411 REFERENCE · Wikipedia
गिरगिट (लिप्यन्तरण)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गिरगिट भारतीय लिपियों के मध्य मशीनी लिप्यन्तरण हेतु आलोक कुमार द्वारा बनायी गयी एक ऑनलाइन सेवा है। यह टैक्स्ट को लिपन्यन्तरित करने के अतिरिक्त सीधे ही वेबपेज को भी लिप्यन्तरित कर सकती है।
२००५ में आरम्भ बनाये गये गिरगिट का पुराना संस्करण जो कि पीऍचपी में बना था, केवल टैक्स्ट को ही लिप्यन्तरित कर सकता था। बाद में भोमियो नामक वेबपेज लिप्यन्तरण सेवा (जो कि बाद में बन्द हो चुकी थी एवं उसका अभाव अनुभव किया जा रहा था क्योंकि तब तक गूगल लिपि परिवर्तक भी नहीं आया था) से प्रेरित होकर आलोक एवं डॉ॰ विपुल जैन ने मिलकर नया संस्करण जावा में तैयार किया जो कि किसी वेबपेज को सीधे ही लिप्यन्तरित कर सकता है। नवम्बर २००९ में गिरगिट का कोड मुक्त स्रोत कर दिया गया।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
चिट्ठाजगत का गिरगिट लिप्यन्तरण तन्त्र (वेब पेज को लिप्यन्तरित करने हेतु)
देवनागरी.नेट पर गिरगिट तन्त्र (पाठ को लिप्यन्तिरत करने हेतु)
गिरगिट का स्रोत कूट (गूगल कोड पर)
गिरगिट का चिट्ठा
गिरगिट डाक सूची