411 REFERENCE · Wikipedia
दिल एक मन्दिर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
दिल एक मन्दिर दिल एक मन्दिर.jpg दिल एक मन्दिर का पोस्टर सी. वी. श्रीधर शंकर-जयकिशन राज बलदेव राज (संवाद) मीना कुमारी, राजेन्द्र कुमार, राज कुमार 8 मार्च, 1963 भारत हिन्दी
दिल एक मन्दिर 1963 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसे सी. वी. श्रीधर द्वारा निर्देशित किया गया है।Dil Ek Mandir https://www.zeebiz.com/hindi/india/photo-gallery-national-doctors-day-2022-movies-on-doctor-patient-beautiful-relationship-check-list-here-87369/dil-ek-mandir-87372 7 अगस्त 2023 Zee Business Hi इसमें राजेन्द्र कुमार, मीना कुमारी, राज कुमार और महमूद हैं। फिल्म का संगीत शंकर जयकिशन का है। यह फ़िल्म एक बड़ी हिट रही थी। यह फिल्म तमिल फिल्म नेन्जिल ऑर आलयम (1962) की रीमेक है, जिसका निर्देशन भी श्रीधर ने किया है।
संक्षेप
सीता (मीना कुमारी) का विवाह राम (राज कुमार) से हुआ है, जिसे कैंसर है। राम को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज डॉ. धर्मेश (राजेन्द्र कुमार) द्वारा किया जाना है। डॉ. धर्मेश सीता का पहला प्यार है और उन दोनों को सीता के पति के सामने बातचीत करने में बहुत असहजता होती है। सीता को संदेह है कि डॉ. धर्मेश उसके प्रति प्रेम के कारण उसके पति को उचित इलाज नहीं देगा। जब उसने उससे यह बात कही तो धर्मेश ने उससे वादा किया कि वह उसके पति को बचाने की पूरी कोशिश करेगा। राम इस वार्तालाप को सुन लेता है और बाद में सीता को सुझाव देता है कि उसकी मृत्यु के बाद उसे डॉ. धर्मेश से विवाह कर लेना चाहिए।
डॉ. धर्मेश के नेतृत्व में राम की एक बड़ी सर्जरी होनी है। डॉ. धर्मेश इस भावना से ग्रस्त हैं कि वह इस सर्जरी में असफल होने का जोखिम नहीं उठा सकते। क्योंकि ऐसा होने पर लग सकता है कि वह सीता के कारण उसके पति को मार दिए। वह लंबे समय तक उचित भोजन और नींद के बिना, सर्जरी की तैयारी के लिए कड़ी मेहनत करता है। आख़िरकार सर्जरी होती है और डॉ. धर्मेश ऑपरेशन थिएटर से बाहर आते हैं। वह सीता को बताते हैं कि ऑपरेशन सफल रहा और उसका पति सुरक्षित है। वह कुछ कदम आगे बढ़ता है और गिर जाता है। सर्जरी की तैयारी के लिए कई दिनों की कड़ी मेहनत का असर होने लगता है और उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। अंतिम दृश्य में राम और सीता, डॉ. धर्मेश की स्मृति में बने एक अस्पताल के उद्घाटन पर मौजूद होते हैं। डॉ. धर्मेश की मां उसकी प्रतिमा का उद्घाटन करती हैं और सभी ने वहां फूल चढ़ाए।
मुख्य कलाकार
मीना कुमारी — सीता
राजेन्द्र कुमार — डा. धर्मेश
राज कुमार — राम
महमूद — लल्लू लाल
शुभा खोटे — मैनावती
मनमोहन कृष्णा — फिलिप
अचला सचदेव — धर्मेश की मां
बेबी पदमिनी — उमा
संगीत
गीत गायक शंकर-जयकिशन जूही की कली मेरी लाड़ली सुमन कल्याणपुर 4:15 शैलेन्द्र हम तेरे प्यार में लता मंगेशकर 4:46 हसरत जयपुरी दिल एक मन्दिर है मोहम्मद रफ़ी, सुमन कल्याणपुर 4:24 हसरत जयपुरी तुम सब को छोड़कर मोहम्मद रफ़ी 3:56 हसरत जयपुरी रुक जा रात ठहर जा चंदा लता मंगेशकर 4:11 शैलेन्द्र याद ना जाये बीते दिनों की मोहम्मद रफ़ी 4:14 शैलेन्द्र महफ़िल में शमा चमकी मन्ना डे, मोहम्मद रफ़ी 6:05 हसरत जयपुरी
नामांकन और पुरस्कार
1964 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार - राज कुमार
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0139157 दिल एक मन्दिर
श्रेणी:1963 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:शंकर–जयकिशन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में