Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१५ दिसम्बर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right १५ दिसंबर ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ३४९वॉ (लीप वर्ष मे ३५० वॉ) दिन है। साल में अभी और १६ दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ १७४९ – छत्रपति शिवाजी के पोते शाहू की मौत हुई। १७९४ – फ्रांस में क्रांतिकारी ट्रिब्यूनल को समाप्त कर दिया गया। १८०३ – ईस्ट इंडिया कंपनी ने उड़ीसा (अब ओडिशा) पर कब्जा किया। १९११ – बनारस हिन्दू युनिवर्सिटी सोसाइटी की स्थापना हुई। १९१६ – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वेरदून में हुए लड़ाई में फ्रांसने जर्मनी को हराया। १९१७ – मॉल्डोवा गणराज्य ने रूस से स्वतंत्र होने की घोषणा की। १९५३ – भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की प्रथम महिला अध्यक्ष चुनी गई। १९६५ – बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में 15,000 लोगों की मौत हुई। १९७६ – न्यूजीलैंड से स्वतंत्र हुआ समोआ संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना। १९९१ – जाने माने फिल्म निर्माता सत्यजीत रे सिनेमा जगत् में उनकी उपलब्धियों के लिए स्पेशल ऑस्कर से नवाजा गया। १९९३ – जेनेवा में गैट (व्यापार एवं तटकर पर आम अहमति) विश्व व्यापार समझौते पर 126 देशों द्वारा हस्ताक्षर। १९९५ – यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति| १९९७ – संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा किसी सार्वजनिक स्थान, वाहन या दफ़्तर पर उग्रवादियों द्वारा किये जाने वाले विस्फोटों को ग़ैर क़ानूनी घोषित किये जाने का प्रस्ताव पारित। १९९७ – अरुंधति रॉय को उनके उपन्यास ‘द गॉड आॅफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार ‘बुकर पुरस्कार’ से नवाजा गया। २००० – चेरनोबिल रिएक्टर सदा के लिए बंद। २००१ – इटली में पीसा की झुकी मीनार को 11 साल बंद रहने के बाद दोबारा खोला गया। २००३ – भूटान सरकार ने अपने यहाँ सक्रिय भारतीय अलगाववादियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की। २००५ – ईराक में नयी सरकार के गठन के लिए मतदान सम्पन्न। २००७ – पाकिस्तान में आपातकालीन नागरिक क़ानून लागू। २००८ – केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने आतंकवादी वारदात से निपटने के लिए राष्ट्रीय जाँच एजेंसी के गठन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी। २०१० – ऑस्ट्रेलिया के क्रिसमस द्वीप के पास 90 शरणार्थियों को ले जा रहे एक नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने से 48 लोगों की मौत हुई। २०१४ – सिडनी के एक कैफे में एक व्यक्ति हारुण मोनिस ने लोगों को 16 घंटे तक बंधक बनाया। पुलिस कार्रवाई में मोनिस के अलावा दो अन्य भी मारे गये। 2018 – को गुजरात के वडोदरा जिले में देश के पहले और विश्व के तीसरे रेल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। जन्म १९३३ – बापु - भारतीय प्रसिद्ध हास्य कलाकार एवम निर्देशक्। १९७८ – बाईचुंग भूटिया - भारत के प्रसिद्ध फ़ुटबॉलखिलाड़ियों में से एक हैं। १९८८ – गीता फोगाट- भारतीय महिला पहलवान १९९२ – पियूष कमल, भारतीय कंप्यूटर इंजिनियर निधन १९८५ – शिवसागर रामगुलाम - मॉरिशस के गवर्नर थे। १९५० – सरदार वल्लभ भाई पटेल - भारत के स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम गृह मंत्री १९५२ – पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे। २००० – गौर किशोर घोष - कुशल पत्रकार तथा लेखक। महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव हवाई सुरक्षा दिवस (सप्ताह) बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन दिसम्बर, १५