Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पदार्थों के गुणों की सूची

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पदार्थ के गुण (material property) से आशय किसी पदार्थ के गहन गुण (intensive property) है जो पदार्थ की मात्रा पर निर्भर नहीं करती। इन गुणों के आधार पर यह जाना जा सकता है कि किसी विशेष उद्देश्य के लिए कौन सा पदार्थ किसी दूसरे पदार्थ की तुलना में अधिक उपयोगी है। पदार्थ का गुण, या तो हर दशा में स्थिर (नियत) हो सकता है या एक अथवा अनेक स्वतंत्र चरों (जैसे, तापमान) पर निर्भर हो सकता है। उदाहरण के लिए, यंग मापांक, ताप के साथ बदलता है। जल का घनत्व भी ताप के साथ अलग-अलग होता है। कुछ गुण ऐसे हैं जो पदार्थ में अलग-अलग दिशा में अलग-अलग हो सकते हैं। पदार्थ के इस गुण को विषमदैशिकता (anisotropy) कहते हैं। उदाहरण के लिए, ट्रान्सफॉर्मर की कोर के लिए प्रयुक्त कोल्ड रोल्ड ग्रेन ओरिएन्टेड चुम्बकीय स्टील की चुम्बकीय पारगम्यता (पर्मिएबिलिटी), जिस दिशा में रोलिंग की गयी होती है उस दिशा में अधिक होती है जबकि दूसरी दिशाओं में कम होती है। पदार्थ के गुण, किसी स्वतन्त्र चर के साथ रैखिक (linear) रूप से बदल सकते हैं या अरैखिक रूप से। उदाहरण के लिए, चुम्बकीय लोहे का B-H वक्र बड़े परास (रेंज) में अरैखिक होता है किन्तु यदि कम B (जैसे 0.5 T) तक देखें तो बहुत सीमा तक रैखिक होता है। यांत्रिक गुण यंग मापांक (यंग मॉडलस) श्यानता तन्यता कठोरता प्रत्यास्थता भंगुरता वैद्युत गुण वैद्युत चालकता डाईएलेक्ट्रिक स्थिरांक विद्युतशीलता चुम्बकशीलता चुम्बकीय गुण क्यूरी ताप हाल गुणांक (Hall coefficient) शैथिल्य पारगम्यता (Permeability) दाबचुम्बकत्व (Piezomagnetism) तापचुम्बकीय गुणांक (Pyromagnetic coefficient) प्रचक्रण हाल प्रभाव (Spin Hall effect) इन्हें भी देखें रासायनिक गुण (Chemical property) भौतिक गुण (Physical property) उष्मागतिक गुण (Thermodynamic properties) श्रेणी:रासायनिक गुण श्रेणी:पदार्थ विज्ञान