Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

दिल है के मानता नहीं

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

दिल है के मानता नहीं दिल है के मानता नहीं.jpg दिल है के मानता नहीं का पोस्टर गुलशन कुमार महेश भट्ट नदीम-श्रवण रोबिन भट्ट शरद जोशी आमिर ख़ान, पूजा भट्ट, अनुपम खेर प्रवीण भट्ट टी-सीरीज़ विशेष फिल्म्स 1991 भारत हिन्दी दिल है के मानता नहीं 1991 की महेश भट्ट द्वारा निर्देशित हिन्दी भाषा की हास्य प्रेमकहानी फिल्म है। यह गुलशन कुमार द्वारा निर्मित की गई थी और पूजा भट्ट की प्रमुख भूमिका वाली पहली फिल्म थी। आमिर खान द्वारा प्रमुख पुरुष भूमिका निभाई गई। अनुपम खेर, वीरेन्द्र सक्सेना और टीकू तलसानिया द्वारा सहायक भूमिका निभाई गई, जबकि दीपक तिजोरी ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म एक बॉक्स ऑफिस सफलता थी और इसने आमिर खान को प्रमुख फिल्म सितारे के रूप में मजबूत करते हुए नवागंतुक पूजा भट्ट के करियर को बढ़ावा दिया। यह 1956 की बॉलीवुड फिल्म चोरी चोरी की अनौपचारिक रीमेक है। संक्षेप पूजा धर्मचंद (पूजा भट्ट) एक समृद्ध बॉम्बे शिपिंग टाइकून, सेठ धर्मचंद (अनुपम खेर) की पुत्री है। वह फिल्म स्टार दीपक कुमार (समीर चित्र) के साथ प्यार में है, लेकिन उसके पिता दृढ़ता से उसके प्रेम को अस्वीकार करते हैं। एक रात, पूजा अपने पिता की नौका से निकलती है और दीपक के साथ रहने के लिए बैंगलोर की बस में बैठ जाती है। वो वहां एक फिल्म की शूटिंग कर रहा है। इस बीच सेठ धर्मचंद देखते हैं कि उनकी बेटी भाग गई हैं। उसे ढूंढने के लिए वह निजी जासूस भेजते हैं। बस पर पूजा रघु जेटली (आमिर खान) से मिलती है, जो कि एक पत्रकार है जिसने अपना काम खो दिया है। वह उस पर एक विशेष कहानी के बदले में उसकी मदद करने की पेशकश करता है। यह उसके डूबे हुए करियर को पुनर्जीवित करेगा। पूजा को उसकी मांगों से सहमत होने के लिए मजबूर होना पड़ता है, क्योंकि वह उसके पिता को उसके ठिकाने के बारे में बताने की धमकी देता है। दोनों की बस छूट जाती है। फिर रघु और पूजा विभिन्न रोमांचों के माध्यम से गुजरते हैं और खुद को एक दूसरे के साथ प्यार में पाते हैं। मुख्य कलाकार आमिर ख़ान - रघु जेटली पूजा भट्ट - पूजा धर्मचंद अनुपम खेर - धर्मचंद टीकू तलसानिया - 'डेली तूफान' अखबार के संपादक अवतार गिल - एक अपहरणकर्ता के रूप में जावेद खान - पर्स झपटने वाला समीर चित्र - फिल्म अभिनेता दीपक कुमार राकेश बेदी - निजी जासूस वीरेन्द्र सक्सेना - निजी जासूस मुशताक ख़ान बस कंडक्टर शम्मी - पारसी महिला के रूप में एक जो लिफ्ट देती है राजेश पुरी - धर्मचंद के पीए अमृत पटेल - सराय प्रबंधक शुभा खोटे - सराय प्रबंधक दीपक तिजोरी - गीत "गल्यात संकीली" में विशेष उपस्थिति संगीत दिल है के मानता नहीं साउंडट्रैक नदीम-श्रवण 13 जून, 1991 1991 फिल्म साउंडट्रैक 56:53 टी-सीरीज़ गुलशन कुमार yes हिन्दी महेश भट्ट आप की यादें 1991 साजन 1991 नदीम श्रवणइस फिल्म का साउंडट्रैक प्रसिद्ध संगीत निर्देशक जोड़ी नदीम-श्रवण द्वारा रचित है। गीत समीर और फैज़ अनवर द्वारा लिखे गए थे। सह-गायक कुमार सानु, अभिजीत, बाबा मेहता और देबाशिश दासगुप्त के साथ सभी गीत अनुराधा पौडवाल द्वारा गाए गए हैं। # शीर्षक गायक गीतकार अवधि next_year = prev_year = 1 "दिल है के मानता नहीं" (जुगलबंदी) कुमार सानु, अनुराधा पौडवाल फैज़ अनवर 06:08 2 "ओ मेरे सपनों के सौदागर" अनुराधा पौडवाल समीर 05:05 3 "कैस मिजाज आप के हैं" अनुराधा पौडवाल, कुमार सानु फैज़ अनवर 05:39 4 "दिल तुझपे आ गया" अभिजीत भट्टाचार्य, अनुराधा पौडवाल समीर 04:38 5 "दुल्हन तू दूल्हा मैं" अनुराधा पौडवाल, देबाशीष दासगुप्ता अज़ीज़ खान 04:57 6 "अदाएँ भी है" अनुराधा पौडवाल, कुमार सानु समीर 05:32 7 "तू प्यार है किसी और का" अनुराधा पौडवाल, कुमार सानु समीर 06:48 8 "गल्यात संकीली सोन्याची" अनुराधा पौडवाल, बाबा मेहता, देबाशीष दासगुप्त समीर 06:44 9 "दिल है के मानता नहीं" (महिला)अनुराधा पौडवाल फैज अनवर 06:09 10 "हम तो मशहूर हुए"अनुराधा पौडवाल रानी मलिक 05:07 11 "मेनु इश्क दा लगिया रोग"अनुराधा पौडवाल समीर 05:44 नामांकन और पुरस्कार 1992 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायिका पुरस्कार - अनुराधा पौडवाल "दिल है के मानता नहीं" के लिए बाहरी कड़ियाँ 0101733 दिल है के मानता नहीं श्रेणी:1991 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में