Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमरपुरा खालसा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अमरपुरा खालसा भारत के राजस्थान राज्य के उदयपुर ज़िले की भींडर तहसील में स्थित एक ग्राम पंचायत है। 2011 की जनसंख्या 2,539 थी।अमरपुरा खालसा जनसंख्या 2011 https://censusindia.gov.in/nada/index.php/catalog/42648 Census of India 9 October 2025 यहाँ की प्रमुख भाषाएँ हिंदी और मेवाड़ी हैं। अमरपुरा खालसा Amarpura Khalsa अमरपुरा खालसा का दृश्य India Rajasthan अमरपुरा खालसा 24.503 74.188 inline,title राजस्थान में स्थिति देश भारत राज्य राजस्थान ज़िला उदयपुर तहसील भीण्डर उपनाम अमरपुरा/Amarpura 2,539 2011 भाषा प्रचलित हिंदी, मेवाड़ी भामस +5:30 पिनकोड 313602 दूरभाष कोड उपनाम अमरपुरा खालसा को आमतौर पर स्थानीय लोग और आस-पास के लोग अमरपुरा के नाम से जानते हैं। यह संक्षिप्त नाम स्थानीय बोली और आम बोलचाल में प्रयोग होने के कारण लोकप्रिय है। संस्कृति और समाज ग्राम अमरपुरा खालसा में मुख्य रूप से मेवाड़ी संस्कृति का गहरा प्रभाव देखा जाता है। यहाँ नवरात्रि, गणेश चतुर्थी, दीपावली और मकर संक्रांति जैसे प्रमुख त्योहार बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाए जाते हैं। विशेष रूप से खेड़ा खुट माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के अवसर पर अष्टमी के दिन 1,101 दीपों की भव्य महाआरती आयोजित की जाती है, जो अब गाँव की एक विशिष्ट पहचान बन चुकी है। नवरात्र के नौ दिनों तक गाँव में भजन-कीर्तन, डांडिया महोत्सव और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है, जिनमें ग्रामीण अत्यधिक उत्साह के साथ भाग लेते हैं। शिक्षा अमरपुरा खालसा में प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा की सुविधाएँ उपलब्ध हैं। गाँव में दो सरकारी विद्यालय हैं: राजकीय प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5 तक) और राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 6 से 12 तक)। उच्च शिक्षा के लिए छात्र भींडर या उदयपुर जाते हैं। स्वास्थ्य अमरपुरा खालसा में एक उप-स्वास्थ्य केंद्र और कुछ निजी क्लीनिक हैं, जो प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करते हैं। गंभीर या जटिल मामलों में मरीजों को उदयपुर या भीडणर ले जाया जाता है। परिवहन अमरपुरा खालसा मुख्य रूप से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। गाँव में बस सेवा और निजी वाहन उपलब्ध हैं, जिससे ग्रामीण आसानी से आसपास के क्षेत्रों तक पहुँच सकते हैं। गाँव में रेलवे लाइन मौजूद है, लेकिन अपना रेलवे स्टेशन नहीं है; नज़दीकी रेलवे स्टेशन भींडर या खेरोदा में है। अर्थव्यवस्था अमरपुरा खालसा की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि और पशुपालन पर आधारित है। गाँव के अधिकांश लोग खेती से जुड़े हैं, और मुख्य फसलें गेहूँ, बाजरा, मक्का और दलहन हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ ग्रामीण दूध उत्पादन और पशुपालन के साथ-साथ गाँव के बाहर नौकरी या व्यापार कर अपनी आय अर्जित करते हैं। गाँव में छोटे व्यवसाय और दुकानें भी स्थानीय लोगों की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। इन्हें भी देखें भीण्डर उदयपुर वल्लभनगर राजस्थान मेवाड़ बाहरी कड़ियाँ राजस्थान पर्यटन उदयपुर राजस्थान में पर्यटन संदर्भ