411 REFERENCE · Wikipedia
केदारकांठा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2021
समुद्र तल से लगभग 12500 फिट की ऊंचाई पर स्थित केदारकांठा, गोविन्द पशु विहार नेशनल पार्क के अंतर्गत गढ़वाल हिमालय उत्तरकाशी, उत्तराखंड क्षेत्र में स्थित है। जौनसार-बावर क्षेत्र के सांकरी गाँव से केदारकांठा ट्रेक की शुरुआत होती है। केदारकांठा की सबसे पसंदीदा बात यहाँ पहुँचने वाला रास्ता और शिखर से दिखने वाला नजारा है। इसके साथ ही शिखर से सूरज उदय और सूरज डूबने का नजारा बहुत अद्भुत है जिसे देखने के लिए पर्यटक सुबह और शाम को यहां पहुँचते हैं।
महाभारत काल में भगवान शिव पांडवों से छिपकर यहाँ जब ध्यान करने बैठे थे तो बुग्यालों में घास चर रहे पशुओं के गले की घंटियों से उनका ध्यान भंग हो गया था, जिसके बाद भगवान शिव केदारनाथ की ओर चले गए थे।
केदारकांठा शिखर से हिमालय की 13 चोटियों को आसानी से देखा जा सकता है, जिसमें यमुनोत्री, गंगोत्री, स्वर्णरोहिणी, हिमाचल आदि की चोटियां हैं।