे एक फोन करती है। वह उसे बताती है कि लेटी की हत्या हो गयी है। डॉम (डॉमिनिक) लॉस एंजिल्स आता है और लेटी की दुर्घटनाग्रस्त कार का निरीक्षण करता है जिसमे उसे नाईट्रोमीथेन के निशान मिलते हैं। डॉम उसके बाद नाईट्रोमीथेन का इस्तेमाल करने वाले एकमात्र मकेनिक के पास जाता है और उसे धमका कर उस इंधन को मंगाने वाले डेविड पार्क का नाम हासिल कर लेता है।
इस बीच, एफबीआई एजेंट ब्रायन ओ'कॉनर आर्टूरो ब्रागा नामक एक ड्रग डीलर को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। उसकी खोज उसे डेविड पार्क तक ले जाती है। डॉम पार्क के अपार्टमेंट में पहले आता है और उसे पैर से पकड़कर खिड़की से उल्टा लटकाने के बाद छोड़ देता है। ब्रायन भी पार्क के घर की तरफ जा रहा होता है और उसे बचा लेता है और पार्क एफबीआई का नया मुखबिर बन जाता है। पार्क ब्रायन को लॉस एंजिल्स में होने वाली एक स्ट्रीट रेस (दौड़) में शामिल करवा देता है; विजेता अमेरिका मेक्सिको सीमा के बीच हेरोइन की तस्करी करने वाली टीम का अंतिम ड्राइवर बनेगा; ब्रायन जब्त गाड़ियों में से एक संशोधित निसान स्काईलाइन जीटी-आर आर34 को चुनता है और डॉम अपनी 1970 संशोधित शेवरोले शेविल एसएस का इस्तेमाल करता है। डॉम भी इस रेस में भाग लेने के लिए पहुँचता है। रेस के दौरान दो ड्राइवरों की मृत्यु हो जाती है। डॉम ब्रायन की कार को टक्कर मार देता है जिससे ब्रायन की कार का संतुलन बिगड़ जाता है और डॉम रेस जीत जाता है। ब्रायन एक एफबीआई एजेंट के रूप में अपनी शक्ति का उपयोग करके एक अन्य ड्राइवर ड्वाइट म्यूएलर को गिरफ्तार कर लेता है और टीम में उसकी जगह ले लेता है।
अगले दिन टीम ब्रागा के एक आदमी फीनिक्स (गेब्रियल मीकर) से मिलती है। डॉम को यह पता चलता है कि लेटी की हत्या फीनिक्स ने ही की है। वे बचने के लिए भूमिगत सुरंगों के रास्ते गाड़ी चलाकर सीमा पार जाते हैं। ब्रायन को पूर्व जानकारी थी कि हेरोइन पहुँचाने के बाद ब्रागा ड्राइवरों को मारने का आदेश दे देता था (ब्रायन डॉम को स्वतंत्र छोड़ने के बदले ब्रागा को पकड़ने की योजना के तहत लेटी को गुप्त रूप से दल में घुसाने में सफल हो गया, लेकिन फिर लेटी की हत्या कर दी गयी) और एक तनावपूर्ण गतिरोध के बाद डॉम ब्रागा के आदमियों का ध्यान बंटाने के लिए अपनी कार को दुर्घटनाग्रस्त कर देता है और ब्रायन एक हमर गाड़ी को अपने कब्जे में ले लेता है जिसमे ६० मिलियन अमरीकी डॉलर कीमत की हेरोइन पड़ी हुई है। वे हेरोइन को पुलिस के एक परिसर में छुपा देते हैं जहां ब्रायन एक संशोधित सुबारू Wrx Sti को चुनता है। अगले दिन, ब्रायन अपने वरिष्ठ अधिकारियों से कहता है कि वह ब्रागा को एक जाल में फंसा सकता है और हेरोइन के बदले पैसा देने के लिए उसे खुद आने को मजबूर कर देगा ताकि पुलिस उसे पकड़ सके. लेकिन वह डॉम को माफ़ी दिए जाने के बाद ही ऐसा करेगा. हालांकि, मिलने के स्थान पर खुद को ब्रागा कहने वाला व्यक्ति बहुरुपिया निकला और कैम्पोस (असली ब्रागा) बचकर मेक्सिको भाग गया।
ब्रायन और डॉम ब्रागा को पकड़ने के लिए अकेले ही मैक्सिको पहुंच जाते हैं। वह उन्हें एक चर्च में मिलता है और वे उसे गिरफ्तार कर लेते हैं। जब ब्रागा के गुर्गे उसे बचाने के लिए आते हैं, ब्रायन और डॉम भूमिगत सुरंगों का इस्तेमाल करके अमेरिका वापस आने लगते हैं। ब्रागा के कुछ आदमी मारे जाते हैं और फीनिक्स द्वारा सुरंग के अंत में ब्रायन का रास्ता रोके जाने के कारण उसकी (ब्रायन) कार दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है और वह घायल हो जाता है। इससे पहले की फीनिक्स ब्रायन को मारे, डॉम (जो विस्फोट से बच निकला था और अपनी गाड़ी बदलकर एक 73 शेवरोले कामारो गाड़ी में आया था) आता है और फीनिक्स को मार देता है। जब पुलिस और हेलीकाप्टर अमेरिका की तरफ वाले दुर्घटना स्थल पर आना शुरू होते हैं तब ब्रायन डॉम से निकल भागने के लिए कहता है। डॉम कहता है कि वह भागते-भागते थक चुका है। ब्रायन द्वारा क्षमादान का अनुरोध किये जाने के बावजूद जज डॉम को 25 वर्षीय उम्र कैद की सजा सुना देते हैं। फिल्म के अंतिम दृश्य में डॉम जेल की एक बस में बैठता है जो उसे लोम्पोक जेल ले जायेगी. बस जब सड़क पर जा रही होती है, टेगो तथा डॉन उमर (जिन्होंने डोमिनिकन गणराज्य में चोरियों में उसकी सहायता की थी) के साथ मीया और ब्रायन अपनी गाड़ियों में बैठकर उसे बचाने के लिए आते हैं।
पात्र
डॉमिनिक टोरेटो की भूमिका में विन डीज़ल; एक ऑटो मेकेनिक और अमेरिका का एक उत्कृष्ट स्ट्रीट रेसर. ट्रक अपहरण के कई मामलों के लिए डॉमिनिक की तलाश है। फिल्म की शुरुआत में वह डोमिनिकन गणराज्य में रहता है और ईंधन ट्रकों का अपहरण करने के लिए एक काले रंग की बुइक ग्रैंड नेशनल चलाता है। https://web.archive.org/web/20101208194448/http://jalopnik.com/5151136/fast-and-furious-1987-buick-grand-national-gnx 8 दिसंबर 2010, http://jalopnik.com/5151136/fast-and-furious-1987-buick-grand-national-gnx https://web.archive.org/web/20101208194448/http://jalopnik.com/5151136/fast-and-furious-1987-buick-grand-national-gnx 8 दिसंबर 2010.
ब्रायन ओ'कॉनर की भूमिका में पॉल वॉकर; एक पूर्व पुलिस अधिकारी, ऑटो मैकेनिक और प्रतिभावान स्ट्रीट रेसर. ब्रायन अब एक एफबीआई एजेंट है जो मेक्सिको के ड्रग डीलर आर्टूरो ब्रागा का पीछा कर रहा है।
लेटीशीया "लेटी" ओर्टिज़ की भूमिका में मिशेले रोड्रिग्ज; डॉमिनिक की गर्लफ्रेंड जो फिल्म की शुरुआत में उसके साथ डोमिनिकन गणराज्य में रहती है।
मीया टोरेटो की भूमिका में जोर्डाना ब्रियुस्टर; डॉमिनिक की छोटी बहन और ब्रायन की प्रेमिका.
रेमन कैम्पोस/आर्टूरो ब्रागा की भूमिका में जॉन ओर्टिज़. शुरुआत में जिसे ब्रागा के संगठन के संपर्क के रूप में दर्शाया गया है। एक शक्तिशाली ड्रग कार्टेल का सरगना जो हेरोइन को अमेरिका-मेक्सिको की सीमा के पार पहुँचाने के लिए स्ट्रीट रेसरों को काम पर रखता है।
फीनिक्स राइज़ की भूमिका में लाज़ एलोंसो.
जिसेले हाराबो की भूमिका में गाल गैडोट:
एफबीआई के प्रमुख पेनिंग की भूमिका में जैक कौनली.
हान ल्यू की भूमिका में सुंग कांग: डोमिनिकन गणराज्य में डॉमिनिक के दल का एक सदस्य जिसने इस फिल्म के टाइमलाइन सीक्वेल टोक्यो ड्रिफ्ट में भी काम किया था।
रीको की भूमिका में डॉन उमर; डॉमिनिक के दल का एक सदस्य.
टेगो की भूमिका में टेगो काल्डेरोन; डॉमिनिक के दल का एक सदस्य.
एलेक्स की भूमिका में ब्रेंडन टी. जैक्सन; एक स्ट्रीट रेसर.
सिल्विया ड्राइवर की भूमिका में मोसा क्राइश; एक स्ट्रीट रेसर.
एफबीआई एजेंट माइकल स्टाज़िआक की भूमिका में शीया विघैम.
ड्वाइट की भूमिका में ग्रेग साइप्स; ब्रागा का एक ड्राइवर. हालांकि उसका दावा है कि वह काफी तेज गाड़ी चलाता है, इसकी सत्यता के बारे में कभी पता नहीं चल पाया क्योंकि फिल्म के किसी भी दृश्य में उसे गाड़ी चलाते नहीं दिखाया गया है।
चोको की भूमिका में एंथनी गाकुओ.
एफबीआई एजेंट ट्रिन की भूमिका में लीज़ा लापीरा.
निर्माण
फिल्म की कारों का निर्माण दक्षिणी कैलिफोर्निया की सैन फरनांडो वैली में किया गया था। फिल्म के लिए लगभग 240 कारों को बनाया गया था।मोर कार्स एंड मोर एक्शन इन फास्ट एंड फ्यूरियस https://web.archive.org/web/20090322194038/http://www.edmunds.com/insideline/do/Features/articleId=143967 22 मार्च 2009 एडमंड्स इनसाइडलाइन 12 मार्च 2009 हालांकि, ये नकली गाड़ियां (प्रतिकृतियां) वास्तविक गाड़ियों के मानकों से मेल नहीं खाती थीं। उदाहरण के लिए, हॉट रॉड मैगज़ीन के डेविड फ्रीबर्गर द्वारा निर्मित 1973 शेवरोले कामारो एफ-बॉम्ब की नकल में 3-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन वाला 300 एचपी क्रेट वी8 इंजन शामिल था, जबकि वास्तविक कार में 5-स्पीड ट्रांसमिशन वाला ट्विन-टर्बो, 1500 एचपी इंजन लगा हुआ था। इसके अलावा, मूल फिल्म में इस्तेमाल होने वाली डॉज चार्जर 426 हेमी आर'टी 1970 में निर्मित थी, जबकि इस फिल्म में इस्तेमाल होने वाली कार 1969 में निर्मित डॉज चार्जर आर/टी 426 हेमी थी जिसके सामने के ग्रिल में थोड़ा संशोधन कर दिया गया था ताकि यह 1970 की कार लगे; मूल 1970 डॉज चार्जर को मरम्मत के लिए पूरी तरह टुकड़े-टुकड़े कर दिया गया था।
इसमें प्रयुक्त निसान स्काईलाइन जीटी-आर आर34 एक 1,000 हॉर्स पावर वाली गाड़ी थी जो जापान की सीधी सडकों पर 240 मिल प्रति घंटा से भी अधिक की रफ़्तार से दौड़ने में सक्षम थी। निर्माता दल के लिए इस कार को बना पाना मुश्किल था इसलिए उन्होंने शूटिंग के लिए इसकी नकली गाड़ियों तथा स्काईलाइन जीटी-टी के अन्य मॉडलों का प्रयोग किया।दी एफ-बॉम्ब ड्रोप्स ऑन फास्ट एंड फ्यूरियस https://web.archive.org/web/20090806075549/http://www.edmunds.com/insideline/do/Features/articleId=144026 6 अगस्त 2009 एड्मंड्स इनसाइडलाइन 13 मार्च 2009
संगीत
Fast & Furious (soundtrack)
फास्ट एंड फ्यूरियस का संगीत ब्रायन टाइलर द्वारा दिया गया है जिन्होंने इसे 20th सेंचुरी फॉक्स के न्यूमैन स्कोरिंग स्टेज पर हॉलीवुड स्टूडियो सिंफनी के साथ रिकॉर्ड किया।Dan Goldwasser http://www.scoringsessions.com/news/178/ Brian Tyler scores fast and furious with Fast & Furious ScoringSessions.com 2009-02-24 2009-02-24 https://web.archive.org/web/20101225074446/http://scoringsessions.com/news/178/ 25 दिसंबर 2010 dead 78 से अधिक संगीत मिनटों वाले इस संगीत एल्बम को सीडी पर वारेज साराबांदे रिकार्डस द्वारा जारी किया गया।
फिल्म के ट्रेलर में 'डज इट औफेंड यू, येह?' के गाने "वी आर रॉकस्टार्स" तथा सोल्जा बॉय टेल 'एम के "क्रैंक दैट" गाने के ट्राविस बार्कर द्वारा रीमिक्स किये गए एक संस्करण को दिखाया गया है।
आधिकारिक साउंडट्रेक को 31 मार्च 2009 को स्टार ट्रेक पर जारी किया गया। साउंडट्रेक के प्रथम एकल गाने का शीर्षक "ब्लैंको" था जिसे पिटबुल ने गाया है, इसमें फैरेल विलियम्स को दिखाया गया है और दी नेप्च्यून्स इसका निर्माता है। इस साउंडट्रेक के प्रथम प्रोमो सिंगल का शीर्षक था "क्रैंक दैट (ट्राविस बार्कर रॉक रीमिक्स)" जिसे सोल्जा बॉय द्वारा गाया गया है और ट्राविस बार्कर को दिखाया गया है। इस एल्बम का दूसरा गाना है "क्रेज़ी" जिसे पिटबुल द्वारा गाया गया है और लिल जॉन को दिखाया गया है। इस गाने को पिटबुल के आगामी एल्बम में भी शामिल किया गया है। एल्बम का तीसरा और अंतिम गाना है "बैड गर्ल्स" जिसे रॉबिन थिके ने गाया है। साउंडट्रेक में बुस्ता राइम्स द्वारा गाये गए गीत "जी-स्ट्रो" को भी रखा जायेगा, जिसमे फैरेल विलियम्स को दिखाया गया है और यह दी नेप्च्यून्स द्वारा निर्मित है। यह गाना बुस्ता राइम्स के एल्बम बैक ऑन माई बी.एस. का एक बचा हुआ गाना है। अमेज़न ने इस इस एल्बम को 5 में से 3.5 का औसत स्कोर देते हुए इसे एक स्पैनिश-थीम्ड रैप साउंडट्रेक कहा है जिसके अधिकांश गाने औसत दर्जे के ही हैं। इंटरस्कोप तथा स्टार ट्रेक रिकॉर्ड्स ने "क्रैंक दैट" गाने के बिना ही फिल्म के साउंडट्रेक को जारी किया था।
इस एल्बम से कोरियाई ग्रुप TVXQ के गाने "राइजिंग सन" को भी निकाल दिया गया था।
फिल्म के जापानी संस्करण में जापानी रॉक समूह दी गैजेट के गाने "बिफोर आई डिके" को दिखाया गया है।
क्लब के एक दृश्य के बैकग्राउंड में फिल्माए गए गाने "राइड" (जिसे एल्बम से निकाल दिया गया था) को भी दिखाया गया है; इसे केर्विन्स जोसेफ तथा ट्राविस बेकर द्वारा लिखा और इंडिगी एवेन्यू म्यूजिक पब्लिशिंग (ASCAP), इंडिगी म्यूजिक के सौजन्य से, द्वारा प्रकाशित किया गया था।
रिलीज़
यह फिल्म संयुक्त राज्य अमेरिका में 3 अप्रैल 2009 को रिलीज़ की गई। इसे मूल रूप से 12 जून 2009 को रिलीज किया जाना था, लेकिन तिथि को घटाकर 3 अप्रैल 2009 कर दिया गया। यह प्रथम मोशन-इन्हान्स्ड फिल्म थी जिसमे डी-बॉक्स मोशन फीडबैक तकनीक का प्रयोग किया गया और केवल कुछ चुनिंदा थियेटरों में ही दिखाया गया।http://www.filmofilia.com/2009/04/02/fast-furious-4-to-be-first-theatrical-d-box-release/ Fast & Furious 4 To Be First Theatrical D-BOX Release Allan Ford 2009-04-02 2009-12-22 https://web.archive.org/web/20110507004003/http://www.filmofilia.com/2009/04/02/fast-furious-4-to-be-first-theatrical-d-box-release/ 7 मई 2011 dead
आलोचनात्मक अभिग्रहण
Critics Reception
फास्ट एंड फ्यूरियस को पेशेवर आलोचकों से मिश्रित समीक्षाएँ प्राप्त हुई हैं। रॉटेन टोमेटोज वेबसाइट http://www.rottentomatoes.com/m/fast_and_furious/ Fast & Furious रॉटेन टमेटोज़ Flixster 28 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110608015903/http://www.rottentomatoes.com/m/fast_and_furious/ 8 जून 2011 live पर एकत्रित 166 समीक्षाओं के आधार पर इस फिल्म को 28% रेटिंग और मेटाक्रिटिक पर 27 समीक्षाओं के आधार पर 45% रेटिंग प्रदान की गयी। http://www.metacritic.com/film/titles/fastandfurious4 Fast & Furious CBS Metacritic 28 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20100331152334/http://www.metacritic.com/film/titles/fastandfurious4 31 मार्च 2010 live
एंटरटेंमेंट वीक्ली,http://www.ew.com/ew/article/0, 20269298,00.html Fast & Furious (2009) Lisa Schwarzbaum 2009-04-01 Entertainment Weekly अगस्त 2021 InternetArchiveBot दी हॉलीवुड रिपोर्टर,http://www.hollywoodreporter.com/hr/film-reviews/film-review-fast-and-furious-1003958448.story Film Review: Fast & Furious Kirk Honeycutt 2009-04-02 Hollywood Reporter https://web.archive.org/web/20090405092213/http://www.hollywoodreporter.com/hr/film-reviews/film-review-fast-and-furious-1003958448.story 5 अप्रैल 2009 28 दिसंबर 2010 live और दी लॉस एंजिल्स टाइम्स,Betsy Sharkey Video review: Fast & Furious http://www.latimes.com/entertainment/la-et-fastfurious3-2009apr03,0,4338270.story लॉस एंजिल्स टाइम्स April 3, 2009 April 6, 2009 https://web.archive.org/web/20090408070450/http://www.latimes.com/entertainment/la-et-fastfurious3-2009apr03,0,4338270.story 8 अप्रैल 2009 live इन सभी ने फिल्म की प्रशंसा की है।
पिछली फिल्मों को सकारात्मक समीक्षाएं प्रदान करने वाले रोजर एबर्ट ने इस फिल्म के लिए प्रतिकूल टिप्पणियां दी हैं: "मैं फिल्म की कला की प्रशंसा करता हूँ लेकिन यह फिल्म मुझे कतई पसंद नहीं आई. वीडियो गेम्स में परिवर्तित की जा चुकी श्रृंखला की तीन पिछली फिल्मों के बाद, हमें एक चौथी फिल्म की क्या आवश्यकता है? ओह. मैंने अभी-अभी अपने प्रश्न का जवाब स्वयं ही दे दिया."Roger Ebert http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=/20090401/REVIEWS/904029995 Fast & Furious Chicago Sun-Times 16 जून 2020 https://web.archive.org/web/20121007210506/http://rogerebert.suntimes.com/apps/pbcs.dll/article?AID=%2F20090401%2FREVIEWS%2F904029995 7 अक्तूबर 2012 live
बॉक्स ऑफिस
अपनी रिलीज के पहले दिन फिल्म ने 30.5 मिलियन डॉलर की कमाई की और वीकेंड (सप्ताहांत) में 70,950,500 डॉलर की कमाई के साथ शीर्ष पर रही; यह कमाई टोक्यो ड्रिफ्ट द्वारा घरेलू बाजार में अपने पूरे प्रदर्शन के दौरान होने वाली कमाई से भी ज्यादा है। http://www.boxofficemojo.com/daily/chart/?sortdate=2009-04-03&p=.htm Daily Box Office for Friday, April 3, 2009 Amazon.com बॉक्स ऑफ़िस मोजो 28 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110723045322/http://www.boxofficemojo.com/daily/chart/?sortdate=2009-04-03&p=.htm 23 जुलाई 2011 live इस फिल्म का प्रथम वीकेंड 2009 का छठा सबसे बड़ा वीकेंड साबित हुआ जो फिल्म जगत के अधिकांश जानकारों की उम्मीद से दुगना था।Joshua Rich Fast & Furious shatters box office records http://www.cnn.com/2009/SHOWBIZ/Movies/04/05/boxoffice.ew/index.html?section=cnn_latest CNN Entertainment Weekly April 5, 2009 April 5, 2009 https://web.archive.org/web/20100325112254/http://www.cnn.com/2009/SHOWBIZ/Movies/04/05/boxoffice.ew/index.html?section=cnn_latest 25 मार्च 2010 live अप्रैलhttp://www.msnbc.msn.com/id/30172616/ Walker, Diesel will return for ‘Furious’ sequel - Access Hollywood MSNBC 2009-04-12 2010-04-29 https://web.archive.org/web/20100227032001/http://www.msnbc.msn.com/id/30172616/ 27 फ़रवरी 2010 live के महीने में अपने प्रथम वीकेंड, तथा कार आधारित किसी भी फिल्म द्वारा सर्वाधिक कमाई करने का रिकॉर्ड भी इसी के पास है, इसके पहले यह रिकॉर्ड 60.1 मिलियन की कमाई के साथ कार्स के पास था। फास्ट एंड फ्यूरियस के पास वसंत में रिलीज फिल्मों के सबसे बड़े प्रथम वीकेंड का रिकॉर्ड भी था, जिसे बाद में टिम बर्टन की एलिस इन वंडरलैंड ने तोड़ दिया. अपने प्रथम वीकेंड में इसने दुनिया भर में 102.6 मिलियन डॉलरhttp://www.reuters.com/article/idUSTRE53424X20090405/ Fast & Furious speeds to No. 1 worldwide Reuters 2009-04-05 2010-04-29 https://web.archive.org/web/20100324045026/http://www.reuters.com/article/idUSTRE53424X20090405 24 मार्च 2010 live की कमाई की है जिसमे से 7.2 मिलियन डॉलर यूके से, 8.6 मिलियन डॉलर रूस से, 6 मिलियन डॉलर फ़्रांस से और 3 मिलियन डॉलर जर्मनी से आये.http://www.hollywoodreporter.com/hr/content_display/film/news/e3iddc0608768893d1ea8357e895cbd27c3/ संग्रहीत प्रति 15 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090415145514/http://www.hollywoodreporter.com/hr/content_display/film/news/e3iddc0608768893d1ea8357e895cbd27c3/ 15 अप्रैल 2009 live 19 जुलाई 2009 तक घरेलू बाजार में 155,064,265 मिलियन डॉलर और पूरी दुनिया में 359,264,265 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ यह इस फ्रेंचाइज़ की सबसे सफल फिल्म बन गयी है और कार आधारित फिल्मों की श्रेणी में दूसरे नंबर पर है, पहला स्थान कार्स का है।http://boxofficemojo.com/genres/chart/?id=carracing.htm Car films 28 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20110901235639/http://www.boxofficemojo.com/genres/chart/?id=carracing.htm 1 सितंबर 2011 live
होम वीडियो
DVD Video
फास्ट एंड फ्यूरियस को को 28 जुलाई 2009 को डीवीडी और ब्लू-रे पर रिलीज़ किया गया।Blu-ray.com - Fast & Furious Blu-ray http://www.blu-ray.com/movies/movies.php?id=5606 28 दिसंबर 2010 https://web.archive.org/web/20090829150649/http://www.blu-ray.com/movies/movies.php?id=5606 29 अगस्त 2009 live डीवीडी एक दो-डिस्क वाला सेट है जिसमें शामिल हैं:
फिल्म की डिजिटल कॉपी
अंडर दी हुड: शक्तिशाली और विदेशी कारें
हाई ऑक्टेन एक्शन: स्टंट
बिग रिग चोरी की शूटिंग
विन डीजल के साथ ड्राइविंग स्कूल
मूल लघु फिल्म लॉस बैन्डोलेरोस ; पहली बार पेश की गयी एक लघु फिल्म जिसमें फास्ट एंड फ्यूरियस की विस्फोटक शुरुआत की तरफ ले जाने वाली घटनाओं को दिखाया गया है। इसका लेखन और निर्देशन विन डीजल द्वारा किया गया है। इसे आईट्यून्स (iTunes) स्टोर पर एक मुफ्त डाउनलोड के रूप में जारी किया गया था।
1 नवम्बर 2009 तक डीवीडी ने 2,900,861 प्रतियों की बिक्री के साथ 47.2 मिलियन डॉलर की कमाई की है और फिल्म के टिकटों की विश्वव्यापी बिक्री से होने वाली कमाई के साथ इसकी कुल कमाई 407,085,500 मिलियन डॉलर रही है।http://www.the-numbers.com/movies/2009/FFUR4.php Fast & Furious - Box Office Data, Movie News, Cast Information The Numbers 2010-04-29 https://web.archive.org/web/20111118082357/http://www.the-numbers.com/movies/2009/FFUR4.php 18 नवंबर 2011 live
सीक्वेल (अगली कड़ी)
Fast Five (film)
4 फ़रवरी 2010 यूनिवर्सल द्वारा पुष्टि की गई विन डीजल और पॉल वॉकर फास्ट एंड फ्यूरियस के फास्ट फाइव नामक सीक्वेल में फिर से काम करेंगे. जस्टिन लिन पुनः इसका निर्देशन करेंगे जबकि इसकी कहानी को क्रिस मॉर्गन द्वारा लिखा जायेगा, जिसमें डॉम टोरेटो तथा ब्रायन ओ'कॉनर को साथ मिलकर कानून से बचते हुए दिखाया जायेगा. 2010 के उत्तरार्ध में इसका निर्माण किया जाना था ताकि जून 2011 में इसको रिलीज किया जा सके.http://www.digitalspy.co.uk/movies/news/a201361/universal-greenlights-fifth-fast-and-furious.html Universal greenlights fifth Fast And Furious Simon Reynolds Reynolds Simon 2010-02-04 Digital Spy 2010-02-04 https://web.archive.org/web/20110609212820/http://www.digitalspy.co.uk/movies/news/a201361/universal-greenlights-fifth-fast-and-furious.html 9 जून 2011 live
मार्च 2010 में निर्माता नील एच. मोरिट्ज़ ने एक साक्षात्कार में बताया कि फास्ट फाइव को उस वर्ष गर्मियों में ब्राजील, प्यूर्टो रिको, लॉस एंजिल्स तथा एटलांटा में फिल्माया जाना है। उन्होंने यह भी कहा कि श्रृंखला छठी कड़ी को भी विकसित किया जा रहा है लेकिन दोनों फिल्मों को एक के बाद एक नहीं फिल्माया जायेगा.http://www.collider.com/2010/03/31/exclusive-producer-neal-h-moritz-on-fast-and-the-furious-5-and-6-plus-info-on-the-highlander-reboot/ Exclusive: Producer Neal H. Moritz on Fast and Furious 5 and 6 Plus Info on the Highlander Reboot Weintraub Steve Collider.com 2010-03-31 2010-05-14 https://www.webcitation.org/68AeKWzMs?url=http://collider.com/exclusive-producer-neal-h-moritz-on-fast-and-the-furious-5-and-6-plus-info-on-the-highlander-reboot/20979/ 4 जून 2012 live
इस फिल्म में शामिल रैपर लूडाक्रिस ने अपने ट्विटर पेज के माध्यम से पुष्टि की कि शुरुआती शूटिंग मंगलवार, 9 नवम्बर को समाप्त हो चुकी है।http://twitter.com/#!/Ludacris/status/2224017922592768 Twitter.com Twitter.com 2010-11-10 2010-11-09 https://web.archive.org/web/20180209172025/https://twitter.com/#!/Ludacris/status/2224017922592768 9 फ़रवरी 2018 live
इन्हें भी देखें
द फास्ट एंड द फ्यूरियस (फिल्म श्रृंखला)
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
http://www.fastandfuriousmovie.net
1013752
fast_and_furious
fastandthefurious4
श्रेणी:अमेरिकी फ़िल्में
श्रेणी:अंग्रेज़ी फ़िल्में
श्रेणी:द फास्ट एंड द फ्यूरियस