Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बिसाऊ पैलेस होटल, जयपुर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

बिसाऊ पैलेस होटल, जयपुर भारत के जयपुर में स्थित एक हेरिटेज होटल है। 19वीं सदी में निर्मित, यह महल रघुवीर सिंह जी, का था जो एक शाही सामंत थे। यह जयपुर के पुराने शहर चांद पोल (पुराने शहर के लिए एक प्रवेश द्वार) के दीवारों के बाहर स्थित है। == इतिहास [संपादित करें] == 19वीं सदी में निर्मित यह महल महाराजा सवाई जगत सिंह के शासनकाल (1803-1818) के दौरान, बनाया गया था। यह मूलतः ठाकुर रघुवीर सिंह जी के महल के रूप में कार्य करता था। शेखावाटी संपत्ति, बिसाऊ के रहने वाले रावलो का निवास स्थान था। यह महल 1977 हैरिटेज होटल में परिवर्तित कर दिया गया, यह जयपुर के पुराने बाजार क्षेत्र में स्थित है। == स्थिति: == यह होटेल जयपुर शहर के बीच मे स्थित हैं। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इसकी दूरी करीब 13 किलोमीटर एवं जयपुर रेलवे स्टेशन से यह करीब 4 किलोमीटर की दूरी पर है। यहाँ से जयपुर के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल जैसे जंतर मंतर, जल महल एवं हवा महल इत्यादि काफ़ी नज़दीक हैं। == वास्तुकला और फिटिंग [संपादित करें] == बिसाऊ पैलेस होटल का अग्रभाग एक घुमावदार प्रविष्टि है, और महल के भीतर के संलग्न क्षेत्र के फर्श शतरंजी बिसात के नमूनों को प्रदर्शित करते है, जबकि इसके लाउंज लकड़ी के फर्श है। इस होटेल मे 36 कमरे हैं जिनमें से कुछ कमरों मे अद्वितीय बिस्तर फिटिंग और अलंकरण हैं। जिसमे प्राचीन सामान और कलाकृतिया भी सम्मिलित हैं। आग जलाने वाले स्थान के ऊपर अपने दरबारियों के साथ बैठे बिसाऊ के महाराजा की एक पेंटिंग लगी हुई है। महल की दीवारों वे तलवार भी सजे हुए हैं जो मुसलमानों के साथ मुठभेड़ों के दौरान इस्तेमाल किए गए थे। बैठक वाले कमरे के बगल में एक लकड़ी के पैनल से बना एक पुस्तकालय हैं जो पुरानी पुस्तकों से भरा है।' यहाँ पर राजस्थान की कई पारंपरिक कलाकृतियों के प्रदर्शन के साथ-साथ कई शोकेस हैं जिनमे आभूषण, हथियार, हाथी की मूर्तियां सजी हुई हैं। यहाँ के दीवार पर लगी तस्वीरों में - बाघ के शिकार के दृश्य और लॉर्ड माउंटबेटन के बिसाऊ के शाही परिवार के दौरों की तस्वीरें शामिल है। इस होटल के तीन रेस्तरां हैं। जिनमे से एक रूफ टॉप रेस्टोरेंट हैं जहाँ रात्रिभोज के दौरान राजस्थानी लोक नर्तकों द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। भुवनेश्वरी : यहाँ का डाइनिंग हाल हैं जहा पर नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात के खाने परोसे जाते हैं। यहाँ भारतीय, महाद्वीपीय और राजस्थान के विशेष व्यंजन भी परोसे जाते हैं। कॉफी शॉप: यह पूल साइड कॉफी की शॉप है जहा आप अपने दोस्तों, परिवार और प्रियजनों के साथ बातचीत करते हुए कॉफी का लुत्फ़ उठा सकते हैं। शीश महल: एक रेस्तरां है जो राजस्थानी, भारतीय, महाद्वीपीय के विशेष व्यंजनों को आपकी थाली मे प्रस्तुत करता हैं। यह जगह अपने आप मे अद्भुत है। == मैदान [संपादित करें] == बिसाऊ पैलेस होटल, मे वृतकार प्रवेश के माध्यम से पहुँच जा सकता है। यहाँ एक अच्छी तरह से सजाया हुआ बगीचा है जहाँ आपको पक्षियों की कई प्रजातियों देखने को मिल जाएँगी, जो इस मैदान का हिस्सा हैं। यहाँ पर मिलने वाली अन्य सुविधाओं मे एक स्विमिंग पूल और टेनिस कोर्ट हैं। == सन्दर्भ ==