411 REFERENCE · Wikipedia
ग़ाज़ा नरसंहार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी २०२६
जनवरी २०२६
Gaza genocide जनवरी २०२६
ग़ज़ा जनसंहार Damage in Gaza Strip during the October 2023 - 36.jpg ग़ज़ा युद्ध, ग़ज़ा पट्टी पर इसराइली क़ब्ज़ा तथा इसराइल–फ़िलिस्तीन संघर्ष का भाग इसराइल 2023 10 07 y से – वर्तमान ग़ज़ा पट्टी फ़िलिस्तीनी unbulleted South Africa v. Israel
Nicaragua v. Germany
जनसंहार, नरसंहार तथा जातीय शुद्धिकरण, बलपूर्वक विस्थापन, बमबारी, नाकेबन्दी, युद्ध‑अपराध, लक्षित हत्या, भुखमरी, यातना, बलात्कार और यौन‑हिंसा, स्वास्थ्य‑संस्थानों पर आक्रमण, जन्म‑निरोध, पर्यावरण‑विनाश, नगरीय‑विनाश *७१,४०० प्रत्यक्ष मृत्यु (जनवरी २०२६ का अभिलेखित आँकड़ा)
४६३ अकाल‑मृत्यु (पुष्ट, नवम्बर २०२५)
लगभग १०,०००+ अकाल‑मृत्यु (अनुमानित) कम से कम १,७१,३००
ग़ज़ा नरसंहार (ar الإبادة الجماعية لغزّة, he רצח העם בעזה, en Gaza genocide no) से अभिप्राय ग़ज़ा पट्टी में फ़िलिस्तीनी जनसमुदाय के प्रति इसराइल द्वारा ग़ज़ा युद्ध के समय की गयी वह निरन्तर, उद्देश्यपूर्ण तथा संगठित विनाश‑प्रक्रिया है, जिसमें व्यापक हत्याएँ, जानबूझकर करायी गयी भुखमरी, शारीरिक एवं मानसिक क्षति पहुँचाना तथा जन्म‑निरोध सम्मिलित हैं। अन्य कृत्यों में नाकेबन्दी, नागरिक अवसंरचना का विनाश, स्वास्थ्य‑सेवा संस्थानों का ध्वंस, स्वास्थ्य‑कर्मियों तथा सहायता प्राप्त करने वालों की हत्या, जनसमूह का बलपूर्वक विस्थापन, यौन‑हिंसा, तथा शैक्षिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का विध्वंस सम्मिलित है।https://www.ohchr.org/en/press-releases/2025/09/israel-has-committed-genocide-gaza-strip-un-commission-finds Israel has committed genocide in the Gaza Strip, UN Commission finds 16 September 2025 Office of the United Nations High Commissioner for Human Rights en https://web.archive.org/web/20250925113927/https://www.ohchr.org/en/press-releases/2025/09/israel-has-committed-genocide-gaza-strip-un-commission-finds 25 September 2025 21 September 2025
इस नरसंहार को संयुक्त राष्ट्र की विशेष समितियों, जाँच आयोगों, नरसंहार‑अध्ययन के विद्वानों, अन्तर्राष्टीय विधि‑विशेषज्ञों तथा अनेक मानवाधिकार संगठनों द्वारा मान्यता प्रदान की गयी है।Albanese 2024a, p. 1: "By analysing the patterns of violence and Israeli policies in its onslaught on Gaza, the present report concludes that there are reasonable grounds to believe that the threshold indicating that Israel has committed genocide has been met"
दिसम्बर २०२५ तक ग़ज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सूचित किया कि कम से कम ७०,११७ व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी थी। मृतकों का अधिकांश भाग सामान्य नागरिक था, तथा लगभग ५०% महिलाएँ और बच्चे थे। हाल के वैश्विक संघर्षों की तुलना में पत्रकारों, मानवीय‑सेवा कर्मियों, स्वास्थ्य‑कर्मियों तथा बच्चों की ज्ञात मृत्यु‑संख्या विश्व में सर्वाधिक मानी गयी। नष्ट भवनों के मलबे के नीचे हज़ारों अज्ञात शवों के दबे होने की आशंका व्यक्त की गयी।Tantesh Graham-Harrison 2024https://www.theguardian.com/world/2025/aug/27/children-make-up-third-of-outpatients-in-msf-hospitals-in-gaza-statistics-show A third of outpatients treated for wounds at MSF's Gaza hospitals in 2024 were children, figures show Burke Jason 27 August 2025 The Guardian https://web.archive.org/web/20250915182357/https://www.theguardian.com/world/2025/aug/27/children-make-up-third-of-outpatients-in-msf-hospitals-in-gaza-statistics-show 15 September 2025Gómez-Ugarte Chen Acosta Basellini 2025 13
एक चिकित्सकीय अध्ययन में यह अनुमान व्यक्त किया गया कि जून २०२४ तक आघातजन्य मृत्यु‑संख्या वास्तविकता से कम आँकी गयी थी, और “अप्रत्यक्ष” मृत्यु‑कारणों को जोड़ने पर कुल मृत्यु‑संख्या कहीं अधिक हो सकती है। घायलों की संख्या १,७१,००० से अधिक आँकी गयी। प्रति व्यक्ति अनुपात में ग़ज़ा विश्व में बाल‑अंगच्छेदन के सर्वाधिक मामलों वाला क्षेत्र बन गया; ग़ज़ा युद्ध के कारण २१,००० से अधिक बच्चे दिव्यांग हुए।IPC Report August 2025 1https://www.amnesty.org.uk/press-releases/israels-genocide-against-palestinians-not-over-despite-ceasefire-new-amnesty Israel's genocide against Palestinians 'not over' despite ceasefire - new Amnesty briefing 27 November 2025 Amnesty International https://web.archive.org/web/20251128172416/https://www.amnesty.org.uk/press-releases/israels-genocide-against-palestinians-not-over-despite-ceasefire-new-amnesty 28 November 2025 4 January 2026
इसराइली नाकेबन्दी ने भुखमरी और अकाल की स्थिति को अत्यन्त गम्भीर रूप से बढ़ाया। अगस्त २०२५ तक के आकलनों में लगभग ६,४१,००० लोगों के विनाशकारी स्तर की खाद्य‑कमी से जूझने का अनुमान व्यक्त किया गया, और यह भी कि आपात‑स्तर का सामना करने वालों की संख्या बढ़कर लगभग ११ लाख से अधिक तक पहुँच सकती है। संघर्ष के प्रारम्भ में इसराइल ने ग़ज़ा की जल‑विद्युत आपूर्ति पूर्णतः रोक दी थी, जिसे बाद में आंशिक रूप से पुनः चालू किया गया।Order, S. Afr.https://www.amnesty.org.uk/press-releases/israels-genocide-against-palestinians-not-over-despite-ceasefire-new-amnesty Israel's genocide against Palestinians 'not over' despite ceasefire - new Amnesty briefing 27 November 2025 Amnesty International https://web.archive.org/web/20251128172416/https://www.amnesty.org.uk/press-releases/israels-genocide-against-palestinians-not-over-despite-ceasefire-new-amnesty 28 November 2025 4 January 2026Casciani 2024a मई २०२४ तक ग़ज़ा के ८४% स्वास्थ्य‑केन्द्र नष्ट या क्षतिग्रस्त हो चुके थे। इसराइल ने अनेक सांस्कृतिक धरोहर स्थलों को भी नष्ट किया, जिनमें ग़ज़ा की सभी १२ विश्वविद्यालयें तथा लगभग ८०% विद्यालय सम्मिलित थे। १९ लाख से अधिक फ़िलिस्तीनी, जो ग़ज़ा की कुल जनसंख्या का लगभग ८५% हैं, बलपूर्वक विस्थापित हुए।UN Commission of Inquiry report 2025 64: "The extensive and deliberate targeting of Palestinian children shows that the military operations were not conducted solely to defeat Hamas and other Palestinian armed groups, nor can they legitimately contribute to the other stated goals of defending the state of Israel and securing the release of Israeli hostages."Casciani 2024ahttps://www.timesofisrael.com/idf-soldiers-fend-off-nighttime-hamas-ambush-as-battalion-commander-killed-in-gaza/ IDF soldiers fend off nighttime Hamas ambush, as battalion commander killed in Gaza Fabian Emanuel 3 November 2023 The Times of Israel 3 November 2023 https://web.archive.org/web/20231102185204/https://www.timesofisrael.com/idf-soldiers-fend-off-nighttime-hamas-ambush-as-battalion-commander-killed-in-gaza/ 2 November 2023 Bachner Michael live
सन्दर्भ
श्रेणी:इजराइल-हमास युद्ध
श्रेणी:वीडियो क्लिप युक्त लेख
श्रेणी:सीएस1 डच-भाषा स्रोत (nl)
श्रेणी:सीएस1 जर्मन-भाषा स्रोत (de)