411 REFERENCE · Wikipedia
बारहठ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बारहठ (IAST: Bārahaṭha) चारणों की एक सम्मानजनक उपाधि है। इसे 'बारहट' अथवा 'बारेठ' भी लिखा जाता है।https://books.google.com/books?id=ObFCT5_taSgC&newbks=0&hl=en Encyclopaedia of Indian Literature: A-Devo Datta Amaresh 1987 Sahitya Akademi 978-81-260-1803-1 en "Some others are known by the surname Barahatha, essentially an honorific title, their sub-castes being separately counted along with others. Barahatha Kesarisinha (of Sauda sub caste); Barahatha Ummedarama (of Palhawata sub-caste) and Barahatha Narharidasa (of Rohadiya sub-caste) are some such names." मध्यकालीन भारत में शाही दरबारों में महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त होने वाले प्रमुख चारणों को यह उपाधि दी जाती थी। यह रोहड़िया वंश के चारणों के साथ-साथ सौदा जैसे अन्य कुल के चारणों द्वारा भी उपनाम के रूप में प्रयोग किया जाता है।https://books.google.com/books?id=dufZAAAAMAAJ&newbks=0&hl=en Honour, Status & Polity Jain Pratibha Śarmā Saṅgītā 2004 Rawat Publications 978-81-7033-859-8 en "The Charans who occupied significant positions in the courts of the rulers were known as Barhats. In Mewar, the descendants of Baru Charan, who came to be known as Sauda Barhats, acquired prominence on account of Baru's timely..."https://books.google.com/books?id=0iPLf9Jhr2QC&newbks=0&hl=en Big Words, Little People: Cash and Ken in Modern Rajasthan Snodgrass Jeffrey Gore 1997 University of California, San Diego en "Bharat, which is a common name of the Charans, a high-caste bardic group."https://books.google.com/books?id=nGk_AAAAMAAJ&newbks=0&hl=en Pratap, the Patriot: With a Concise History of Mewar and Its Missing Links Mehta Balwant Sinha Mehta Jodh Sinha 1971 Pratap Institute of Historical Research en "Baru, too, accompanied Hamir and after independence of Mewar, he was made the Barhat (the premier Charan) whose descendants are known as Sauda Barahats of Mewar."
शब्द-उत्पत्ति
बारहठ शब्द "द्वार-पति " या "द्वार-हठ " से उत्पन्न हुआ है। इसका अर्थ 'द्वार के संरक्षक' के रूप में है।https://books.google.com/books?id=7X23AAAAIAAJ&newbks=0&hl=en Mahārāṇā Pratāpa ke pramukha sahayogī 1997 Rājasthānī Granthāgāra hi
इतिहास
'बारहठ' चारणों की एक अन्य प्राचीन उपाधि 'प्रोलपात' या 'पोलपात' का पर्याय है, जिसका अर्थ भी 'द्वार का संरक्षक' है। उन्हें 'राजपूत चरित्र के संरक्षक' के रूप में वर्णित किया गया है, जिनके द्वारा लिखे काव्य और इतिहास ने वीरता, निष्ठा और सम्मान को परिभाषित किया था।https://books.google.com/books?id=mq1HAAAAYAAJ&newbks=0&hl=en Methodology and Fieldwork Vinay Srivastava 2004 Oxford University Press 978-0-19-566727-1 en युद्ध के समय किले की घेराबंदी हो जाने पर, बारहठ चारण 'रक्षा की पहली पंक्ति' बनकर खड़े होते थे।Ziegler Norman P. 1976 The Seventeenth Century Chronicles of Mārvāṛa: A Study in the Evolution and Use of Oral Traditions in Western India https://www.jstor.org/stable/3171564 History in Africa 3 127–153 10.2307/3171564 0361-5413Ziegler Norman P. 1976-04 Marvari Historical Chronicles: Sources for the Social and Cultural History of Rajasthan http://journals.sagepub.com/doi/10.1177/001946467601300204 The Indian Economic & Social History Review en 13 2 219–250 10.1177/001946467601300204 0019-4646बारहठ, विश्वसनीय चारण को दी गई एक उपाधि, जो घेराबंदी के समय, किले के मुख्य द्वार (प्रोल) पर उपस्थित होकर और इसके बचाव में लड़कर और अपनी जान देने वाले प्रथम व्यक्ति होते थे।https://books.google.com/books?id=plP7DwAAQBAJ&newbks=0&hl=en The Mertiyo Rathors of Merto, Rajasthan: Select Translations Bearing on the History of a Rajput Family, 1462-1660, Volumes 1-2 Saran Richard Ziegler Norman P. 2020-08 University of Michigan Press 978-0-472-03821-3 en
उल्लेखनीय लोग
नरहरिदास बारहठ (1591—1676), 17वीं शताब्दी के प्रसिद्ध कवि और वैष्णव ग्रंथ 'अवतार-चरित्र' के रचेयिता
ठाकुर केसरी सिंह बारहठ (1872—1941), भारतीय क्रांतिकारी नेता, स्वतंत्रता सेनानी, कवि, लेखक और शिक्षक
ठाकुर जोरावर सिंह बारहठ (1883—1939), भारतीय क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी; दिल्ली षडयंत्र केस में लॉर्ड हार्डिंग पर बम फेंकने वाले मुख्य क्रांतिकारी
कुंवर प्रताप सिंह बारहठ (1893—1918), भारतीय क्रांतिकारी और ब्रिटिश-विरोधी, लॉर्ड हार्डिंग की हत्या के लिए दिल्ली षडयंत्र मामले में सहयोगी; ग़दर आंदोलन के बनारस षडयंत्र का नेतृत्व किया, बनारस षडयंत्र केस में गिरफ्तार और 5 साल की कैद; सह-क्रांतिकारियों का खुलासा करने से इनकार करने के बाद जेल में शहीद हुए
कृपाराम बारहठ (1743—1833), 18वीं सदी के राजस्थानी कवि और लेखक, नीति के प्रसिद्ध 'रजिया रा सोरठा' छंदों के रचेयिता
सूर्यदेव सिंह बारेठ, भारतीय वकील, कवि और सामाजिक कार्यकर्ता; हरित क्रांति के दौरान क्षेत्र में प्रगतिशील कृषि में उनके योगदान के लिए पद्म श्री (1971) से सम्मानित
नारायण बारेठ, वरिष्ठ भारतीय पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक; राजस्थान के पूर्व राज्य सूचना आयुक्त (2020—2022) और राजस्थान विश्वविद्यालय (2016—2017) और हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (2013—2016) में पत्रकारिता के प्रोफेसर
संदर्भ
श्रेणी:चारण
श्रेणी:भारत का सांस्कृतिक इतिहास
श्रेणी:उपनाम
श्रेणी:भारतीय उपनाम