411 REFERENCE · Wikipedia
ड्यूटेरोस्टोमिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ड्यूटेरोस्टोमियाDeuterostomia Pristella maxillaris.jpg 250px प्रिस्टेला मैक्सीलैरिस मछ्ली जंतु नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) ड्यूटेरोस्टोमिया (Deuterostomia) ग्रोबेन, १९०८ क्लेड
ऐबुलाक्रेरिया
हेमीकोर्डाटा (Hemichordata)
शूलचर्मी (Echinodermata)
रज्जुकी (Chordata)
सैकोराएटस †
† = विलुप्त
ड्यूटेरोस्टोमिया (Deuterostomia, लातीनी भाषा में अर्थ: दूसरा मुँह) प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक अधिसंघ है। यह अपनी बहन क्लेड, प्रोटोस्टोमिया, के साथ अपने से ऊँचा नेफ़्रोज़ोआ (Nephrozoa) नामक क्लेड बनाता है। ड्यूटेरोस्टोमिया और प्रोटोस्टोमिया के सदस्य प्राणियों में यह अंतर है कि ड्यूटेरोस्टोमिया के भ्रूण (एम्ब्रियो) के विकास में सबसे पहले जो छिद्र खुलता है वह गुदा बनता है जबकि अधिकतर प्रोटोस्टोमिया भ्रूण में सबसे पहले विकसित होने वाला छिद्र उसका मुँह होता है। नेफ़्रोज़ोआ स्वयं बाइलेटेरिया क्लेड का सदस्य है।Wade Nicholas This Prehistoric Human Ancestor Was All Mouth https://www.nytimes.com/2017/01/30/science/this-prehistoric-human-ancestor-was-all-mouth.html 30 January 2017 New York Times 31 January 2017 https://web.archive.org/web/20170131105316/https://www.nytimes.com/2017/01/30/science/this-prehistoric-human-ancestor-was-all-mouth.html 31 जनवरी 2017 live Han Jian Morris Simon Conway Ou Qiang Shu Degan Huang Hai Meiofaunal deuterostomes from the basal Cambrian of Shaanxi (China) Nature 2017 0028-0836 10.1038/nature21072
उपक्लेड
ड्यूटेरोस्टोमिया के अंतर्गत तीन क्लेड आते हैं:
रज्जुकी (Chordata) - जिसमें कशेरुकी और उनसे सम्बन्धित प्राणी आते हैं
शूलचर्मी (Echinodermata) - जिसमें तारामीन (स्टारफ़िश), जलसाही (सी अर्चिन), समुद्री खीरा, इत्यादि आते हैं
हेमीकोर्डाटा (Hemichordata) - जिसमें बंजुफल कृमि (एकॉर्न वर्म) आते हैं
इन्हें भी देखें
प्रोटोस्टोमिया
नेफ़्रोज़ोआ
भ्रूण
बाइलेटेरिया
सन्दर्भ
*