411 REFERENCE · Wikipedia
द साउंड एंड द फ्यूरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
द साउंड एंड द फ्यूरी ये अमेरिकी लेखक विलियम फाकनर का एक उपन्यास है। इसमें चेतना की धारा सहित कई कथा शैलियों का उपयोग किया गया है। १९२९ में प्रकाशित, द साउंड एंड द फ्यूरी ये फाकनर का चौथा उपन्यास था, पर तुरंत सफल नहीं हुआ। हालाँकि, १९३१ में, जब फाकनर का छठा उपन्यास, सैंक्चुअरी प्रकाशित हुआ, जो एक सनसनीखेज कहानी थी। सैंक्चुअरी के बारे में फाकनर ने बाद में कहा कि यह केवल पैसे के लिए लिखी गई थी; पर द साउंड एंड द फ्यूरी भी व्यावसायिक रूप से सफल रही, और फाकनर को आलोचनात्मक ध्यान मिलना शुरू हुआ।Gail M. Morrison The Composition of The Sound and the Fury http://drc.usask.ca/projects/faulkner/main/criticism/morrison.html University of Saskatchewan
यह उपन्यास १ जनवरी २०२५ से सार्वजनिक डोमेन में आ गया है। https://web.law.duke.edu/cspd/publicdomainday/2025/ Public Domain Day 2025 Jenkins Jennifer Boyle James Duke's Center for the Study of the Public Domain
कथा
द साउंड एंड द फ्यूरी २० वीं सदी के पहले तीसरे भाग में जेफरसन, मिसिसिप्पी में बसा है। उपन्यास एक कॉम्पसन परिवार पर केंद्रित है, जो पूर्व दक्षिणी अभिजात वर्ग है जो अपने परिवार और उसकी प्रतिष्ठा के विघटन से निपटने के लिए संघर्ष कर रहा है। उपन्यास में बताए गए ३० साल या उससे अधिक के दौरान, परिवार आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाता है, अपनी धार्मिक आस्था और जेफरसन शहर का सम्मान खो देता है, और उनमें से कई दुखद रूप से मर जाते हैं।
उपन्यास को चार कथाओं में विभाजित किया गया है। पहली कथा, ७ अप्रैल १९२८ को घटित घटनाओं और उसके परिणामस्वरूप विचारों और यादों को दर्शाती है। ये ३३ वर्षीय बौद्धिक रूप से विकलांग व्यक्ति बेंजामिन "बेंजी" कॉम्पसन की दृष्टिकोण से लिखी गई है। बेंजी के खंड की विशेषता लगातार कालानुक्रमिक छलांग के साथ एक असंबद्ध कथा शैली है।
दूसरा खंड, २ जून १९१० को घटित होता है, जो बेंजी के बड़े भाई क्वेंटिन कॉम्पसन और क्वेंटिन की आत्महत्या तक की घटनाओं पर केंद्रित है। यह खंड चेतना की धारा शैली में लिखा गया है और इसमें लगातार कालानुक्रमिक छलांगें भी हैं।
तीसरे खंड में, जो पहले खंड से एक दिन पहले ६ अप्रैल १९२८ को घटित होता है, फॉल्कनर ने क्वेंटिन के सनकी छोटे भाई जेसन के दृष्टिकोण से लिखा है।
चौथे खंड में, जो पहले खंड के एक दिन बाद ८ अप्रैल १९२८ को होता है, फाकनर ने तीसरे व्यक्ति के सर्वज्ञ दृष्टिकोण का परिचय दिया। यह अंतिम खंड मुख्य रूप से डिल्सी पर केंद्रित है, जो कॉम्पसन परिवार की अश्वेत नौकरानी है। जेसन और "मिस" क्वेंटिन कॉम्पसन (क्वेंटिन की बहन कैडी की बेटी) के साथ डिल्सी के संबंधों पर ये आधातीर है। इधर डिल्सी कॉम्पसन परिवार में सभी के विचारों और कार्यों पर विचार करती है।
१९४५ में, फाकनर ने "कॉम्पसन अपेंडिक्स" लिखा, जिसे भविष्य में द साउंड एंड द फ्यूरी की छपाई के साथ शामिल किया जाना था। इसमें १६९९ से १९४५ तक कॉम्पसन परिवार का ३०-पृष्ठ का इतिहास है।http://drc.usask.ca/projects/faulkner/main/criticism/cohen.html The Key to the Whole Book: Faulkner's The Sound and the Fury, the Compson Appendix, and Textual Instability Cohen Philip 1997 drc.usask.ca March 24, 2017
लेखन
उपन्यास की कथा ईस्टर के तीन दिनों के साथ चलती हैं।Butler Christopher Modernism: A Very Short Introduction https://archive.org/details/modernismverysho0000butl 2010 Oxford University Press Oxford 978-0-19-280441-9 40 जब फाकनर ने कहानी लिखना शुरू किया तो इसे "ट्वाइलाइट" शीर्षक दिया गया था और ये कथा चौथे कॉम्पसन बच्चे द्वारा सुनाइ गयी थी। लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ी, उन्होंने इसका नाम बदल दिया। इसका शीर्षक विलियम शेक्सपीयर के मैकबेथ के अंक ५, दृश्य ५ से मैकबेथ के प्रसिद्ध एकालाप से लिया गया।Daniel J. Singal William Faulkner: The Making of a Modernist https://archive.org/details/williamfaulknerm0000sing Chapel Hill University of North Carolina Press 1997 xii, 357
प्रकाशन के बाद क्लिफटन फैडिमनने इस पर टिका की और कहा की उपन्यास के विषय और पात्र तुच्छ हैं और उन पर खर्च की गई विशाल और जटिल शिल्प कौशल के अयोग्य हैं।Danny Heitman Clifton Fadiman Didn't Mind Being Called Schoolmasterish https://www.neh.gov/humanities/2017/summer/feature/clifton-fadiman-didn%E2%80%99t-mind-being-called-schoolmasterish Humanities Summer 2017 38 3 लेकिन द साउंड एंड द फ्यूरी ने अंततः महानतम अमेरिकी उपन्यासों में प्रमुख स्थान प्राप्त किया, तथा १९४९ में फाकनर को साहित्य में नोबेल पुरस्कार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। फाकनर ने नोबेल पुरस्कार स्वीकार करते हुए अपने भाषण में कहा था कि लोगों को उन चीजों के बारे में लिखना चाहिए जो दिल से आती हों, "सार्वभौमिक सत्य" अन्यथा, उनका कोई मतलब नहीं है।
फ़िल्म
१९५९ में मार्टिन रिट द्वारा निर्देशित और यूल ब्रायनर, जोआन वुडवर्ड और अल्बर्ट डेकर द्वारा अभिनीत एक फिल्म रूपांतरण जारी किया गया था। फिल्म उपन्यास से बहुत कम मिलती-जुलती है।https://www.nytimes.com/movie/review?res=940CE6DF1138EF3BBC4051DFB5668382649EDE The Sound and the Fury (1959) Crowther Bosley Bosley Crowther The New York Times 28 March 1959 20 May 2014 एक अन्य रूपांतरण, २०१४ मे जेम्स फ्रेंको द्वारा निर्देशित किया गया था और फ्रेंको ने बेंजी कॉम्पसन की भूमिका निभाई थी। इसका प्रीमियर ७१ वें वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्मोत्सव में हुआ था।Spies Mike What Happens When James Franco Directs a Movie? http://www.vocativ.com/culture/celebrity/jamesfranco/ Vocativ May 19, 2014 19 अगस्त 2014 https://web.archive.org/web/20140819083333/http://www.vocativ.com/culture/celebrity/jamesfranco/ dead
सन्दर्भ
श्रेणी:अमेरिकी उपन्यास
श्रेणी:अंग्रेजी उपन्यास