Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एमाइनोफाइलिन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एमाइनोफाइलिन (aminophylline) ब्रोंकोडायलेटर थियोफिलाइन और तएथिलीनडायमान के 2:1 के अनुमात से निर्मित एक यौगिक है। एथिलीनडायमाइन घुलनशीलता को बढ़ाता है और एमिनोफिलाइन सामान्यतः डिहाइड्रेट के रूप में होता है।https://www.drugs.com/pro/aminophylline-injection.html Aminophylline Professional Monograph Drugs.com थियोफिलाइन की तुलना में एमाइनोफाइलिन कम प्रभावशाली तथा कम समय तक काम करने वाला होता है। इसका उपयोग सामन्यतः अस्थमा और सीओपीडी से सीओपीडि से वायुमार्ग अवरोध के उपचार में होता है। एमाइनोफाइलिन चयनात्मकता रहित एडेनोसिन संग्राहक विरोधी और फॉस्फोडिएस्टरेज़ अवरोधक है।Mader TJ, Smithline HA, Durkin L, Scriver G March 2003 A randomized controlled trial of intravenous aminophylline for atropine-resistant out-of-hospital asystolic cardiac arrest Academic Emergency Medicine 10 3 192–197 10.1197/aemj.10.3.192 12615581 free चिकित्सकीय उपयोग अंतःशिरा एमाइनोफाइलिन का उपयोग अस्थमा के अतिरिक्त सीओपीडी, वातस्फीति और क्रोनिक श्वसनीशोथ जैसे फेफड़ों से सम्बंधित बीमारी के लक्षणों की वृद्धि एवं प्रतिवर्ती वायुमार्ग अवरोध के लिए किया जा सकता है। इसका उपयोग इनहेल्ड बीटा-2 एगोनिस्ट एवं व्यवस्थित रूप से उपयोगी कॉर्टिकोस्टेरॉइड के सहायक के रूप में किया जाता है।https://www.drugs.com/pro/aminophylline-injection.html Aminophylline Injection ड्रग डॉट कॉम 6 जनवरी 2018 एमाइनोफाइलिन का उपयोग नाभिकीय कार्डियोलॉजी तनाव परीक्षण के दौरान रेगेडेनोसन, डिपिरिडामोल या एडेनोसिन आधारित इन्फ्यूजन को उलटने के लिए किया जाता है। एमाइनोफाइलिन को जटिल हृदय संबंधी हस्तक्षेपों (दाएं कोरोनरी धमनी की एथेरेक्टोमी) के दौरान धीमी गति से हृदय गति को रोकने में भी प्रभावी बताया गया है।https://www.invasivecardiology.com/articles/aminophylline-preventing-bradyarrhythmias-during-orbital-or-rotational-atherectomy-right Aminophylline for Preventing Bradyarrhythmias During Orbital or Rotational Atherectomy of the Right Coronary Artery invasivecardiology.com https://web.archive.org/web/20200803005046/https://www.invasivecardiology.com/articles/aminophylline-preventing-bradyarrhythmias-during-orbital-or-rotational-atherectomy-right 2020-08-03 2018-06-15 dead इसका उपयोग तीव्र अवर मायोकार्डियल रोधगलन के कारण हृदय ब्लॉक के उपचार में भी किया जाता है। यह हृदय गति रुकने का कारण भी बन सकता है। एमाइनोफाइलिन को जब सामयिक क्रीम के रूप में उपयोग किया जाता है तो यह शरीर के वसा को कम करने के लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन प्रदर्शित करता है।Caruso MK, Pekarovic S, Raum WJ, Greenway F May 2007 Topical fat reduction from the waist Diabetes, Obesity & Metabolism 9 3 300–303 10.1111/j.1463-1326.2006.00600.x 17391155 988473 एमाइनोफाइलिन तीव्रग्राहिता शॉक के उपचार के लिए वैकल्पिक रूप से काम में लिया जाता है।Blackbourne LH. Surgical Recall. Lippincott Williams and Wilkins, 2009. pp169 हालांकि इसे पूर्णहृदरोध में उपयोग के लिए सुझाया जाता है लेकिन साक्ष्य इसके लाभ नहीं दिखाते।Hayward E, Showler L, Soar J August 2007 Aminophylline in bradyasystolic cardiac arrest Emergency Medicine Journal 24 8 582–583 10.1136/emj.2007.051342 2660094 17652689Hurley KF, Magee K, Green R November 2015 Aminophylline for bradyasystolic cardiac arrest in adults The Cochrane Database of Systematic Reviews 2015 11 CD006781 10.1002/14651858.CD006781.pub3 8454042 26593309 दुष्प्रभाव एमाइनोफाइलिन में थियोफिलाइन की विषाक्तता हो सकती है। एमाइनोफाइलिन को प्रोपोफोल के दर्दहरण वाले प्रभावों को कम करने के लिए और टोपिरामेट एंटीसीज़र क्रिया को कम करने के लिए किया जाता है।6 Turan A, Kasuya Y, Govinda R, Obal D, Rauch S, Dalton JE, Akça O, Sessler DI February 2010 The effect of aminophylline on loss of consciousness, bispectral index, propofol requirement, and minimum alveolar concentration of desflurane in volunteers Anesthesia and Analgesia 110 2 449–454 10.1213/ane.0b013e3181c6be7e 19955506 29111498 freeLuszczki JJ, Jankiewicz K, Jankiewicz M, Czuczwar SJ May 2007 Pharmacokinetic and pharmacodynamic interactions of aminophylline and topiramate in the mouse maximal electroshock-induced seizure model European Journal of Pharmacology 562 1–2 53–59 10.1016/j.ejphar.2007.01.038 17320861 गुणधर्म यह थियोफिलाइन की तुलना में जल में अधिक घुलनशील है। यह श्वेत या हल्के पीले रंग का दानेदार या पाउडर की अवस्था में होता है जिसमें हल्की अमोनिया जैसी गंध आती है और इसका स्वाद कड़वा होता है। हवा के सम्पर्क में आने पर यह धीरे-धीरे एथिलीनडायमाइन खो देता है और थियोफिलाइन को मुक्त करने के साथ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करता है। इसके विलय क्षारीय होते हैं। इसका एक ग्राम, 25 मिलीलिटर जल में घुलकर साफ घोल देता है; इसके एक ग्राम को 5 मिलीलिटर जल में घोलकर रखने पर यह क्रिस्टलीकृत हो जाता है लेकिन जब इसमें अल्प मात्रा में एथिलीनडायमाइन में मिलाया जाता है तो यह पुनः घुल जाता है। यह एल्कोहोल और ईथर में अघुलनशील है। सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ https://druginfo.nlm.nih.gov/drugportal/name/aminophylline Aminophylline Drug Information Portal U.S. National Library of Medicine स्वास्थ और आयुर्विज्ञान श्रेणी:कार्बनिक यौगिक