411 REFERENCE · Wikipedia
मॉनमाउथशायर शो
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|right|प्रदर्शन स्थल
मॉनमाउथशायर शो (Monmouthshire Show) वेल्स में होने वाला सबसे बड़ा एक-दिवसीय कृषि प्रदर्शन है जो हर वर्ष अगस्त के आखरी गुरूवार को मॉनमाउथ में होता है।
१७९० में व्युत्पत्ती
इस प्रदर्शन का उद्गम १७९० में जाता है जब गाँव का कृषी समाज जोतने की प्रतियोगिताएं आयोजित करता था परन्तु आखिर में १८५७ में यह प्रस्ताव रखा गया की एक पशु प्रदर्शन आयोजित किया जाए. ३० मई १८५७ को बिउफोर्ट के आठवे ड्यूक ने दस पाउंड दिए और जॉन रोल्स ने बीस पाउंड एक निधी में जमा किए ताकि मॉनमाउथ पशु प्रदर्शन शुरू किया जा सके. प्रदर्शन उसी वर्ष पहली बार अक्टूबर में आयोजित किया गया।मॉनमाउथशायर शो हिस्टरीHistory http://www.monmouthshow.co.uk/General/History.aspx मॉनमाउथशायर शो 7 जनवरी 2012 https://web.archive.org/web/20120320180420/http://www.monmouthshow.co.uk/General/History.aspx 20 मार्च 2012 dead रोल्स को उनके जीवनकाल तक प्रदर्शन का अध्यक्ष बनाया गया और उनका कार्य आगे उनके बेटे जॉन एलान रोल्स ने १८७० में संभाला.
स्थल
१८७६ में प्रदर्शन का आयोजन शहर के नए बने पशु बाज़ार में किया गया जो चिपेंहम फ़ील्ड्स में था। इसके बाद से प्रदर्शन प्रथम विश्व युद्ध तक हर वर्ष आयोजित किया गया। इसे १९१९ में पुनः शुरू किया गया और इसका नाम बदल कर मॉनमाउथशायर काउंटी शो कर दिया गया। प्रदर्शन को पुनः द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान रोक दिया गया पर १९४६ से २००६ तक यह हर वर्ष वॉक्सहाल फ़ील्ड्स के मैदान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन १९५६ व २००१ में पैर व मुह के रोगों के चलते नहीं आयोजित किया गया।
२००७ मॉनमाउथशायर शो सोसायटी की १५०वि सालगिरह के रूप में मनाया गया। इसी वर्ष प्रदर्शन मॉनमाउथ में रेडब्रुक रोड के नए स्थान पर स्थानांतरित किया गया।
तिथि
जब प्रदर्शन शुरू हुआ तब या अक्टूबर में आयोजित किया गया परन्तु इसे बाद में सितंबर में आयोजित किया जाने लगा ताकि अच्छे वातावरण का फायदा उठाया जा सके. आज इसकी तारीख अगस्त के आखरी गुरूवार कर दी गई है।अ ब्रीफ हिस्टरी ऑफ़ मॉनमाउथशायर शो http://www.abergavenny-chronicle-today.co.uk/content/featurepages/web/0410-ABV-E01-S2-009-0821-CS.pdf 25 फ़रवरी2012 एबर्गावेनी क्रोनिकल 21 अगस्त 2008जून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:मॉनमाउथ