Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

एक रिश्ता ऐसा भी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

एक रिश्ता ऐसा भी एक रिश्ता ऐसा भी के कलाकार हास्य, प्रेम २२ मिनट ५७६i शशि सुमीत प्रॉडक्शन मन सिंह मंकू शशि मित्तल और सुमीट मित्तल शीतल सोमानी शशि सुमीत प्रॉडक्शन नीचे देखें रितेश राठोर के राजगोपाल सोनी पल भारत हिन्दी 2014 09 01 yes 13 फरवरी 2015 http://sonypal.in 133 एक रिश्ता ऐसा भी एक भारतीय हिन्दी धारावाहिक है, जिसका प्रसारण सोनी पल में 1 सितम्बर 2014 से शुरू हुआ और 13 फरवरी 2015 को समाप्त हुआ। इसका निर्माण शशि मित्तल और सुमीत हुकुमचंद मित्तल ने किया है। ये उस समय सोमवार से शनिवार रात 8 बजे देता था। इसमें मुख्य किरदार में राहुल शर्मा और प्रीति चौधरी हैं। कहानी ये कहानी राघव रॉय (राहुल शर्मा) व सोनिया शर्मा (प्रीति चौधरी) की है। सोनिया अपने पाँच बहनों के साथ रहती है और एक कपड़ों की दुकान चलाती है। सोनिया के माता-पिता मरने से पहले सोनिया के बहनों की ज़िम्मेदारी उसे देते हैं। इस कारण सोनिया उनकी बहनों की शादी पहले करवाना चाहती है और अपनी शादी किसी ऐसे से करना चाहती है, जो उसकी ज़िम्मेदारी ले सके। उसे रतना राय त्यौहार के लिए घर सजाने का ऑर्डर देती है। राघव मुखोटा पहने उस घर में गलती से सोनिया से मिलता है। मुखोटे के कारण सोनिया उसका चेहरा देख नहीं पाती, वहीं सोनिया की सबसे छोटी बहन चित्र बनाते रहती है और उस कागज को वो सोनिया को देती है। बिना ये जाने कि उसमें राघव का तस्वीर भी है, वो उसे बैग में भर देती है। घर में उसकी बहन को वो तस्वीर मिलती है, जिसे वो सोनिया का प्रेमी सोच लेती है। वो सोनिया से तस्वीर के बारे में पुछती है तो वो बिना जाने उसका नाम बॉबीजी बोल देती है। एक सप्ताह के बाद, खान चाचा से मिलने राघव आता है, ताकि वो वहाँ काम कर उनके जैसा खाना बनाना सीख सके। खान चाचा उसके पिता के पुराने दोस्त थे, और सोनिया के दुकान के पास ही में उनका भोजनालय रहता है। खान उन बहनों का भी दोस्त रहता है और कई बार उनके घर से सामान लाते रहता है। तो वो राघव को उनके घर आटा लाने भेजता है। जब वो सोनिया के घर आता है, तो घर में कोई नहीं दिखता, तो वो सीधे किचन में चले जाता है। उसे ऊपर में आटा से भरा पतीला दिख जाता है। लेकिन वो बहुत ऊपर रहता है, और कोशिश करते करते, उसके ऊपर आटा गिर जाता है। सोनिया की बहन उसे बॉबीजी के रूप में पहचान लेती है और खुश हो जाती है। जल्दी ही वो उन सभी का दोस्त बन जाता है। एक दिन सोनिया उसे अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताती है। समय के साथ उन दोनों को एक दूसरे से प्यार हो जाता है, और अंत में सोनिया की मौत हो जाती है। सोनिया की बहन, दीपिका की अभिमान रॉय के साथ शादी हो जाती है। कलाकार राहुल शर्मा (अभिनेता) - राघव रॉय प्रीति चौधरी - सोनिया शर्मा अमृता प्रकाश - दीपिका सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ