411 REFERENCE · Wikipedia
स्केलेबुल वेक्टर ग्राफिक्स
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
स्केलेबुल वेक्टर ग्राफिक्स (Scalable Vector Graphics / SVG), द्विविमीय ग्राफिक्स के लिये एक्सएमएल-आधारित वेक्टर इमेज फॉर्मट है। इसमें अन्तःक्रिया (इंतरिक्टिविटी) तथा एनिमेशन की सुविधा भी होती है। एसवीजी (SVG) का स्पेसिफिकेशन, वर्ल्ड वाइड वेब कांसोर्शियम द्वारा विकसित एक मुक्त मानक है।
SVG के चित्र तथा उनके व्यवहार, एक्सएमएल टेक्स्ट फाइल द्वारा परिभाषित किये जाते हैं। इसका अर्थ यह है कि उनके अन्दर 'खोज' की जा सकती है, उनकी इन्डेक्स (अनुक्रमणिका) बनायी जा सकती है, तथा उन्का आकार संपीडित किया जा सकता है। जिस तरह एक्सएमएल फाइलों को सम्पादित किया जाता है उसी तरह SVG चित्रों को भी किसी पाठ सम्पादित्र (टेक्स्ट एडिटर) की सहायता से सम्पादित किया जा सकता है। परन्तु प्रायः वे ड्राइंग सॉफ्ट्वेयरों की सहायता से ही निर्मित किये जाते हैं।
== सन्दर्भ ==