411 REFERENCE · Wikipedia
द सन ऑल्सो राइझेस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द सन ऑल्सो राइझेस ये अमेरिकी लेखक अर्नेस्ट हेमिंग्वे का पहला उपन्यास है। इसमें अमेरिकी और ब्रिटिश प्रवासियों का चित्रण किया गया है जो पेरिस से पाम्प्लोना में सैन फ़र्मिन के उत्सव में जाते हैं और बैलों की दौड़ और सांड युद्ध देखते हैं। यह एक प्रारंभिक आधुनिकतावादी उपन्यास है, और इसे प्रकाशन के बाद मिश्रित समीक्षाएँ मिलीं थी। हेमिंग्वे के जीवनी लेखक जेफ़री मेयर्स लिखते हैं कि अब इसे "हेमिंग्वे के सबसे महान काम के रूप में पहचाना जाता है,"Meyers, Jeffrey (1985). Hemingway: A Biography. New York: Macmillan. 978-0-333-42126-0 और हेमिंग्वे विद्वान लिंडा वैगनर-मार्टिन इसे उनका सबसे महत्वपूर्ण उपन्यास कहती हैं।Wagner-Martin, Linda (1990). "Introduction". in Wagner-Martin, Linda (ed). New Essays on Sun Also Rises. New York: Cambridge UP. 978-0-521-30204-3यह उपन्यास अक्टूबर १९२६ में स्क्रिब्नर पत्रिका द्वारा संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रकाशित हुआ था। एक साल बाद, जोनाथन केप ने लंदन में फिएस्टा शीर्षक के तहत उपन्यास प्रकाशित किया।
उपन्यास के पात्र हेमिंग्वे के जीवन के लोगों पर आधारित हैं और घटनाए भी उन्ही के जीवन पर है; विशेष रूप से १९२० के दशक में हेमिंग्वे का पेरिस में जीवन और १९२५ में पाम्प्लोनाउत्सव और पाइरेनीज़ में मछली पकड़ने के लिए स्पेन की यात्रा। हेमिंग्वे ने उपन्यास लिखते समय कैथोलिक धर्म अपना लिया था, और जेफ़री हर्लिही-मेरा ने लिखा है कि नायक जेक बार्न्स, एक कैथोलिक है और "हेमिंग्वे के लिए अपने स्वयं के धर्म परिवर्तन का अभ्यास करने, उन भावनाओं का परीक्षण करने का एक साधन था जो उसके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण पडव था।"Herlihy-Mera, Jeffrey (2023). “The Sun Also Rises: A Pilgrimage Novel”. The Hemingway Review. 42 (2): 25–55 https://www.academia.edu/101457931/ हेमिंग्वे प्रेम और मृत्यु, प्रकृति की पुनर्जीवित करने वाली शक्ति और पुरुषत्व की अवधारणा; ये विषयों की जांच करते हैं। उनकी संक्षिप्त लेखन शैली, चरित्र चित्रण और क्रियाकलाप को व्यक्त करने के लिए वर्णन के संयमित प्रयोग के साथ मिलकर, उनके लेखन के "आइसबर्ग सिद्धांत" को प्रदर्शित करती है।
कथा
पुस्तक तीन भागों में लिखी गई है। अनौपचारिक पठनपर, उपन्यास एक प्रेम कहानी है जो नायक जेक बार्न्स - एक ऐसा व्यक्ति जिसके युद्ध के घाव ने उसे सेक्स करने में असमर्थ बना दिया है - और कामुक तलाकशुदा महिला ब्रेट एशले के बीच है। जेक पेरिस में रहने वाला एक प्रवासी अमेरिकी पत्रकार है, जबकि ब्रेट दो बार तलाकशुदा अंग्रेज महिला है, जिसके कई प्रेम संबंध हैं, और वह १९२० के दशक की नई यौन स्वतंत्रता का प्रतीक है। जेक के प्रिंसटन मित्र रॉबर्ट कोहन के साथ ब्रेट के संबंध के कारण जेक परेशान हो जाता है और कोहन के साथ अपनी दोस्ती तोड़ देता है। ब्रेट एक १९ वर्षीय मैटाडोर रोमेरो को लुभाने लगती है जिस के कारण जेक पैम्प्लोना में स्पेनियों के बीच अपनी अच्छी प्रतिष्ठा खो देता है।
लेखन
यह उपन्यास अपनी शैली के लिए प्रसिद्ध है, जिसे आधुनिक, कठोर या संयमित के रूप में वर्णित किया गया है। पेरिस में एक नौसिखिए लेखक और पत्रकार के रूप में, हेमिंग्वे ने विभिन्न सुझावों के लिए एज्रा पाउंड और एफ. स्कॉट फिट्ज़गेराल्ड की ओर रुख किया। हेमिंग्वे ने अपनी किसी भी अन्य कृति की तुलना में द सन ऑल्सो राइझेस में हिमशैल सिद्धांत को बेहतर तरीके से लागू किया, जिसमें उन्होंने कहानी में अनावश्यक सामग्री को संपादित करके और जानबूझकर अंतर छोड़ दिया है।Hallengren, Anders. "A Case of Identity: Ernest Hemingway", Nobelprize.org. Retrieved 15 April 2011.
द सन ऑल्सो राइझेस की सफलता ने ब्रॉडवे और हॉलीवुड से भी रुचि पैदा की। १९२७ में दो ब्रॉडवे निर्माता कहानी को नाटक के लिए रूपांतरित करना चाहते थे, लेकिन उन्होंने तुरंत कोई प्रस्ताव नहीं दिया। हेमिंग्वे ने कहानी को सीधे हॉलीवुड में बेचने पर विचार किया, अपने संपादक मैक्स पर्किन्स से कहा कि वह इसे ३०,००० डॉलर से कम में नहीं बेचेंगे। लेखक कॉनराड ऐकेन ने सोचा कि संवादों की ताकत के कारण पुस्तक फ़िल्म रूपांतरण के लिए एकदम सही थी। उन्होंने १९३२ में आरकेओ पिक्चर्स को फ़िल्म के अधिकार बेच दिए, लेकिन केवल १९५६ में उपन्यास को उसी नाम की फ़िल्म में रूपांतरित किया गया। जेक के रूप में टाइरोन पावर, ब्रेट के लिए एवा गार्डनर और साथ में एरोल फ्लिन ने माइक की भूमिका निभाई।Leff, Leonard (1999). Hemingway and His Conspirators: Hollywood, Scribner's and the making of American Celebrity Culture. Lanham: Rowman & Littlefield. 978-0-8476-8545-5Reynolds, Michael (1999). Hemingway: The Final Years. New York: Norton. 978-0-393-32047-3
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिकी उपन्यास
श्रेणी:अंग्रेजी उपन्यास