Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मिनीकॉनामी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मिनीकॉनामी मिनीकॉनामी 300px|center|मिनीकॉनामी स्क्रीनशॉट Trade Games International BV. वाउटर लीनार्डस जनवरी 1, 2002 व्यापक बहु-खिलाड़ी ऑनलाइन खेल MMOG बहु-खिलाड़ी किसी भी इंटरनेट से जुड़े कंप्यूटर द्वारा वेबसाइट एच. टी. एम. एल. संगत वेब ब्राउज़र, मैक्रोमीडिया फ्लैश www.miniconomy.com मिनीकॉनामी (शाब्दिक अर्थ लघु अर्थव्यवस्था) (जिसे खिलाडियों द्वारा MC भी कहा जाता है), एक वेब ब्राउज़र आधारित, बहु-खिलाड़ी ऑनलाइन खेल है। मिनीकॉनामी एक व्यापार/अर्थव्यवस्था अनुकारक खेल जिस का उद्धगम और विकास नीदरलैंड में हुआ। खेल में 121 विभिन्न देशों के 60000 खिलाड़ी पंजिकृत हैं, जो इस खेल को अंग्रेज़ी और डच भाषाओं में खेलते हैं। मिनीकॉनामी अपने 64वें चक्र में है जो 2 मई 2009 को आरंभ हुआ। मिनीकॉनामी एक शुल्क मुक्त खेल है, परंतु कोई भी खिलाड़ी नाम मात्र का शुल्क दे कर विशिष्ट प्रीमियम सदस्य बन सकता है। यह प्रीमियम सदस्यता खिलाड़ीयों को कुछ अतिरिक्त सुविधायें देती है। प्रीमियम सदस्य कंपनीयों और निगमों की स्थापना कर सकते हैं। यह कंपनीयां बैंक, बंदरगाह, जहाज़रानी, वाहन निर्माण और टैक्सी जैसे क्षेत्रों में व्यापार कर सकती हैं। प्रीमियम सदस्य राजनैतिक संगठन बना सकते हैं, भावों को प्रगट करने के लिए स्माईली का प्रयोग कर सकते हैं। प्रीमियम सदस्य साधारण सदस्यों की तुलना में दोगुणा उत्पादन कर सकते हैं। जब प्रीमियम सदस्य घर बनाते हैं तो उन को घर में मिनीकॉनामी कंप्यूटर निशुल्क प्राप्त होता है। सामान्य जानकारी हर कोई मिनीकॉनामी में पंजीकृत हो सकता। शुरुआत में प्रत्येक खिलाड़ी को 1000 आई-शैल (आई-शैल मिनीकॉनामी की मुद्रा है) और 100 लीटर पेट्रोल दिया जाता है। प्रत्येक खिलाड़ी के पास 10 कौशल होते हैं। खिलाड़ी इन संसाधनों का प्रयोग कर के किसी भी वस्तु के उत्पादन में विशेषज्ञता प्राप्त कर सकता है। मिनीकॉनामी का प्रत्येक चक्र 3 सप्ताह का होता है। तदुपरांत 1 सप्ताह अवकाश होता है। प्रत्येक नए चक्र के आरंभ पर राजनैतिक नेतृत्व बदल जाता है। नये राजनेताओं का चुनाव पूर्णतः लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा होता है। 1 सप्ताह अवकाश के समय नई विशेषताओं को संलग्न और परीक्षण के लिए उपयोग किया जाता है। पंजीकरण पंजिकरण के समय खिलाड़ी निजी जानकारी के साथ-साथ अपने व्यवसाय के लिए शहर चुनते हैं। व्यापार व्यापार मिनीकॉनामी खेल का मुख्य अंग है। खिलाड़ी 29 विभिन्न उत्पादों में से कारोबार के लिए मनपसंद उत्पादों का चुनाव कर के अपने शहर के स्तर पर, अंतरराज्यीय स्तर पर और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार कर सकते हैं। खिलाड़ी कच्चा माल अन्य खिलाडियों से खरीद सकते हैं या खनन कर के कच्चा माल प्राप्त कर सकते हैं। खिलाड़ी अपने 10 कौशल अंकों का निवेश मनपसंद उत्पाद के उत्पादन या/और कच्चे माल के खनन में कर सकते हैं। एक बार कच्चा माल और उत्पादन के लिए आवश्यक अन्य सामग्री (मशीन, अंगीठी, औज़ार आदि) गोदाम में होने पर खिलाड़ी उत्पादन प्रक्रिया शुरु कर सकता है। वस्तु का उत्पादन होने पर उस को बेचने के लिए खिलाड़ी दुकान का निर्माण करता है और उत्पादित माल को गोदाम से दुकान में स्थानांतरित करता है। खिलाड़ी अपनी दुकान को मनचाहे रंगों से सजा सकता है। रंगबिरंगे सचल विज्ञापन-पट लगा सकता है। अपने उत्पादों को प्रदर्शन खिड़की में प्रदर्शित कर सकता है। खिलाड़ी अपनी दुकान का विज्ञापन और विपणन भी बढ़ा सकते हैं। इस प्रकार खिलाड़ी अपनी दुकानों को आकर्षक बना कर दुकानों की प्रमुखता में वृद्धि कर सकते हैं। जिस से ग्रहकों (अन्य खिलाड़ी) को दुकान की तुरंत पहचान हो जाए। चक्र के अंत में, खिलाड़ियों के शुद्ध व्यापारिक लाभ के आधार पर, विजेता का निर्धारण होता है। राजनीती मिनिकॉनमी के 5वें चक्र में खिलाड़ीयों ने राजनीतिक प्रणाली के समावेश की इच्छा प्रग़ट की। सृजनकर्तओं ने विचार विमर्श के बाद लोकतंत्र आधारित राजनीतिक प्रणाली को समावेशित करने का निर्णय लिया। असल लोकतांत्रिक रजनैतिक प्रणाली की तरह ही मिनिकॉनमी की रजनैतिक प्रणाली में भी रजनैतिक पार्टियों का गठन, विधान सभा प्रणाली और मंत्री मंडल का गठन किया जा सकता है। प्रत्येक मंत्री अपने कार्य क्षेत्र में, मिनिकॉनमी संविधान में उल्लिखित दायित्वों के लिए, उतरदायी होता है। मिनिकॉनामी के तीनों देशों में भिन्न प्रकार की राजनीति होती है, परंतु तीनों ही देशों में राजनीतीक प्रणाली पूर्णत: खिलाडियों द्वारा नियंत्रित और चलित होती है। खेल का स्वरूप उत्पाद मिनीकॉनामी में कुल 29 उत्पाद हैं, जिन्हें 5 श्रेणियों में विभाजित किया जा सकता है। संसाधन: मिट्टी, लौह अयस्क, पेड़, सोना, कच्चा पेट्रोलियम तेल और हीरे। यह खनन द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं। प्राथमिक उत्पाद: ईंट, लोहा, लकड़ी, इंजन, पंप, फावड़ा, आरा, पेट्रोल, चिप्स, कांच और प्लास्टिक। यह खनन किए गए उत्पादों को परिवर्तित कर के बनाये जा सकते हैं। माध्यमिक उत्पाद: बुलेटप्रूफ जैकेट, कैमरे, अलार्म प्रणाली, टेलीफोन, कंप्यूटर। यह प्राथमिक उत्पादों के प्रयोग के निर्मित कर सकते हैं। अवैध उत्पाद: बंदूकें, बम और बारूद। यह माध्यमिक उत्पाद ही हैं, परंतु मिनीकॉनामी संविधान में इन का व्यवसाय करना निषिद्ध है। उपकरण/औजार: मशीन, भट्टी, पेंचकस और हीरक बेधनी/हीरक बरमी संसाधनों के अतिरिक्त सभी उत्पादों के निर्माण में कुछ उत्पादन लागत आती है (यह उत्पादन लागत निवेशित कौशलों के आधार पर कम या ज्यादा होती है)। खिलाड़ी अपनी-अपनी दुकान पर सभी संसाधनों और उत्पादों को अन्य खिलाड़ियों या पर्यटकों को बीच सकते हैं। (मिनीकॉनामी पर्यटक सफ्टवेयर कार्यक्रम हैं जो मिनिकॉनामी खिलाड़ियों से क्रमरहित क्रय करते हैं।) नक्शा मिनीकॉनामी 4 देशों: सायबरिए, डिज़ीटीलिए, विरचुआ और इबिशा द्वीप में विभाजित है। सायबरिए के 5 नगर हैं: बाथोएवेड्राप यूरोडेम (राजधानी) क्रॉनेबर्ग रोएबेलारेंद्सेवीन और ज़वोलर डिज़ीटीलिए के 3 नगर हैं: एल पेसो मोनपोली (राजधानी) ट्रिपोलेर विरचुआ के 4 नगर हैं: नेस्डेकार कैशिंग्टन सैंट्रोपोलिस (राजधानी) गोल्ड कोस्ट इबिशा द्वीप का 1 नगर हैं: इबिशा (राजधानी) कार्यकलाप मिनीकॉनामी में खिलाड़ी 25 कार्यकलापों और स्तरों तक पहुँच सकते हैं। खिलाड़ियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों और स्तरों को दर्शाने के लिए विभिन्न उपाधीयां दी जाती हैं। कुछ विशेष उपाधीयां प्राप्त खिलाड़ी संसदीय इमारतों में वार्ता कर सकते हैं। अन्य शहरों में मकान अथवा दुकान खरीद सकते हैं। तो कुछ उपाधियां पूर्व में प्राप्त उपलब्धियों को दर्शाती हैं। इतिहास अक्टूबर 2001 में कंप्यूटर विज्ञान के एक छात्र, वाउटर लीनार्डस, को एक यथार्थवादी व्यापार अनुकार खेल बनाने के बारे में विचार आया। वाउटर ने अपने भाई, मार्क लीनार्डस, के साथ इस पर व्यापक चर्चा की और उन्हों ने मिल कर जिस खेल का विकास किया उस को मिनीकॉनामी नाम दिया। मार्क और कुछ अन्य मित्रों के सहयोग से विचार को और विकसित किया गया। मार्क, जिस ने व्यवसायिक प्रशासन का अध्ययन किया है, ने अर्थशास्त्र सबंधी पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया तो तो वाउटर ने कंप्यूटर कार्यक्रम का जिम्मा संभाला। परिणाम रहा एक एक अनूठा ऑनलाइन खेल, मिनीकॉनामी। जहाँ कोई भी, जिस की अर्थशास्त्र और व्यापारिक पहलुओं में दिलचस्पी हो, यह खेल, खेल सकता है। मिनीकॉनामी खेलने के लिए खिलाड़ी को कुछ भी डाउनलोड या इंस्टाल करने की आवश्यकता नहीं है। एच. टी. एम. एल. संगत वेब ब्राउज़र, मैक्रोमीडिया फ्लैश और इंटरनेट संपर्क के जरिये मात्र से यह खेल घर में, दफ्तर में या स्कूल में खेला जा सकता है। मिनीकॉनामी का पहला सार्वजनिक चक्र 1 जनवरी 2002 को खेला गया। खेल का असल विचार, जहाँ अर्थव्यवस्था का अनुकरण किया जा सके, बहुत से अन्य खेलों से प्रभावित है और इस में कुछ कल्पना और सृजनशीलता को मिश्रित किया गया। मिनीकॉनामी में व्यापार की वास्तविक स्थितियों को संयोजित किया गया है जैसे बाज़ार पर एकाधिकार, विभिन्न विक्रेताओं द्वारा मूल्यों पर नियंत्रण, बाज़ार में वस्तुओं की कमी, अपराध, धमकी, डकैती और सत्ता का दुरुपयोग आदि। पहला चक्र एक बीटा परीक्षण था जिस में साफ्टवेयर की त्रुटियों (बग्स) को जाँचा गया, कमियों को असंतुलन पैदा करने के लिए इस्तेमाल किया गया। खेल तुरंत ही लोकप्रिय हो गया और पहले 4 माह में ही कुल 2000 सक्रिय खिलाड़ियों ने 5000 पंजिकरण कर लिए। परिणाम स्वरूप सर्वर और बैंडविड्थ की लागत में तेजी से वृद्धी होने लगी। खेल एक बड़ा घाटा न बन जाए इसलिए विशिष्ठ सदस्यता प्रणाली को विकसित किया गया। खिलाड़ी नाम मात्र का शुल्क दे कर कुछ विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं जैसे, 30 आई-शैल का दैनिक वेतन, कैसीनो, कंपनीयों और निगमों की स्थापना, फोरम क्लबों में रंगीन इबारत का प्रयोग आदि। इस समय भाइयों ने शिक्षा प्रणाली में खेल को लागू करने के लिए गंभीर विचार किया और विभिन्न शैक्षणिक अनुदानों के लिए आवेदन करने लगे। डिजिटल पायनियर्स अनुदान, एक अस्थायी अनुदान जो अभिनव इंटरनेट पहल के प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है, के रूप में मिलीं निधि से मिनिकॉनामी को संगठनात्मक और वित्तीय बल मिला।http://www.digitalpioneers.org/Program Program Digitale Pioneers 12 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20080526182714/http://www.digitalpioneers.org/Program 26 मई 2008 dead इस से शिक्षा प्रबंधक के विकास की राह आसान हो गयी। शिक्षा प्रबंधक के द्वारा अध्यापक कक्षा में विद्यार्थियों के क्रय कलापों पर दृष्टि रखने की क्षमता दी और एक ऐसा औज़ार दिया जिस से अध्यापक, विद्यार्थियों को श्रेणीगत कर सकें। इस प्रकार मिनीकॉनामी का विद्यालय शिक्षा में पदार्पण हुआ। नवंबर 2005 में सक्रियता से अंतर्राष्ट्रीय बाजारों लक्ष्यीकरण शुरू करने का फैसला किया गया। मिनीकॉनामी में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को आकर्षित करने के उद्देश्य से मिनिकॉनामी में एक अंग्रेज़ी राष्ट्र, विरचुआ, की स्थापना की गयी। विरचुआ की राष्ट्रीय भाषा अंग्रेज़ी है। खेल का डच से अंग्रेज़ी अनुवाद पूर्ण रूप से स्वयंसेवक खिलाड़ियों के द्वारा किया गया। विरचुआ के विकास का अंदाज़ा इस से लगाया जा सकता है कि जनवरी 2008 में, 49वें चक्र में, संयुक्त राज्य अमेरिका से 150 सक्रिय खिलाड़ियों ने भाग लिया।http://www.miniconomy.com/maker.php History of Miniconomy 12 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20090312094531/http://www.miniconomy.com/maker.php 12 मार्च 2009 dead समुदाय मिनीकॉनामी एक चुस्त और संगठित सामाजिक सामुदाय है। यद्यपि ऐसा नहीं है कि सभी खिलाड़ी सामाजिक रूप से सक्रिय हैं परंतु कुछ खिलाड़ियों की सक्रियता से अन्य खिलाड़ी सक्रिय हो जाते हैं। एक सुगठित नेटवर्क का निर्माण उत्पाद बेचने का सब से सरल तरीका है। इस प्रकार के नेटवर्क से निरंतर ग्राहक मिलते हैं। नेटवर्क में खिलाड़ियों का अधिकांश संचार अनौपचारिक संचार माध्यम जैसे विन्डोस लाइव मेसेंजर या याहू चैट हैं परंतु खेल का अपना चैट और फोरम क्लब भी इस में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। क्लब मिनीकॉनामी में क्लब मंच/फोरम संपर्क स्थापित करने, सरकार, विद्यालय, समाचारपत्र आदि चलाने में सहायक हैं। जब कोई खिलाड़ी एक क्लब बनाता है और कोई खिलाड़ी उसमें शामिल होता है तो क्लब में विभिन्न विषयों के उप मंच उपलब्ध हो जाते हैं। क्लब का निर्माणकर्ता स्वतः ही उस क्लब का व्यवस्थापक बन जाता है। क्लब का व्यवस्थापक अपने प्रत्येक क्लब में अधिकतम 3 मॉडरेटर नियुक्त कर सकता है। सभी खेल संबंधित और राजनीति संबंधित उद्दघोषणाएं करने के लिए क्लबों का प्रयोग किया जाता है। राजनीतिक पार्टियों, अखबार के प्रकाशकों, व्यापार संगठनों और स्वयंसेवकों की निजी वार्ता के लिए निजी क्लबों का निर्माण किया जा सकता है, यह निजी क्लब पासवर्ड द्वारा सुरक्षित होते हैं। इस प्रकार क्लब बिना किसी बाहरी संचार उपकरण के खेल के भीतर ही संचार सुविधा उपलब्ध कराते हैं। समाचार पत्र मिनीकॉनामिस्ट, मिनीकॉनामी का आधिकारिक समाचारपत्र है। मिनीकॉनामिस्ट डच और अंग्रेजी में हर बुधवार या गुरुवार को प्रकाशित किया है। मिनीकॉनामिस्ट के प्रधानसंपादक नियमित रूप से आवर्तित किये जाते हैं। इस के अलावा खिलाड़ी अपने अखबार भी प्रकाशित कर सकते हैं। सभी समाचारपत्रों को यहाँ पाया जा सकता है।http://www.miniconomy.com/kiosk.php Newspapers, websites, forums and articles about Miniconomy 12 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20060622023300/http://www.miniconomy.com/kiosk.php 22 जून 2006 dead विधान सभा फोरम 3 सप्ताह के चक्र के उपरांत 1 सप्ताह के अवकाश में इस फोरम का प्रयोग किया जाता है। आपसी गप-शप के साथ-साथ यहाँ सायबरिए की राजनैतिक प्रणाली पर बातचीत और विचार विमर्श होता है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की नियुक्ति की घोषणा यहाँ की जाती है। किस उम्मीदवार को कौन सा मंत्रालय दिया जायेगा इस बात के संकेत भी यहाँ दिये जाते हैं। बैठकें प्रत्येक 3 माह के बाद मिनीकॉनामी बैठक की जाती है, जिस में नीदरलैंड और बेल्जियम के खिलाड़ी सम्मिलित होते हैं। अप्रैल 2009 की टिलबर्ग बैठक के साथ ही इस प्रकार की आयोजित बैठकों की संख्या 15 हो चुकी है। प्रत्येक बैठक में 10 से 20 खिलाड़ी सम्मिलित होते हैं जो नीदरलैंड और बेल्जियम के विभिन्न भागों से 5 घंटों तक का सफर कर के आयोजन स्थल तक पहुँचते हैं। प्रशासनिक कर्मचारी और स्वयंसेवक मिनीकॉनामी में 5 विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक और स्वयंसेवकों द्वारा की जाने वाली क्रियायें है: संघीय प्रशासक और वाउटर - ये खेल स्वामी और मिनीकॉनामी की विकास टोली हैं। केन्द्रीय जांच ब्यूरो अभिकर्ता (सीबीआई) - यह मिनीकॉनामी की भ्रष्टाचार निरोधक टोली है। यह सभी वित्तीय लेनदेन की जाँच करते हैं और यह सुनिश्चित कि खेल के नियमों को तोड़ा न जाये। सहायक - यह खेल चैट के प्रशासक हैं। यह नए खिलाड़ियों को खेल समझने में सहायता करते हैं और यह ध्यान रखते हैं कि चैट के दौरान किसी किस्म कि आपराधिक या अवैध वस्तुओं के क्रय-विक्रय से संबंधित वार्तालाप न हो। नियोक्ता - यह उन स्वयंसेवकों का समूह है जो नये खिलाड़ियों को खेल में लाने के लिये कार्य करते है और यह सुनिश्चिंत करते हैं कि नये खिलाड़ियों को आग़मन में कोई समस्या न हो। विशेषज्ञ - यह उन स्वयंसेवकों का समूह है जो खेल के किसी एक क्षेत्र में महारथ रखते हैं। अन्य खिलाड़ी आवश्यकता होने पर विशेषज्ञ खिलाड़ियों की सहायता लेते हैं। वयोवृद्ध - यह अनुभवी खिलाड़ियों का एक समूह है जो कि संघीय प्रशासक और वाउटर के लिए एक सलाहकार टीम के रूप में काम करते हैं। भूगोलिक वितरण मिनीकॉनामी का अवतरण और विकास नीदरलैंड में हुआ। शुरू में यह खेल सिर्फ़ डच भाषा में ही उपलब्ध था। मिनीकॉनामी पर अन्य महाद्वीपों की तुलना यूरोपीय, विशेषतः नीदरलैंड और बेल्जियम, खिलाड़ियों की एक बड़ी संख्या है। लेकिन अभी हाल में उत्तरी अमेरीका और विश्व के अन्य भागों से भी नये खिलाड़ियों का आग़मन होने लगा है।http://www.alexa.com/siteinfo/miniconomy.com Alexa.com traffic ranking 14 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20160306201859/http://www.alexa.com/siteinfo/miniconomy.com 6 मार्च 2016 live विद्यालय में मिनीकॉनामी शैक्षिक प्रबंधक 2005 में शैक्षिक प्रबंधक का निर्माण किया गया। शैक्षिक प्रबंधक की सहायता से अध्यापक, विद्यार्थियों के सभी कार्यकलापों का निरीक्षण कर सकते हैं और विद्यार्थियों को अंक दे सकते हैं। अब 18 विद्यालय इस में भाग ले रहे हैं।http://www.miniconomy.com/edu/eduschools.php School participation in Miniconomy 12 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20090221090300/http://www.miniconomy.com/edu/eduschools.php 21 फ़रवरी 2009 dead इस में विशेष तथ्य यह है कि इस खेल को ले कर सभी विद्यालयों की प्रतिक्रिया सकारात्मक है। यद्यपि अभी शैक्षिक प्रबंधक का प्रयोग डच विद्यालयों तक सीमित है, परंतु शैक्षिक प्रबंधक के अंग्रेज़ी अनुवाद का कार्य प्रगती पर है और 2008 की गर्मियों तक यह पूर्ण होने की आशा है। मिनीकॉनामी में 12 से 20 वर्ष तक के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं और भाषा, अर्थशास्त्र, संचार और राजनीति क्षेत्रों में ज्ञान वृद्धि कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए इस मिनीकॉनामी मुख पृष्ठ देखें। नोट्स सन्दर्भ Article by the CoS Netherlands about Miniconomy issue number 6 2005 Entry for the Digital Pioneers Contest for round 3 Gamecore.nl interview with co-creater Mark Leenards Gamer.nl article about Miniconomy Article about Miniconomy by the AOB (Dutch General Education Union) Miniconomy used in a presentation about Virtual learning in the classroom by KennisNet Article about Miniconomy in the NRC Handelsblad Economie voor beginners. de Volkskrant (5 अप्रैल 2003) p. 5M बाहरी कड़ियाँ Miniconomy Miniconomy Documentation Project Game guide by players Greed Game Videogame by the creators of Miniconomy Parliamentforum Hangout forum during the between round breaks श्रेणी:2002 वीडियोगेम