411 REFERENCE · Wikipedia
गब्बर पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2013
गब्बर पर्वत भारत के गुजरात में बनासकांठा जिला स्थित एक छोटा सा पहाड़ी टीला है। यह प्रसिद्ध तीर्थ अम्बाजी से मात्र ५ कि.मी की दूरी पर गुजरात एवं राजस्थान की सीमा पर स्थित है। यहीं से अरासुर पर्वत पर अरावली पर्वत से दक्षिण पश्चिम दिशा में पवित्र वैदिक नदी सरस्वती का उद्गम भी होता है। इस स्थल की सागर सतह से ऊंचाई ४८० मी यानि १६०० फ़ीट है एवं क्षेत्रफ़ल 8.33 कि.मी2 (5 वर्ग मील) है।
यह प्राचीन पौराणिक ५१ शक्तिपीठों में से एक गिना जाता है। पुराणों के अनुसार यहाम सती शव का हृदय भाग गिरा था। इसका संदर्भ तंत्र चूड़ामणि में भी मिलता है।
सन्दर्भ
श्रेणी: गुजरात के तीर्थस्थान
श्रेणी: गुजरात के पर्वत
श्रेणी: गुजरात के शहर
श्रेणी: अम्बाजी