Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आकाशगंगा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|[[स्पिट्ज़र ₹₹₹ अंतरिक्ष दूरबीन से ली गयी आकाशगंगा के केन्द्रीय भाग की इन्फ़्रारेड प्रकाश की तस्वीर।]] thumb|अलग रंगों में आकाशगंगा की विभिन्न भुजाएँ। thumb|आकाशगंगा के केंद्र की तस्वीर। thumb|ऍन॰जी॰सी॰ १३६५ (एक सर्पिल गैलेक्सी) - अगर आकाशगंगा की दो मुख्य भुजाएँ हैं जो उसका आकार इस जैसा होगा। आकाश गंगा या क्षीरमार्ग उस आकाशगंगा (गैलेक्सी) का नाम है, जिसमें हमारा सौर मण्डल स्थित है। आकाशगंगा आकृति में एक सर्पिल (स्पाइरल) गैलेक्सी है, जिसका एक बड़ा केंद्र है और उस से निकलती हुई कई वक्र भुजाएँ। हमारा सौर मण्डल इसकी शिकारी-हन्स भुजा (ओरायन-सिग्नस भुजा) पर स्थित है। क्षीरमार्ग में १०० अरब से ४०० अरब के बीच तारे हैं और अनुमान लगाया जाता है कि लगभग ५० अरब ग्रह के होने की संभावना है, जिनमें से ५० करोड़ अपने तारों से 'जीवन-योग्य तापमान' की दूरी पर हैं।Borenstein Seth 22 फ़रवरी 2011 2011-02-19 https://www.webcitation.org/5wg3VVKg4?url=https://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2011/02/19/AR2011021902211.html http://www.washingtonpost.com/wp-dyn/content/article/2011/02/19/AR2011021902211.html Cosmic census finds crowd of planets in our galaxy एसोसिएटेड प्रेस द वॉशिंगटन पोस्ट 14 जुलाई 2012 live सन् २०११ में होने वाले एक सर्वेक्षण में यह संभावना पायी गई कि इस अनुमान से अधिक ग्रह हों - इस अध्ययन के अनुसार, क्षीरमार्ग में तारों की संख्या से दुगने ग्रह हो सकते हैं।http://planetquest.jpl.nasa.gov/news/freePlanet.cfm Free-Floating Planets May be More Common Than Stars 2011-02-18 NASA's Jet Propulsion Laboratory Pasadena, CA The team estimates there are about twice as many of them as stars. 14 जुलाई 2012 https://www.webcitation.org/5ywyjNm12?url=http://planetquest.jpl.nasa.gov/news/freePlanet.cfm 25 मई 2011 dead रहा है। इसे एक पूरी परिक्रमा करने में लगभग २२.५ से २५ करोड़ वर्ष लग जाते हैं। नाम संस्कृत में और कई अन्य भाषाओ में हमारी गैलॅक्सी को "आकाशगंगा" कहते हैं जिसमें हम रहते है और यहां पर हम रहते हैं। धरती जहा पर हम रहते है और इस से ही मिलते जुलते एक ओर ग्रह मंगल ग्रह जिस पर अभी वैज्ञानिको की खोज चल रही है यहाँ हवा और पानी की खोज हो चुकी है और वैज्ञानिकों का कहना है कि ये हमारा नया ग्रह होने वाला है। धरती का अंत होने के बाद हम वहीं पर रहने वाले है।Folk Lore Notes A M T Jackson, R.E. Enthoven 1989 Asian Educational Services 8120604857 http://books.google.com/?id=eRkuXFD93zsC ... According to the Puranas, the milky way or akashganga is the celestial River Ganga which was brought down by Bhagirath ...The Aryan ecliptic cycle: glimpses into ancient Indo-Iranian religious history from 25628 B.C. to 292 A.D. Hormusjee Shapoorjee Spencer 1965 H.P. Vaswani http://books.google.com/?id=jdMoAAAAYAAJ ... There are two "Gangas"—one terrestrial and the other "akashic" or celestial ... bear reference only to the "Akash Ganga" which is the Milky Way ... पुराणों में आकाशगंगा और पृथ्वी पर स्थित गंगा नदी को एक दुसरे का जोड़ा माना जाता था और दोनों को पवित्र माना जाता था। प्राचीन हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में आकाशगंगा को "क्षीर" (यानि दूध) बुलाया गया है।Alberuni's India: an account of the religion, philosophy, literature, geography, chronology, astronomy, customs, laws and astrology of India about A.D. 1030 Edward C. Sachau 2001 Routledge 9780415244978 http://books.google.com/?id=a91-t4uw8A4C ... revolves around Kshira, i.e. the Milky Way ... भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर भी कई सभ्यताओं को आकाशगंगा दूधिया लगी। "गैलॅक्सी" शब्द का मूल यूनानी भाषा का "गाला" (γάλα) शब्द है, जिसका अर्थ भी दूध होता है। फ़ारसी संस्कृत की ही तरह एक हिन्द-ईरानी भाषा है, इसलिए उसका "दूध" के लिए शब्द संस्कृत के "क्षीर" से मिलता-जुलता सजातीय शब्द "शीर" है और आकाशगंगा को "राह-ए-शीरी" (ur راه شیری) कहकशाँ बुलाया जाता है। अंग्रेजी में आकाशगंगा को "मिल्की वे" (Milky Way) बुलाया जाता है, जिसका अर्थ भी "दूध का मार्ग" ही है। कुछ पूर्वी एशियाई सभ्यताओं ने "आकाशगंगा" शब्द की तरह आकाशगंगा में एक नदी देखी। आकाशगंगा को चीनी में "चांदी की नदी" (銀河) और कोरियाई भाषा में भी "मिरिनाए" (미리내, यानि "चांदी की नदी") कहा जाता है। आकार thumb आकाशगंगा एक सर्पिल (अंग्रेज़ी में स्पाइरल) गैलेक्सी है। इसके चपटे चक्र का व्यास (डायामीटर) लगभग १,००,००० (एक लाख) प्रकाश-वर्ष है लेकिन इसकी मोटाई केवल १,००० (एक हज़ार) प्रकाश-वर्ष है। Christian Eric Safi-Harb Samar NASA: Ask an Astrophysicist How large is the Milky Way? http://imagine.gsfc.nasa.gov/docs/ask_astro/answers/980317b.html 2007-11-28 https://web.archive.org/web/20141116012938/http://imagine.gsfc.nasa.gov/docs/ask_astro/answers/980317b.html 16 नवंबर 2014 live आकाशगंगा कितनी बड़ी है इसका अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है के अगर हमारे पूरे सौर मण्डल के चक्र के क्षेत्रफल को एक रुपये के सिक्के जितना समझ लिया जाए तो उसकी तुलना में आकाशगंगा का क्षेत्रफल भारत का डेढ़ गुना होगा। अंदाज़ा लगाया जाता है के आकाशगंगा में कम-से-कम १ खरब (यानि १०० अरब) तारे हैं, लेकिन संभव है कि यह संख्या ४ से ५ खरब (यानि ४०० से ५०० अरब) तक हो।Robert Sanders Milky Way Galaxy is warped and vibrating like a drum UCBerkeley News January 9, 2006 http://www.berkeley.edu/news/media/releases/2006/01/09_warp.shtml 2006-05-24 https://www.webcitation.org/6MtkdRN6G?url=http://www.berkeley.edu/news/media/releases/2006/01/09_warp.shtml 25 जनवरी 2014 live Frommert, H.; Kronberg, C. August 25, 2005 http://www.seds.org/messier/more/mw.html The Milky Way Galaxy SEDS 2007-05-09 https://www.webcitation.org/60r7gXIR2?url=http://www.seds.org/messier/more/mw.html 11 अगस्त 2011 live तुलना के लिए हमारी पड़ोसी गैलेक्सी एण्ड्रोमेडा में १० खरब तारे हो सकते हैं। Young Kelly 2006-06-06 http://www.newscientist.com/article/dn9282-andromeda-galaxy-hosts-a-trillion-stars.html Andromeda galaxy hosts a trillion stars NewScientist 2006-06-08 https://web.archive.org/web/20150426120128/http://www.newscientist.com/article/dn9282-andromeda-galaxy-hosts-a-trillion-stars.html 26 अप्रैल 2015 live एण्ड्रोमेडा का आकार भी सर्पिल है। आकाशगंगा के चक्र की कोई ऐसी सीमा नहीं है जिसके बाद तारे एकदम न हों, बल्कि सीमा के पास तारों का घनत्व धीरे-धीरे कम होता जाता है। देखा गया है के केंद्र से ४०,००० प्रकाश वर्षों की दूरी के बाद तारों का घनत्व तेज़ी से कम होने लगता है। वैज्ञानिक इसका कारण अभी ठीक से समझ नहीं पाए हैं। मुख्य भुजाओं के बाहर एक अन्य गैलेक्सी से अरबो सालों के काल में छीने गए तारों का छल्ला है, जिसे इकसिंगा छल्ला (मोनोसॅरॉस रिन्ग) कहते हैं। आकाशगंगा के इर्द-गिर्द एक गैलेक्सीय सेहरा भी है, जिसमें तारे और प्लाज़्मा गैस कम घनत्व में मौजूद है, लेकिन इस सेहरे का आकार आकाशगंगा की दो मॅजलॅनिक बादल (Magellanic Clouds) नाम की उपग्रहीय गैलेक्सियों के कारण सीमित है। भुजाएँ क्योंकि मानव आकाशगंगा के चक्र के भीतर स्थित हैं, इसलिए हमें इसकी सही आकृति का अचूक अनुमान नहीं लगा पाए हैं। हम पूरे आकाशगंगा के चक्र और उसकी भुजाओं को देख नहीं सकते। हमें हज़ारों अन्य गैलेक्सियों का पूरा दृश्य आकाश में मिलता है जिस से हमें गैलेक्सियों की भिन्न श्रेणियों का पता है। आकाशगंगा का अध्ययन करने के बाद हम केवल अनुमान लगा सकते हैं के यह सर्पिल श्रेणी की गैलेक्सी है। लेकिन यह पता लगाना बहुत कठिन है के आकाशगंगा की कितनी मुख्य और कितनी क्षुद्र भुजाएँ हैं। ऊपर से यह भी देखा गया है के अन्य सर्पिल गैलेक्सियों में भुजाएँ कभी-कभी अजीब दिशाओं में मुड़ी हुई होती हैं या फिर विभाजित होकर उपभुजाएँ बनती हैं।2010AcA....60...55M Majaess, D. 2010 55 60 Acta Astronomica Concerning the Distance to the Center of the Milky Way and Its Structure0909.0897 Majaess Turner Lane Searching Beyond the Obscuring Dust Between the Cygnus-Aquila Rifts for Cepheid Tracers of the Galaxy's Spiral Arms astro-ph.GA 20091010.1790 Lepine Roman-Lopes Zulema Abraham Junqueira Mishurov The spiral structure of the Galaxy revealed by CS sources and evidence for the 4:1 resonance astro-ph.GA 2010 इन पेचीदगियों की वजह से वैज्ञानिकों में भुजाओं के आकार को लेकर मतभेद है। २००८ तक माना जाता था के आकाशगंगा की चार मुख्य भुजाएँ हैं और कम-से-कम दो छोटी भुजाएँ हैं, जिनमें से एक शिकारी-हन्स (या ओरायन-सिग्नस) भुजा है जिसपर हमारा सौर मंडल स्थित है। दाएँ पर स्थित एक चित्र में विभिन्न भुजाएँ अलग-अलग रंगों में दर्शाई गयी हैं - रंगभुजा या भुजाएँनीलापरसीयस भुजाजमुनीनोरमा भुजा और बाहरी भुजाहरास्कूटम-सॅन्टॉरस भुजागुलाबीकैरीना-सैजीटेरियस भुजाकम-से-कम दो अन्य छोटी भुजाएँ भी हैं, जिनमें से एक यह है:नारंगीओरायन-सिग्नस भुजा (जिसमें सूरज और सौर मण्डल मौजूद हैं) २००८ में विस्कोंसिन विश्वविद्यालय के रॉबर्ट बॅन्जमिन ने अपने अनुसंधान का नतीजा घोषित करते हुए दावा किया के दरअसल आकाशगंगा की केवल दो मुख्य भुजाएँ हैं - परसीयस भुजा और स्कूटम-सॅन्टॉरस भुजा - और बाक़ी सारी छोटी भुजाएँ हैं। अगर यह सच है तो आकाशगंगा का आकार एण्ड्रोमेडा से अलग और ऍन॰जी॰सी॰ १३६५ नाम की सर्पिल गैलेक्सी जैसा होगा।Benjamin, R. A. The Spiral Structure of the Galaxy: Something Old, Something New... Massive Star Formation: Observations Confront Theory 2008 Astronomical Society of the Pacific Conference Series 387 Beuther, H.; Linz, H.; Henning, T. (ed.) 375 2008ASPC..387..375B http://www.space.com/scienceastronomy/080603-aas-spiral-arms.html 14 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20080604114615/http://www.space.com/scienceastronomy/080603-aas-spiral-arms.html 4 जून 2008 live http://www.space.com/scienceastronomy/080603-aas-spiral-arms.html New Images: Milky Way Loses Two Arms Space.com 2008-06-04 2008-06-03 Bryner, Jeanna https://web.archive.org/web/20080604114615/http://www.space.com/scienceastronomy/080603-aas-spiral-arms.html 4 जून 2008 live बनावट १९९० के दशक तक वैज्ञानिक समझा करते थे के आकाशगंगा का घना केन्द्रीय भाग एक गोले के अकार का है, लेकिन फिर उन्हें शक़ होने लगा के उसका आकार एक मोटे डंडे की तरह है।Chen, W.; Gehrels, N.; Diehl, R.; Hartmann, D. On the spiral arm interpretation of COMPTEL ^26^Al map features Space Science Reviews 1996 120 315–316 1996A&AS..120C.315C २००५ में स्पिट्ज़र अंतरिक्ष दूरबीन से ली गयी तस्वीरों से स्पष्ट हो गया के उनकी आशंका सही थी: आकाशगंगा का केंद्र वास्तव में गोले से अधिक खिंचा हुआ एक डंडेनुमा आकार निकला।Maggie McKee Bar at Milky Way's heart revealed New Scientist August 16, 2005 http://www.newscientist.com/article/dn7854--bar-at-milky-ways-heart-revealed.html 14 जुलाई 2012 https://web.archive.org/web/20150701170354/http://www.newscientist.com/article/dn7854--bar-at-milky-ways-heart-revealed.html 1 जुलाई 2015 live आयु २००७ में आकाशगंगा में एक "एच॰ई॰ १५२३-०९०१" नाम के तारे की आयु १३.२ अरब साल अनुमानित की गयी, इसलिए आकाशगंगा कम-से-कम उतना पुराना तो है ही। उपग्रहीय गैलेक्सियाँ दो गैलेक्सियाँ, जिन्हें बड़ा और छोटा मॅजलॅनिक बादल कहा जाता है, आकाशगंगा की परिक्रमा कर रहीं हैं। et al. Connors N-body simulations of the Magellanic stream Monthly Notices of the Royal Astronomical Society 2007 2006MNRAS.371..108C 10.1111/j.1365-2966.2006.10659.x 371 1 108 Kawata Daisuke Gibson Brad K. astro-ph/0508390 0035-8711 आकाशगंगा की और भी उपग्रहीय गैलेक्सियाँ हैं। इन्हें भी देखें 14 facts of Universe | Amazing Facts of Universe | Getinfoallabout गैलेक्सी सर्पिल गैलेक्सी स्थानीय समूह मॅजलॅनिक बादल सौर मण्डल ब्लैक होल (काला छिद्र) सन्दर्भ 2 श्रेणी:आकाशगंगा श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना श्रेणी:कॉमन्स पर निर्वाचित चित्र युक्त लेख