Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

टिरैनोडॉन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

टिरैनोडॉन (Pteranodon) टेरोसोर प्रजाति का विलुप्त जन्तु है। ये पुच्छविहीन थे। संयुक्त राज्य (अमरीका) के पश्चिम, कैनसैस में क्रिटेशन (cretaceous period) की चट्टानों में पाए गए टिरैनोडॉन के जीवाश्म अधिक महत्वपूर्ण हैं। विलुप्त टिरेनोडॉन के पक्ष की सर्वाधिक लंबाई २७ फुट तक पाई गई है। अत: उड़नेवाले सभी जंतुओं से इनका आकार अधिक बड़ा जान पड़ता है। फिर भी इनका भार अधिक नहीं था, क्योंकि भुजाओं की अस्थियाँ खोखली तथा बहुत पतली दीवारों वाली थीं। इनकी चोंच दंतविहीन होती थी तथा सिर के ऊपर अस्थि का एक उभरा हुआ भाग था। इन बृहत्काय पक्षीसरट जंतुओं का मस्तिष्क असामान्य प्रकार से पक्षियों के मस्तिष्क के सदृश था। ध्रणकेंद्र अधिक उन्नत न होने के कारण, खाद्य पदार्थ ग्रहण करने के लिए इन्हें विशेष रूप से अपनी दृष्टि पर ही आश्रित रहना पड़ता था। टिरैनोडॉन तथा इनकी प्रजाति के अन्य जंतु उड़नेवाले अंतिम सरीसृप थे। इस काल तक पक्षियों का विकास कहीं अधिक हो चुका था, जिन्होंने शीघ्र ही वायव्य जंतुओं का स्थान ग्रहण कर लिया। इन्हें भी देखें रैंफोरिंकस बाहरी कड़ियाँ Pteranodon – A Photographic Atlas – at Oceans of Kansas Paleontology Documented finding of a young male Pteranodon sternbergi (Oceans of Kansas Paleontology) श्रेणी:जीवाश्म श्रेणी:विलुप्त प्रजाति श्रेणी:टेरोसोर​