411 REFERENCE · Wikipedia
प्रेम प्रतिज्ञा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
प्रेम प्रतिज्ञा प्रेम प्रतिज्ञा.jpg प्रेम प्रतिज्ञा का पोस्टर बापू बप्पी लाहिड़ी जैनेन्द्र जैन मिथुन चक्रवर्ती, माधुरी दीक्षित, विनोद मेहरा, रंजीत 2 मई, 1989 भारत हिन्दी
प्रेम प्रतिज्ञा 1989 में बनी हिन्दी भाषा की नाट्य रूमानी फिल्म है। मिथुन चक्रवर्ती और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में है। रंजीत, विनोद मेहरा और सतीश कौशिक सहायक भूमिकाओं में है।
संक्षेप
राजा भैया (मिथुन चक्रवर्ती) और उसका दोस्त चरन (सतीश कौशिक) जीविका के लिए एक शहर में आते हैं। नौकरी पाने में असफल, एक दिन, वे कल्लू दादा (रंजीत) द्वारा छेड़े और परेशान किये जाते हैं। झगड़ा हो जाता है और राजा इसे जीतता है। राजा इस प्रकार स्थानीय अंडरवर्ल्ड डॉन बन जाता है और दुकानदारों से हफ्ता धन इकट्ठा करना शुरू कर देता है। वह शराब का आदी हो जाता है। राजा लक्ष्मी राव (माधुरी दीक्षित) के साथ मिलता है और उसकी ओर आकर्षित होता है। जब उसके पिता मोहन गुजर जाते हैं तो वो उसकी मदद करने आता है। वह फिर से उसकी सहायता के लिए आता है जब कल्लू और उसके गुंडे उससे छेड़छाड़ करने का प्रयास करते हैं। फिर जब नगर पालिका उसकी झोपड़ी को तोड़ देते हैं, तो वह उसे अपने साथ रहने की कहता है। उसके प्रभाव के कारण, वह अपनी बुरी आदतों को छोड़ देता है। जैसे-जैसे चीजें अच्छी होती हैं, वे दोनों शादी करने का फैसला करते हैं। लेकिन शादी के दिन, लक्ष्मी का पुराना प्रेमी, प्रोफेसर (विनोद मेहरा), लौटता और उसको विवाह का प्रस्ताव देता है। इस बीच राजा को भी कल्लू की हत्या के लिये गिरफ्तार किया गया।
मुख्य कलाकार
मिथुन चक्रवर्ती - राजा भैया
माधुरी दीक्षित - लक्ष्मी एम राव
विनोद मेहरा - प्रोफेसर
रंजीत - कल्लू दादा
निलू फूले - मोहन राव
सतीश कौशिक - चरन
देवेन वर्मा
संगीत
बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीत और इन्दीवर द्वारा बोल दिए गये हैं।
# गीत गायक 1 "प्यार कभी कम नहीं करना" बप्पी लाहिड़ी, आशा भोंसले 2 "चलना है तेरा काम" बप्पी लाहिड़ी 3 "चलना है तेरा काम (उदासीन)" बप्पी लाहिड़ी 4 "शीशे की उमर" किशोर कुमार 5 "बाहों में बोतल" किशोर कुमार, आशा भोंसले 6 "ना जानू राम मेरी" आशा भोंसले
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"| 1990
| माधुरी दीक्षित
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार
|
|}
बाहरी कड़ियाँ
0102705 प्रेम प्रतिज्ञा
श्रेणी:1989 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:बप्पी लाहिड़ी द्वारा संगीतबद्ध फिल्में