411 REFERENCE · Wikipedia
करज़ोक
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
करज़ोक Karzok, Korzok ग्राम Karzok Tso Moriri.jpg India Jammu and Kashmir#India जम्मू और कश्मीर में स्थिति 32.968125 N 78.2639885 E inline,title देश राज्य जम्मू और कश्मीर ज़िला लेह तहसील लेह पंचायत Metric 4570 2011 1291 auto भारतीय मानक समय +5:30 २०११ जनगणना code 899
करज़ोक या कोरज़ोक (Korzok) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के लद्दाख़ क्षेत्र के लेह ज़िले की लेह तहसील में स्थित एक गाँव है। यह रुपशू पठार पर त्सो मोरीरी (झील) के किनारे बसा हुआ है। इसकी ऊँचाई अलग स्रोतों में समुद्रतल से 15,075 फ़ुट (4,595 मीटर) से लेकर 14,995 फ़ुट (4,570 मीटर) ऊपर बताई जाती है, लेकिन किसी भी माप के अनुसार यह विश्व की उच्चतम मानव बस्तियों में से एक है। यहाँ करज़ोक मठ भी स्थित है जो द्रुकपा बौद्ध समुदाय से सम्बन्धित है।http://leh.nic.in/depts/villageamenitydirectory.pdf Blockwise Village Amenity Directory Ladakh Autonomous Hill Development Council 2015-07-23 https://web.archive.org/web/20160909100301/http://leh.nic.in/depts/villageamenitydirectory.pdf 9 सितंबर 2016 live
इतिहास
सन् 1947 तक, करज़ोक रुपशू क्षेत्र की राजधानी था और मध्य एशिया जाने वाले व्यापारी मार्गों पर स्थित था। यहाँ के एक राजा, रुपशू गोबा, ने इधर नौ पक्के घर बनवाये।Jina Prem Singh High pasturelands of Ladakh Himalaya Korzok 49 2009-11-22 https://books.google.com/books?id=G2jv3ETBwBUC&pg=PA49&dq=Korzok#v=onepage&q=Korzok&f=false Indus Publishing 1995 978-81-7387-026-2 ISBN 81-7387-026-8 https://web.archive.org/web/20160528172744/https://books.google.com/books?id=G2jv3ETBwBUC&pg=PA49&dq=Korzok#v=onepage&q=Korzok&f=false 28 मई 2016 live
आज गाँव में कई घर हैं और यहाँ रहने वाले चांगपा लोग बंजारों की जीवनी व्यतीत करते हुए गर्मियों के मौसम में यहाँ याक की खाल व बालों के तम्बू बनाकर कृषि करते हैं। इन तम्बुओं में धुआँ निकालने के लिए ऊपर की ओर छोटे रोशनदान बने होते हैं। चांगपा लोग बहुमूल्य पश्मीना ऊन और पुगा के चश्मों व अन्य स्रोतों से मिलने वाले नमक का व्यापार करके अन्न और अपनी आवश्यकताओं की अन्य चीज़ें ख़रीदते हैं। आधुनिकरण के साथ-साथ, गत कुछ वर्षों से करज़ोक में निर्माण हो रहा है और बंजर लोगों का जीवनचक्र भी परिवर्तित हो रहा है।http://www.rangan-datta.info/Tso%20moriri.htm Tso Moriri - Tea with Changpas 2009-11-23 The Statesman 2004-06-16 https://www.webcitation.org/69mLxQE6H?url=http://www.rangan-datta.info/Tso%20moriri.htm 9 अगस्त 2012 dead
चित्रदीर्घा
चित्र शीर्षक के लिए चित्र पर माउस लाएँ
चित्रदीर्घा
x200px|स्वागत चिन्ह
x200px|दो बालक, गधों की दौड़ लगाते हुए
x200px|त्सो मोरीरी के किनारे बस्ती का एक भाग
x200px|बस्ती के अंदर बकरियाँ हाँकते हुए
इन्हें भी देखें
रुपशू
त्सो मोरीरी
चांगपा
सन्दर्भ
श्रेणी:लेह तेहसील के गाँव