411 REFERENCE · Wikipedia
गंगवल्ली नदी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गंगवल्ली नदी (Gangavalli River) भारत के कर्नाटक राज्य के पश्चिमी भाग में बहने वाली एक नदी है। यह धारवाड़ ज़िले में पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में शालमाला नदी के नाम से आरम्भ होती है और पश्चिम दिशा में बहती है। कलघटगी के समीप यह बेडती नदी से संगम करती है और इसके पश्चात गंगवल्ली नदी के नाम से जानी जाती है। संगमस्थल से कुछ पहले मागोड नामक स्थान के समीप बेडती नदी 180 मीटर (590 फीट) ऊँचा मागोड जलप्रपात बनाती है। कुछ दूर पश्चिम में बहकर यह उत्तर कन्नड़ ज़िले में अंकोला में अरब सागर में विलय हो जाती है।
== इन्हें भी देखें ==
मागोड जलप्रपात
अंकोला
पश्चिमी घाट
== सन्दर्भ ==