Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शी नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|230px|मोती नदी मंडल का नक़्शा, जिसमें शी नदी (Xi) देखी जा सकती है thumb|230px|झाओचिंग में शी नदी (शी जिआंग) शी नदी या शी जिआंग (西江, शी जिआंग; Xi River) दक्षिणी चीन की एक नदी है जो प्रसिद्ध मोती नदी की पश्चिमी उपनदी है। चीनी भाषा में 'शी' (西, Xi) का मतलब 'पश्चिमी' और 'जिआंग' (江, Jiang) का मतलब 'नदी' होता है। यह गुआंगशी प्रांत के वूझोऊ (Wuzhou) शहर में गुइ नदी और शुन नदी के विलय से बनती है और पूर्व में गुआंगदोंग प्रांत से गुज़रकर मोती नदीमुख मंडल में पहुँचकर अपना पानी दक्षिण चीन सागर में भेज देती है। मोती नदी की अन्य दो मुख्य उपनदियाँ बेई नदी (Bei River, यानि 'उत्तरी नदी') और दोंग नदी (Dong River, यानि 'पूर्वी नदी') हैं, लेकिन इन तीनों में शी नदी ही सबसे लम्बी है। शी नदी मंडल की कुल लम्बाई २,१९७ किमी है और इसमें पानी के बहाव की तादाद चीन की सभी नदियों में सिर्फ़ यांग्त्से नदी के बाद दूसरे स्थान पर है। शी नदी की पूरी लम्बाई पर किश्तियाँ चल सकती हैं और यह सागर से काफ़ी दूर तक दक्षिणी चीन के अन्दर जल-यातायात का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।The Pan-Pearl River Delta: an emerging regional economy in a globalizing China, Yue-man Yeung, Jianfa Shen, Chinese University Press, 2008, ISBN 978-962-996-376-7, ... The Pearl River is formed by the confluence of three tributary rivers — the Xijiang, Beijiang, and Dongjiang ... इन्हें भी देखें मोती नदी गुइ नदी सन्दर्भ 2 श्रेणी:मोती नदी (चीन) श्रेणी:चीन की नदियाँ