411 REFERENCE · Wikipedia
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान Namdapha National Park II Namdapha2.jpg नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान में पेड़ों की छतरी India Arunachal Pradesh चांगलांग ज़िला, अरुणाचल प्रदेश, भारत मियाव 27.4833 N 96.3833 E region:IN-JH_type:city inline,title १९८५.२३ वर्ग किलोमीटर १९७४ भारत सरकार, अरुणाचल प्रदेश सरकार http://arunachalforests.gov.in/Namdapha%20Tiger%20Reserve.html
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी हिमालय जैव विविधता स्थल का सबसे बड़ा संरक्षित क्षेत्र है और पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। यह क्षेत्रफल की दृश्टि से भारत का चौथा(4th) सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह पूर्वी हिमालय उप क्षेत्र में स्थित है और इसे भारत में जैव विविधता में सबसे धनी क्षेत्रों में से एक के रूप में मान्यता प्राप्त है। Deb P Sundriyal R.C. 2007 Tree species gap phase performance in the buffer zone area of Namdapha National Park, Eastern Himalaya, India Tropical Ecology 48 2 २०९-२२५ http://www.tropecol.com/pdf/open/PDF_48_2/08%20Panna.pdf 4 नवंबर 2012 https://web.archive.org/web/20120218201019/http://www.tropecol.com/pdf/open/PDF_48_2/08%20Panna.pdf 18 फ़रवरी 2012 dead २७°उ. अक्षांश में स्थित इस उद्यान में दुनिया का सबसे उत्तरी तराई सदाबहार वर्षावन है।Proctor J. K. Haridasan G.W. Smith 1998 How Far North does Lowland Evergreen Tropical Rain Forest Go? Global Ecology and Biogeography Letters 7 2 १४१-१४६ यह क्षेत्र व्यापक डिपटॅरोकार्प जंगलों के लिए भी जाना जाता है।Datta, A., Naniwadekar, R. & Anand, M.O. 2008. Hornbills, hoolocks and hog badgers: Long-term monitoring of threatened wildlife with local communities in Arunachal Pradesh, north‐east India. Final report to the Rufford Small Grants Program (UK). Nature Conservation Foundation, Mysore, India. 80 pp. PDFजून 2020 InternetArchiveBot
भूगोल
यह उद्यान भारत के पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग ज़िले में म्यांमार के साथ की सीमा के पास स्थित है। इसका मूल क्षेत्रफल १८०८ वर्ग कि॰मी॰ का है और १७७ वर्ग कि॰मी॰ का मध्यवर्ती क्षेत्रफल है जो पूर्ण रूप से १९८५ वर्ग कि॰मी॰ बनता है। यह उद्यान मिश्मी पहाड़ियों की दफा बुम पर्वतमाला और पटकाई पर्वतमाल के बीच स्थित है और इसकी समुद्री सतह से ऊँचाई २०० से ४५७१ मीटर तक की है। यह क्षेत्र दोनों - पैलिआर्कटिक और इंडो मलायी जैव - भौगोलिक क्षेत्रों के अंतर्गत आता है जिसके परिणामस्वरूप यहाँ विभिन्न प्रजातियों का संयोजन होता है। बढ़ती ऊँचाई के साथ-साथ परिवेश उपोष्णकटिबंधीय चौड़ी पत्तियों वाले जंगलों से उपोष्णकटिबंधीय चीड़ के जंगलों में, फिर समशीतोष्ण चौड़ी पत्तियों वाले जंगलों में और अधिक ऊँचाई पर बारहमासी बर्फ तथा अल्पाइन घास के मैदानों में परिवर्तित होता चलता है। उद्यान में प्राथमिक जंगलों के अलावा व्यापक बाँस के और माध्यमिक जंगल हैं।
वनस्पति
left|thumb|सप्रिया हिमालयना का फूल
सप्रिया हिमालयना और बालानोफोरा रैफ़लेशिया के सम्बन्धी तथा जड़ परजीवी हैंArunachalam A, Sarmah R, Adhikari D, Majumder M, & Khan ML. (2004) Anthropogenic threats and biodiversity
conservation in Namdapha nature reserve in the Indian Eastern Himalayas. Current Science87(4). p.447. PDF https://web.archive.org/web/20110605090715/http://www.ias.ac.in/currsci/aug252004/447.pdf 5 जून 2011 जो इस क्षेत्र में पाये जाते हैं।
नमदाफा की वानस्पतिक विविधता निम्नानुसार है:
+नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान की वानस्पतिक संरचनाChauhan AS, Singh KP, Singh DK. (1996) A contribution to the Flora of Namdapha Arunachal Pradesh. Kolkata: Botanical Survey of India 422p श्रेणी (कुल योग) द्विबीजपत्री एक बीजपत्री लाइकन ब्रायोफाइट्स टेरिडोफाइट जिम्नोस्पर्म कुल (२१५) ११९ (५५.३५) १९ (८.८४) १७ (७.९०) २१ (९.७७) ३६ (१६.७४) ३ (१.४) प्रजाति (६३९) ४०३ (६३) १११ (१७.३७) ३४ (५.३२) ३३ (५.१६) ५४ (८.४५) ४ (०.६३) जाति (१११९) ६७४ (६०.२५) १९६ (१७.५) ७३ (६.५३) ५९ (५.२७) ११२ (१०) ५ (०.६६)कोष्ठक में मूल्यों की कुल संख्या का प्रतिशत
सन्दर्भ
श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान, भारत
श्रेणी:भारत के वन्य अभयारण्य
श्रेणी:भारत के राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय उद्यान
श्रेणी:चांगलांग ज़िला