411 REFERENCE · Wikipedia
मणिपुर हिंदी परिषद, इम्फाल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मणिपुर हिंदी परिषद, एक गैर-सरकारी हिन्दीसेवी संगठन है और इसका मुख्यालय मणिपुर की राजधानी इम्फाल में स्थित है।
स्थापना
मणिपुर में राष्ट्रभाषा हिन्दी का प्रचार सन् १९४४ से ही प्रारंभ हो गया था किन्तु सन् १९५३ ई. में मणिपुर के कुछ हिन्दी प्रेमी उत्साही व्यक्तियों ने 'मणिपुर हिन्दी परिषद' की इम्फाल-नगर में स्थापना की। अपने विधान और नियमानुसार परिषद द्वारा हिन्दी को सर्वप्रिय बनाने के लिए हिन्दी प्रारंभिक, हिन्दी प्रवेश, हिन्दी परिचय, हिन्दी प्रबोध, हिन्दी विशारद एवं हिन्दी रत्न, इन छह परीक्षाओं का संचालन हुआ, जिन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त है। परिषद के पुस्तकालय में डेढ़ हजार से अधिक पुस्तकें हैं। समय-समय पर परिषद साहित्यिक समारोहों का भी आयोजन करती है, जिसमें पदवी-दान, पुरस्कार वितरण और प्रतिष्ठादान जैसे कार्य सम्पन्न किए जाते हैं।
प्रकाशित पत्रिका
महीप पत्रिका (त्रैमासिक), संपादक : श्री देवराज
पता : मणिपुर हिन्दी परिषद, इम्फाल (मणिपुर)
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी संस्था
श्रेणी:मणिपुर
श्रेणी:मणिपुर के संस्थान