411 REFERENCE · Wikipedia
उदमूर्तिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
उदमूर्तिया गणतंत्रУдмуртская Республикаउदमूर्त्स्काया रेस्पूब्लिका Udmurt in Russia.svg इझ़ेव्स्क ४२,१०० १५,२१,४२० २०१० ३६.१४ रायोन २५ रूसी, उदमूर्त
right|thumb|220px|उदमूर्त गणराज्य का नक़्शा
उदमूर्तिया (रूसी: Удму́ртия, अंग्रेज़ी: Udmurtia) या उदमूर्त गणतंत्र रूस का एक संघीय खंड है जो उस देश की शासन प्रणाली में गणतंत्र का दर्जा रखता है। इसकी राजधानी इझ़ेव्स्क शहर (Иже́вск, Izhevsk) है।
भूगोल
उदमूर्तिया रूस के पूर्वी यूरोपीय मैदान में कामा नदी और व्यात्का नदी के बीच में स्थित है। इसकी ४०% धरती पर कोणधारी (कोनिफ़ेरस) वन फैले हुए हैं। ज़मीन के नीचे तेल और पांस (peat) खनिजों के रूप में उपलब्ध है। जनवरी का औसत तापमान -१४.५ सेंटीग्रेड और जुलाई का औसत तापमान १८.३ सेंटीग्रेड होता है। सर्दियों में बहुत बर्फ़ गरती है।
इतिहास
यूराली भाषी लोग यहाँ पर पाषाण युग में बसना शुरू हो गए। इनसे पहले एक पेर्मी समुदाय अलग हुआ और फिर उनमें से आगे एक आदिम-उदमूर्त समुदाय उभरा। पहले यह कामा नदी के इलाके में रहते थे फिर फैलकर व्यात्का नदी के मुख पर भी बसने लगे। सोवियत संघ की स्थापना के बाद ४ नवम्बर १९२० में 'वोत्स्क स्वशासित ओब्लास्त बना' जिसका नाम १ जनवरी १९३२ में बदलकर 'उदमूर्त स्वशासित ओब्लास्त' (Удмуртская автономная область, Udmurt Autonomous Oblast) रख दिया गया। २८ दिसम्बर १९३६ में जोसेफ़ स्टालिन के संविधान के तहत 'उदमूर्त स्वशासित सोवियत समाजवादी गणतंत्र' (Udmurt ASSR) के नाम से पुनर्गठित किया गया। स्टालिन ने १९३७-३८ में अपने 'महान शुद्धिकरण' अभियान में बहुत से राष्ट्रवादी उदमूर्त बुद्धिजीवियों को मरवा दिया जिस से उदमूर्त समाज पर बहुत गहरा असर हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध काल में यहाँ बहुत कारख़ाने लगे जिस से बहुत से रूसी लोग यहाँ आ बसे। २० सितम्बर १९९० को उदमूर्त गणतंत्र अपने वर्तमान रूप में गठित हुआ।
लोग
२०१० की जनगणना के अनुसार उदमूर्त गणतंत्र के ६२.२% लोग रूसी समुदाय, २८% लोग उदमूर्त समुदाय और ६.७% लोग तातार समुदाय के थे।"Всероссийская перепись населения 2010 года. Том 1 [2010 All-Russian Population Census, vol. 1)] https://web.archive.org/web/20130315114013/http://www.gks.ru/free_doc/new_site/perepis2010/croc/perepis_itogi1612.htm 15 मार्च 2013 " (in Russian). Всероссийская перепись населения 2010 года (2010 All-Russia Population Census). Federal State Statistics Service. 2011. Retrieved June 29, 2012.
उदमूर्तिया के कुछ नज़ारे
इन्हें भी देखें
रूस के गणतंत्र
महान शुद्धिकरण
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उदमूर्तिया
श्रेणी:रूस के गणतंत्र
श्रेणी:रूस के प्रशासनिक विभाग