Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कुड्डलोर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कडलुर (Kadalur/Cuddalore) भारत के तमिल नाडु राज्य के कडलुर जिले में स्थित एक नगर है। यह उस जिले का मुख्यालय भी है। == विवरण == यह नगर मद्रास नगर से १९० कि॰मी॰ तथा पांडिचेरी से १९ कि॰मी॰ की दूरी पर मद्रास-त्रिचनापल्ली सड़क पर स्थित है। यहाँ की जलवायु अच्छी है। यह आसपास के जिलों का स्वास्थ्यवर्धक केंद्र है। पोनेयर तथा गदिलम नदियाँ इस नगर से बहती हुई समुद्र में गिरती हैं। इसका नाम संभवत: 'कुदल-उर' का विकृत रूप है, जिसका अर्थ दो नदियों का संगम है। १८८४ ई. में बाढ़ का पानी नगर के बीच से बहने लगा था। यहाँ से गन्ना और तेलहन बाहर भेजा जाता हे। यह नगर संत डेविड के किले के लिए प्रख्यात हे जो खंडहर के रूप में गदिलम नदी के किनारे स्थित है। इस किले का निर्माण एक हिंदू व्यापारी ने कराया था। सन् १६७७ ई. में यह शिवाजी के हाथ में चला आया। तब से इसका नाम 'संत डेविड का किला' हो गया। सन् १७५६ ई. में रॉबर्ट क्लाइव यहाँ का गर्वनर नियुक्त किया गया। १७५८ ई. में फ्रांसीसियों ने इसको अपने अधिकार में कर लिया। १७८५ ई. में यह पुन: अंग्रेजों के हाथ में चला आया। बाफ्ता की बुनाई यहाँ का मुख्य उद्योग है। जेल के कैदी दरी, गमछे तथा अन्य सूती कपड़े बुनते हैं। यहाँ दो महाविद्यालय हैं। == इन्हें भी देखें == कडलुर जिला == सन्दर्भ ==