Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

विषैले कवक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|right|विषैले कवक विषैले कवक, (/, æ m ə ˈ n aɪ t ə f ə ˈ l ɔɪ d iː z / AM -ə- NY -tə fə- LOY -deez ), जिसे आमतौर पर मृत टोपी कहा जाता है, एक जहरीला कवक है। यह अमनिता जीनस की कई प्रजातियों में से एक है। यह मूल रूप से यूरोप में पाया जाता था।कै क्यूंग टुल्लोस रोधाम ई॰ तांग ली पी॰ तोलगोर बाउ जांग पिंग चेन जोउ एच॰ यांग ज्हू एल॰ 2014-06-21 घातक अमानिटास की बहु-स्थानीय जातिवृति: प्रजाति विविधता और ऐतिहासिक जैवभूगोल पर प्रभाव बीएमसी विकासवादी जीवविज्ञान en 14 1 143 10.1186/1471-2148-14-143 free 1471-2148 4094918 24950598 2014BMCEE..14..143C विषैले कवक का सेवन अत्यंत हानीकारक होता है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। यह "बेसिडिओमाइसीट कवक" की प्रजाति से संबंधित है और प्राकृतिक रूप से जंगलों और घास के मैदानों में पाया जाता है। विवरण विषैले कवक आकार में बड़ा और फलने वाला होता है। इसके छत्ते आमतौर पर 5 से 15 सेमी तक होती है। शुरुआती अवस्था में यह गोल या अर्धगोलाकार रहती है, लेकिन उम्र के साथ धीरे-धीरे चपटी और फैलती जाती है। इसके छत्ते का रंग हल्का हरा, पीला, जैतून-हरा, कांस्य या सफेद रंग के होते है; इसमें गहरे रंग की धारियाँ पायी जाती हैं;त्रुडेल स्टेभ https://books.google.com/books?id=WevHvt6Tr8kC "प्रशांत उत्तर-पश्चिम क्षेत्र के कवक" अम्मिरती जॅय टिम्बर प्रेस 2009 978-0-88192-935-5 टिम्बर प्रेस फील्ड गाइड पोर्टलैंड, OR 87 बारिश के मौसम में इसकी सतह चिपचिपी हो जाती है और इसे काटना आसान होता है। विषाक्त thumb|upright|कैनबरा, ऑस्ट्रेलिया में चेतावनी संकेत इसके जैव रसायन पर दशकों से गहन शोध किया गया है। अनुमान है कि इसका केवल 30 ग्राम सेवन एक इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। उत्तरी अमेरिका में औसतन प्रत्येक वर्ष एक व्यक्ति इस कवक के सेवन से मरता है।चाइल्ड्स क्रेग मृत कवक के मामले पूरे उत्तरी अमेरिका में फैल रहे हैं। https://www.theatlantic.com/science/archive/2019/02/deadly-mushroom-arrives-canada/581602/ द अटलांटिक फरवरी 1, 2019 फरवरी 5, 2019 लक्षण विषैले कवक मुख्य रूप से यकृत पर असर करता है, साथ ही गुर्दे और अन्य अंगों को भी प्रभावित करते हैं। इसके सेवन के 6–12 घंटे बाद लक्षण दिखाई देने लगते हैं। समान्य लक्षणों में मतली, उल्टी, पेट दर्द और दस्त शामिल हैं। शुरुआत में हल्के लक्षण दिखते हैं, लेकिन समय के साथ विष शरीर पर गंभीर और जानलेवा प्रभाव डाल सकता है। संदर्भ श्रेणी: कवक