Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१३ जुलाई

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 right १३ जुलाई ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का १९४वॉ (लीप वर्ष में १९५ वॉ) दिन है। साल में अभी और १७१ दिन बाकी है। प्रमुख घटनाएँ १६४५- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने। 1772- कैप्टन जेम्स कुक ने दक्षिणी सागर की दूसरी यात्रा शुरु की। १८०३- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरु किया। १८३२- हेनरी स्कूलक्रॉफ्ट ने मिनेसोटा में मिसीसिपी नदी के स्रोत की खोज की। १८६३- न्यूयार्क में सिविल वार ड्रॉफ्ट के विरोधियों के दंगे में एक हजार से अधिक लोग घायल हुए। १८७८- बर्लिन कांग्रेस ने यूरोपीय शक्तियों के बीच बाल्कन देशों का बँटवारा किया। १८८२- रूस में चेरनी के निकट हुई रेल दुर्घटना में 200 लोगों की मृत्यु हो गई। १८८७- स्कॉटलैंड में दूसरा रेल पुल शुरु हुआ जिसका प्रयोग आज भी जारी है। १८९७- मारकोनी ने बेतार संदेश के लिए अमेरिकी पेटेंट हासिल किया। १९०५- कोलकाता के साप्ताहिक समाचार पत्र संजीवनी ने ब्रिटिस सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था। १९०८- लंदन में चौथा आधुनिक ओलंपिक खेल शुरु हुआ। १९२९- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरु की। १९४५- मैक्सिको मरुस्थल में पहला परमाणु बम परिक्षण के लिए लाया गया। १९५४- अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस जेनेवा में वियतनाम के बँटवारे पर सहमत हुए। १९७७- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी। 1998- भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी। ख़िताब जीता। ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया। २०००- फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा। २००४- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई। २००६- परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द। २००८- अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया। २०११ - मुंबई (भारत) के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में आतंकवादियों द्वारा तीन बम धमाके किए गए। 2002 - जन्म 1814 - भानुभक्त आचार्य, नेपाल के कवि थे जिन्होने नेपालीमें रामायण की रचना की।(मृ.23/04/1868) 1900 - छबि बिस्वास बंगाली फ़िल्मों के एक अभिनेता।(मृ.11/06/1962) 1922 ऐंकर ज़ॉरजेंसन, डेनमार्की राजनितिज्ञ 1941- सुनीता जैन- हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार और उपन्यासकार। 2002- प्रिंस सिंह निधन 1995 आशापूर्णा देवी,बांग्ला भाषा की कवयित्री और उपन्यासकार थीं।(ज.08/01/1909) बहारी कडियाँ बीबीसी पे यह दिन जुलाई, १३