411 REFERENCE · Wikipedia
मल्लू आदिल शाह
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मल्लू आदिल शाह बीजापुर का सुल्तान 27 अगस्त 1534 – फ़रवरी 1535 इस्माइल आदिल शाह इब्राहीम आदिल शाह प्रथम इस्माइल आदिल शाह बीजापुर फ़रवरी 1535
मल्लू आदिल शाह बीजापुर सल्तनत अथवा जिसे आदिलशाही सल्तनत भी कहते हैं, का तीसरा शासक था। इस्माइल की वसीयत के अनुसार, उसके पुत्र मल्लू ख़ान को सरदार असद ख़ान की सहायता से गद्दी पर बैठाया गया, जो राज्य का संरक्षक बना।
मल्ला शासन करने के योग्य नहीं था। उसने अपने कर्तव्यों की उपेक्षा की और दुर्व्यसनों में लिप्त रहा, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में असंतोष और अव्यवस्था फैल गई। इसे रायचूर दोआब को पुनः प्राप्त करने का उपयुक्त अवसर पाकर,विजयनगर साम्राज्य के राजा अच्युत देव राय ने आक्रमण किया और उसे बीजापुर से छीनने में सफल रहा, जिससे मल्लू को उसकी शर्तें स्वीकार करने के लिए विवश होना पड़ा।
मल्लू आदिल शाह के अत्याचार इतने असहनीय हो गए कि पुंजी ख़ातून, मल्लू आदिल शाह की पितृ दादी ने सेनापति असद ख़ान की सहायता से मल्लू को पदच्युत कर दिया और उसके छोटे भाई इब्राहिम आदिल शाह प्रथम को राजा घोषित किया। http://archive.org/details/mughal-empire-r.-c.-majumdar-1974_202112 Mughal Empire - R. C. Majumdar 1974-03-01
सन्दर्भ
श्रेणी:बीजापुर के सुल्तान