Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ज़िन्दगी तेरे नाम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ज़िन्दगी तेरे नाम Zindagi Tere Naam.jpg ज़िन्दगी तेरे नाम का प्रचार पोस्टर आशु त्रिखा पवन गोयल संजय मासूम मिथुन चक्रवर्तीरंजीता कौरदलीप ताहिलगोल्डीसुप्रिया कार्णिक साजिद-वाजिद जलीस शेरवानी, फैयज़ अनवर सुहास गुजराती 2012 3 15 137 मिनट हिन्दी ₹ 4 करोड़ ज़िन्दगी तेरे नाम 2012 की आशु त्रिखा द्वारा निर्देशित हिन्दी-भाषा की भारतीय कथा फ़िल्म है। इसमें मुख्य अभिनय मिथुन चक्रवर्ती और रंजीता कौर ने किया है और फ़िल्म एक परिपक्व प्रेम कहानी पर आधारित है। फ़िल्म 2008 में पूर्ण हो चुकी थी लेकिन इसे कुछ सीमित प्रतियों के साथ 2012 में जारी किया गया। फ़िल्म निकोलस स्पार्क्स के उपन्यास द नोटबुक और इसी नाम से बनी 2004 की फ़िल्म पर आधारित है।http://movies.fullhyderabad.com/zindagi-tere-naam/hindi/theatres-list-show-timings-hyderabad-4819-3.html Zindagi Tere Naam 7 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20120731033533/http://movies.fullhyderabad.com/zindagi-tere-naam/hindi/theatres-list-show-timings-hyderabad-4819-3.html 31 जुलाई 2012 deadमूवी रिव्यूः जिंदगी तेरे नाम http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-zindgi-tere-naam-movie-review-2983243.html दैनिक भास्कर 17 मार्च 2012 7 अक्टूबर 2013 https://web.archive.org/web/20120707060650/http://bollywood.bhaskar.com/article/ENT-BOL-zindgi-tere-naam-movie-review-2983243.html 7 जुलाई 2012 dead कथानक फ़िल्म एक वृद्ध व्यक्ति मिस्टर सिंह (मिथुन चक्रवर्ती) के साथ आरम्भ होती है जो एक वृद्ध महिला को एक कहानी सुना रहा है जो दिन-प्रतिदिन अपनी याददाश्त खो चुकी है। मिस्टर सिंह की कहानी एक युवा प्रेमियों सिद्धार्थ (असीम अली खान) और अंजली (प्रियंका मेहता) की है। अंजली एक धनवान लड़की है, लेकिन सिद्धार्थ एक गरीब व्यक्ति का पुत्र। अंजली के पिता (दिलीप ताहिल) हमेशा की तरह इस प्यार को अस्वीकार कर देते हैं और अपनी पुत्री को दूर ले जाते हैं। उदास सिद्धार्थ के पास कोई अन्य विकल्प नहीं है, लेकिन वो उसे पत्र लिखना जारी रखता है। वह एक वर्ष तक लगातार 365 पत्र लिखता है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उसे इन ३६५ में से एक भी पत्र का उत्तर नहीं मिलता। वर्षों बीत जाते हैं लेकिन अंजली को सिद्धार्थ नहीं मिलता, अतः वह अन्त में एक अन्य व्यक्ति के साथ विवाह करने की योजना बनाती है। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर होता है और दोनों प्रेमियों का पुनः मिलन हो जाता है। कहानी ज्यों-ज्यों आगे बढ़ती है और विवाह के बाद तक पहुँचते हैं तो वृद्ध महिला को ऐहसास होता है कि मिस्टर सिंह उन्हें उनकी स्वयं की प्रेम कहानी के बारे में बता रहे हैं और वह एकाएक अपनी पुरानी यादों को लौटाने में सक्षम हो जाती है जिससे मिस्टर सिंह बहुत खुश होते हैं, लेकिन विडम्बना है उसकी याद केवल लघु समय के लिए ही रहती हैं और वह अल्जाइमर रोगी के समान पुनः सभी यादें खो देती है। सामान्य टिप्पणी ज़िंदगी तेरे नाम में मिथुन चक्रवर्ती ने लगभग १८ वर्ष बाद अपनी १९८० की रोमांटिक सह-कलाकार रंजीता के साथ पुनः अभिनय किया। इससे पहले उन्होंने एक साथ गुनाहों का देवता में अभिनय किया था और उस समय भी ६ वर्षों के अन्तराल से उन्होंने एक साथ कार्य किया था जिससे पहले वो १९८४ में फ़िल्म बाज़ी एवं घर एक मन्दिर के बाद नज़र नहीं आये थे। इसके अलावा उन्होंने तराना, सुरक्षा, तकदीर का बादशाह, वारदात, उन्नीस बीस, हम से बढ़कर कौन और धुँआ फ़िल्मों में भी साथ में अभिनय किया है। कलाकार मिथुन चक्रवर्ती.... सिद्धार्थ सिंह रंजीता कौर.... श्रीमती अंजली सिंह असीम अली खान.... युवा सिद्धार्थ सिंह प्रियंका मेहता.... युवा अंजली आशीष शर्मा.... विशाल दलीप ताहिल.... अंजली के पिता सुप्रिया कार्णिक.... अंजली की माँ शरत सक्सेना.... सिद्धार्थ के पिता हिमानी शिवपुरी.... दायी यतिन कर्येकर.... चिकित्सक दिया मिर्ज़ा.... आयटम नम्बर साजिद .... विशेष उपस्थिति संगीत ज़िन्दगी तेरे नाम संगीत साजिद वाजिद 13 जून 2008 फ़िल्म संगीत 40:38 वीनस रिकॉर्ड्स & टेपस प्राइवेट लिमिटेड जैसा कि फ़िल्म २००८ में पूर्ण हो चुकी थी, फ़िल्म का संगीत १३ जून २००८ को जारी कर दिया गया। जबकी फ़िल्म २०१२ में जारी की गयी। फ़िल्म का सबसे प्रचलित गाना केके द्वारा रचित तु मुझे सोच कभी रहाhttp://itunes.apple.com/gb/album/zindagi-tere-naam-bollywood/id484075775/ संग्रहीत प्रति 7 अक्तूबर 2013 https://web.archive.org/web/20140618191410/https://itunes.apple.com/gb/album/zindagi-tere-naam-bollywood/id484075775/ 18 जून 2014 live गीत सूची गायक no 40:38 मिलने को नहीं आये -द्वैत सुनिधि चौहान, शान 4:57 तृष्णा तृष्णा दिल कह रहा शाफ्क़ात अमानत अली खान, सुनिधि चौहान 5:13 मिलने को नहीं आये - पुरुष शान 4:58 अजनबी सा लगता है सुनिधि चौहान, वाजिद खान 5:20 क्या खता हो गयी अफ़ज़ल सब्री, ऋचा शर्मा 5:35 मिलने को नहीं आये - महिला सुनिधि चौहान 4:58 तौबा तौबा सुनिधि चौहान, वाजिद खान 5:17 तु मुझे सोच कभी केके 4:28 सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ 2164702 ज़िन्दगी तेरे नाम 503176 श्रेणी:हिन्दी फ़िल्में श्रेणी:2012 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:साजिद–वाजिद द्वारा संगीतबद्ध फिल्में