Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सीए फाउंडेशन कोर्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

mahesh सीए फाउंडेशन कोर्स सीए फाउंडेशन कोर्स सीए बनने की पहली सीढ़ी है | सीए फाउंडेशन कोर्स चार्टेड अकॉउंटेंट बनने के लिए एंट्रेंस टेस्ट है जिसे की पहले कॉमन प्रोफिएन्सी टेस्ट के नाम से जाना जाता था | योग्यता सीए फाउंडेशन के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक का 12th पास करना जरुरी है इसे पास करने के बाद ही आवेदक सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है | टेस्ट मॉडल पेपर सीए फाउंडेशन में 4 पेपर होते है जिनमे आंशिक रूप से वस्तुनिष्ठ और विषय सम्बंधित प्रश्न पूछे जाते है | इसमें शुरुआत के 2 पेपर विषय आधारित और इसके बाद के 2 पेपर वस्तुनिष्ठ पेपर होते है | ये सभी पेपर 100 नंबर के होते है और कुल मिलाकर ये 400 नंबर के 4 पेपर होते है | प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिसेज ऑफ़ एकाउंटिंग बिज़नेस लॉज़ एंड बिज़नेस कॉरेस्पोंडेंस एंड रिपोर्टिंग बिज़नेस मैथमेटिक्स एंड लॉजिकल रीजनिंग एंड स्टेटिस्टिक्स बिज़नेस इकोनॉमिक्स एंड कमर्शियल नॉलेज रजिस्ट्रेशन सीए फाउंडेशन कोर्स के लिए आवेदक आईसीएआई की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है | रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख जून/दिसंबर तक रहती है | और सीए फाउंडेशन की परीक्षा हर साल मई और नवम्बर महीने में लिए जाते है | एक बार रजिस्ट्रेशन करने के बाद 3 साल तक इसकी वैधता रहती है | मतलब की आप रजिस्ट्रेशन करने के बाद 3 साल तक फाउंडेशन की परीक्षा दे सकते है | परीक्षा की तारीख सीए फाउंडेशन परीक्षा हर साल मई और नवंबर में आयोजित की जाती है | हर साल आईसीएआई नवम्बर महीने में होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम जुलाई में और मई में होने वाली परीक्षा के लिए जनवरी में परीक्षा कार्यक्रम घोषित करता है | इस साल लोकसभा चुनावों के कारन मई महीने में 2 मई से 17 मई के बिच की परीक्षाओं को स्थगित करके 4 जून 2019 से 13 जून 2019 के बीच पुनर्निर्धारित किया गया | प्रवेश पत्र ICAI एडमिट कार्ड फाउंडेशन परीक्षा से 21 दिन पहले जारी करता है | आप आईसीएआई की वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट डाऊनलोड कर सकते है | छूट किसी भी विषय से स्नातक और स्नाकोत्तर या इनके समकक्ष कोई भी डिग्री वाले विधार्थी फाउंडेशन की जगह सीधे इंटरमीडिएट के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है, इन्हे सीए फाउंडेशन से छूट प्रदान की गयी है | कॉमर्स स्नातक 55 प्रतिशत के साथ और अन्य स्नातक 60 प्रतिशत अंक के साथ सीधे इंटरमीडिएट के लिए प्रवेश ले सकते है | बाहरी कड़ियाँ CA Kaise Bane https://web.archive.org/web/20190709164659/https://icai.org/