411 REFERENCE · Wikipedia
सानिया मिर्ज़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सानिया मिर्ज़ाثانیہ مرزاసాన్యా మీర్జా 200px 2011 में सानिया मिर्ज़ा भारत भारत हैदराबाददुबई, संयुक्त अरब अमीरात 1986 11 15 भारत मुम्बई, महाराष्ट्र 1.73 m ftin on 57 kg lb stlb on 3 फ़रवरी 2003 शोएब मलिक (पाकिस्तानी क्रिकेटर) इस्लाम भारतीय पाकिस्तानी दायें हाथ से; दोनों हाथों से बैकहैंड US$6,930,345http://www.wtatennis.com/SEWTATour-Archive/Rankings_Stats/Millionaires.pdf संग्रहीत प्रति 28 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20110626054231/http://www.wtatennis.com/SEWTATour-Archive/Rankings_Stats/Millionaires.pdf 26 जून 2011 live http://www.saniamirza.com/ ''सक्रिय सेंट मैरी कॉलेज, हैदराबादhttp://wikimapia.org/379730/St-Mary-s-College 'सेंट मैरी, हैदराबाद: सानिया मिर्जा ने इस कॉलेज में अध्ययन किया है' 28 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20141006122548/http://wikimapia.org/379730/St-Mary-s-College 6 अक्तूबर 2014 live युसुफगुड़ा, हैदराबाद 271–161 1 महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए), 14 अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आई टी एफ) संख्या 27 (27 अगस्त 2007) 3आर (2005, 2008) 2आर (2007, 2011) 2आर (2005, 2007, 2008, 2009) 4आर (2005) हाँ 1आर (2008) 41 डब्ल्यू टी ए, 4 आई टी एफ 492–214 संख्या 1 (13 अप्रैल 2015) संख्या 9 (25 सितम्बर 2017 ) हाँ डब्ल्यू (2016) एफ (2011) डब्ल्यू (2015) डब्ल्यू(2015) हाँ 2आर (2008) ओई ए डी 3 डब्ल्यू (2009) डब्ल्यू (2012) क्यू एफ (2011 विंबलडन चैम्पियनशिप - मिक्स्ड डबल्स, 2013 विंबलडन चैम्पियनशिप - मिक्स्ड डबल्स,2015) डब्ल्यू(2014) हाँ एस एफ (2016) SaniaMirza AutographedTShirt.jpg शोएब मलिक (पाकिस्तानी क्रिकेटर) 25 सितम्बर 2017
महिला टेनिस
एफ्रो एशियाई खेलों
2003 हैदराबाद एकल
2003 हैदराबाद मिश्रित महिला युगल
2003 हैदराबाद मिश्रित युगल
2003 हैदराबाद टीम
एशियाई खेल
2006 दोहा मिश्रित युगल
2006 दोहा एकल
2006 दोहा टीम
2010 गुआंगज़ौ मिश्रित युगल
2010 गुआंगज़ौ एकल
2010 बुसान मिश्रित युगल
राष्ट्रमण्डल खेल
2010 दिल्ली एकल
2010 दिल्ली महिला युगल
सानिया मिर्ज़ा (उर्दू: ثانیہ مرزا, तेलुगू: సాన్యా మీర్జా, जन्म: 15 नवम्बर 1986, मुंबई ,महाराष्ट्र) भारत की एक टेनिस खिलाड़ी हैं। 2003 से 2013 में लगातार एक दशक तक उन्होने महिला टेनिस संघ (डब्ल्यू टी ए) के एकल और डबल में शीर्ष भारतीय टेनिस खिलाड़ी के रूप में अपना स्थान बनाए रखने में सफल रही और उसके बाद एकल प्रतियोगिता से उनकी सेवानिवृत्ति के बाद शीर्ष स्थान पर अंकिता रैना विराजमान हुई। मात्र 18 वर्ष की आयु में वैश्विक स्तर पर चर्चित होने वाली इस खिलाड़ी को 2006 में 'पद्मश्री' सम्मान प्रदान किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की खिलाड़ी है। उन्हें 2006 में अमेरिका में विश्व की टेनिस की दिग्गज हस्तियों के बीच डब्लूटीए का 'मोस्ट इम्प्रेसिव न्यू कमर एवार्ड' प्रदान किया गया था।Sania Mirza reaches on career best WTA doubles ranking सानिया मिर्जा डब्ल्यूटीए की डबल्स रैंकिंग में अपने अच्छे करियर के दौर में पहुंची en http://www.patrika.com/news/sania-mirza-reaches-on-career-best-wta-doubles-ranking/1016483 8 जुलाई 2014 पत्रिका समूह 28 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140708222406/http://www.patrika.com/news/sania-mirza-reaches-on-career-best-wta-doubles-ranking/1016483 8 जुलाई 2014 live उन्होंने चार ओलंपिक में भाग लिया - 2008 बीजिंग, 2012 लंदन, 2016 रियो और 2020 टोक्यो में|https://www.reuters.com/lifestyle/sports/tennis-indias-mirza-says-tokyo-olympics-medal-dream-motivated-her-return-2021-03-04/ Tennis-India's Mirza says Tokyo Olympics medal dream motivated her return 2021-03-04 Reuters 2023-09-01 en
अपने कॅरियर की शुरुआत उन्होंने 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर किया। इसके बाद उन्होंने कई अंतररार्ष्ट्रीय मैचों में हिस्सा लिया और सफलता भी पाई। 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद सानिया मिर्ज़ा ने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। 2009 में वह भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं।http://economictimes.indiatimes.com/pictures/videos/pictures/33-women-who-made-india-proud/sania-mirza/articleshowpics/5661392.cms DAY IN PICS-Sania Mirza डे इन पिक्स: सानिया मिर्ज़ा en 28 जुलाई 2014 द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया https://web.archive.org/web/20121017083339/http://economictimes.indiatimes.com/pictures/videos/pictures/33-women-who-made-india-proud/sania-mirza/articleshowpics/5661392.cms 17 अक्तूबर 2012 live
सानिया के पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे। कुछ समय के बाद उन्हें हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप में सानिया का बचपन गुजरा। निज़ाम क्लब हैदराबाद में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया था। महेश भूपति के पिता सीके भूपति से सानिया ने अपनी शुरुआती कोचिंग ली। अक्टूबर 2005 में टाइम पत्रिका के द्वारा सानिया को एशिया के 50 नायकों में नामित किया गया था।Sania in Time 2005 Asia heroes list 2005 के एशिया हीरोज की सूची में सानिया en http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2005-10-02/top-stories/27865436_1_sania-mirza-hyderabad-open-wta 28 जुलाई 2014 3 जनवरी 2013 https://archive.today/20130103064000/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2005-10-02/top-stories/27865436_1_sania-mirza-hyderabad-open-wta dead मार्च 2010 में नवभारत टाइम्स समाचार पत्र के द्वारा उन्हें भारत की गौरवान्वित 33 महिलाओं की सूची में नामित किया गया। वर्तमान में, वे नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना की 'ब्रांड एंबेसडर' हैं।तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करना 'सम्मान' की बात: सानिया मिर्ज़ा http://www.jansatta.com/index.php?option=com_content&view=article&id=74424:2014-07-25-16-11-08&catid=4:2009-08-27-03-36-35 28 जुलाई 2014
सान्या ने अपने करियर का आखिरी मैच फरवरी 2023 में दुबई ड्यूटी फ्री टेनिस चैंपियनशिप में खेला था। 20 साल के करियर में, वह छह बार ग्रैंड स्लैम युगल विजेता रहीं।https://www.cnn.com/2023/02/22/tennis/sania-mirza-retires-dubai-championships-intl-spt/index.html After trailblazing 20-year career, Indian tennis superstar Sania Mirza plays her final match Woodyatt Amy 2023-02-22 CNN en 2023-09-03
प्रारंभिक जीवन
सानिया का जन्म 15 नवम्बर 1986 को मुंबई में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा हैदराबाद के एन ए एस आर स्कूल में हुई, तत्पश्चात उन्होंने हैदराबाद के ही सेंट मैरी कॉलेज से स्नातक किया। उन्हें 11 दिसम्बर 2008 को चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्त हुई। मंजिलें हासिल होती गईं – सानिया मिर्जा http://sports.jagranjunction.com/2010/09/12/sania-mirza-tenis-star/ 28 जुलाई 2014 जागरण जंकसन 12 सितंबर 2010 https://web.archive.org/web/20140810155706/http://sports.jagranjunction.com/2010/09/12/sania-mirza-tenis-star/ 10 अगस्त 2014 dead
उनके पिता इमरान मिर्ज़ा एक खेल संवाददाता थे तथा माँ नसीमा मुंबई में प्रिंटिंग व्यवसाय से जुड़ी एक कंपनी में काम करती थीं। कुछ समय के बाद उन्हें और छोटी बहन 'अनम' को हैदराबाद जाना पड़ा जहां एक पारंपरिक शिया खानदान के रूप सानिया का बचपन गुजरा। पिता के सहयोग और अपने दृढ़ संकल्प के सहारे वह आगे बढ़ती चली गई। हैदराबाद के निज़ाम क्लब में सानिया ने छ्ह साल की उम्र से टेनिस खेलना शुरु किया। उन्होने छह वर्ष की उम्र में टेनिस खेलना शुरू किया।
उनके पिता के पास इतने पैसे नहीं थे जो उन्हें पेशेवर ट्रेनिंग दिलवा सकें। इसके लिए उनके पिता ने कुछ बड़े व्यापारिक समुदायों से स्पान्सर्शिप ली, जिसमें प्रमुख हैं जीवेके इंड्रस्ट्रीज और एडीडास। इन दोनों कंपनियों ने उन्हें 12 साल की उम्र से ही स्पान्सर करना शुरु कर दिया। उसके बाद उनके पिता ने उनकी ट्रेनिंग का जिम्मा लिया। महेश भूपति के पिता सी. के. भूपति की देखरेख में उसकी टेनिस शिक्षा की शुरुआत हुई। हैदराबाद के निज़ाम क्लब से शुरुआत करने के बाद वह अमेरिका की एस टेनिस एक्रेडेमी गई। 1999 में उसने जूनियर स्तर पर पहली बार भारत का प्रतिनिधित्व किया। सानिया जब 14 वर्ष की भी नहीं थी तब उसने पहला आई.टी.एफ. जूनियर टूर्नामेंट इस्लामाबाद में खेला था। 2002 में भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने बुसान एशियाड के पूर्व 16 वर्षीय सानिया को खेलते देखा और निश्चय किया कि वह सानिया मिर्ज़ा के साथ डबल्स में उतरेंगे। फिर उन्होने इस देश को कांस्य पदक दिलाया। उसके बाद सानिया ने 17 वर्ष की उम्र में विंबलडन का जूनियर डबल्स चैंपियनशिप खिताब जीता था।
पारिवारिक जीवन
सानिया का परिवार खेलों से जुड़ा रहा है। उन्हें शीर्ष की ओर ले जाने में उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके पिता इमरान मिर्ज़ा प्रख्यात क्रिकेट खिलाड़ी ग़ुलाम अहमद के रिश्ते के भाई हैं और वे स्वयं भी हैदराबाद सीनियर डिवीज़न लीग के खिलाड़ी रह चुके हैं। सानिया के मामा फैयाज़ हैदराबाद रणजी टीम में विकेट कीपर रह चुके हैं। उनके परिवार ने उन्हें आगे बढ़ाने में अथक मेहनत की है। उनके अभ्यासों के दौरान कभी उनकी माँ नसीमा तो कभी पिता इमरान मिर्ज़ा साथ रहते हैं।
भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने एक पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस से शादी की है, अब तक सानिया और शोएब का तलाक नहीं हुआ है लेकिन काफी समय से दोनों अलग रह रहे हैं।https://www.prabhatkhabar.com/sports/sania-mirza-husband-pakistani-cricketer-shoaib-malik-get-second-marriage-with-this-actress-aml सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच शोएब मलिक ने रचाई दूसरी शादी प्रभात खबर
व्यक्तिगत जीवन और विवाद
thumb|left|170 px|मुंबई(2012): सानिया अपने पति शोएब मलिक के साथ
व्यक्तिगत जीवन में सानिया का विवादों से गहरा नाता रहा है। मुस्लिम परिवार से होने के कारण वर्ष 2005 में एक मुस्लिम समुदाय ने उनके खेलने के विरुद्ध फ़तवा तक जारी कर दिया था। उसके आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला चला और आखिरकार 'जमात-ए-इस्लामी हिन्द' नामक संगठन ने कहा कि उन्हें उनके खेलने से परहेज नहीं है, बल्कि वे चाहते हैं कि वे खेलते समय ड्रेस कोड का ध्यान रखें।http://www.jansatta.com/index.php?option=com_content&view=article&id=74424:2014-07-25-16-11-08&catid=4:2009-08-27-03-36-35 तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करना 'सम्मान' की बात: सानिया मिर्ज़ा जनसत्ता 28 जुलाई 2014
वर्ष 2009 में सानिया की सगाई उनके बचपन के दोस्त सोहराब मिर्जा से हुई,http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-01-28/top-stories/28138200_1_sania-mirza-engagement-friends Sania Mirza's engagement called off सानिया मिर्जा की सगाई टूटी en 28 जनवरी 2010 28 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140202180545/http://articles.timesofindia.indiatimes.com/2010-01-28/top-stories/28138200_1_sania-mirza-engagement-friends 2 फ़रवरी 2014 live लेकिन सगाई शीघ्र ही टूट गई और वे पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ दिखने लगी। सानिया ने एक बयान में कहा, कि 'हम कई सालों से दोस्त हैं लेकिन मंगेतर की हैसियत से हम दोनों के बीच बात नहीं बनी। मैं सोहराब को उसकी ज़िंदगी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।'http://www.dw.de/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%97%E0%A4%88%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2/a-5181411 सानिया मिर्ज़ा हो गईं सिंगल 30 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140810100833/http://www.dw.de/%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE-%E0%A4%B9%E0%A5%8B-%E0%A4%97%E0%A4%88%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%97%E0%A4%B2/a-5181411 10 अगस्त 2014 live कुछ माह पश्चात अर्थात 12 अप्रैल 2010 को उन्होने शोएब मलिक के साथ निकाह रचाया। इस निकाह को लेकर उन्हें कई लोगों से कड़ी प्रतिक्रियाएं भी मिली लेकिन उन्होंने किसी की परवाह नहीं की और हर मोर्चे पर अपने पति का साथ दिया।
वर्ष 2014 में नवगठित भारतीय राज्य तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाने पर सानिया फिर विवादों में घिरी, जब तेलंगाना विधानसभा में भाजपा नेता के॰ लक्ष्मण ने उन्हे 'पाकिस्तान की बहू' क़रार दिया और उन्हें यह सम्मान दिए जाने पर सवाल उठाया।
सोशल मीडिया पर पक्ष-प्रतिपक्ष में काफी बहस हुई। इंडियन एक्सप्रेस अख़बार ने एक तस्वीर ट्वीट किया जिसपर लिखा था 'मैं सानिया मिर्ज़ा हूँ और मैं परदेसी नहीं हूँ।' यहाँ तक कि दुखी सानिया ने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर अपनी पांच पीढ़ियों का हिसाब भी लिख डाला और अपने को भारतीय होने का प्रमाण दिया।http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/140724_facebook_twitter_trending_sania_hritik_adg.shtml सोशल सरगर्मी: सानिया मिर्ज़ा और ऋतिक बीबीसी हिन्दी 24 जुलाई 2014 28 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140726212825/http://www.bbc.co.uk/hindi/india/2014/07/140724_facebook_twitter_trending_sania_hritik_adg.shtml 26 जुलाई 2014 live
एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू के दौरान सानिया ने कहा, कि 'कल मैं बहुत उदास थी। मुझे नहीं पता कि यह सब किसी और देश में होता है या नहीं।' सानिया ने स्वयं को भारतीय होने का प्रमाण देती हुई कही कि 'यह मेरे लिए बहुत आहत करने वाला था कि मुझे अपनी भारतीयता को साबित करना पड़ता है, बार-बार बताना पड़ता है कि मैं भारतीय हूं। यह बिल्कुल अनफेयर है। देश के लिए इतने साल तक खेलने के बाद, देश के लिए मेडल जीतने के बाद, बार-बार यह बताने के बाद कि मेरे पास भारतीय पासपोर्ट है।'http://navbharattimes.indiatimes.com/cricket-and-sports/sports/tennis/sania-mirza-breaks-down-during-an-interview/articleshow/38994578.cms ...और रोने लगीं भारतीय सुपरस्टार सानिया मिर्जा नवभारत टाइम्स 26 जुलाई 2014 30 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140729191751/http://navbharattimes.indiatimes.com/cricket-and-sports/sports/tennis/sania-mirza-breaks-down-during-an-interview/articleshow/38994578.cms 29 जुलाई 2014 live
करियर
thumb|right|2006 बंगलौर ओपन में सानिया मिर्जा|200px
thumb|right|सानिया मिर्जा और एलेना वेस्नीना 2011 फ्रेंच ओपन विंबलडन चैंपियनशिप और कई अन्य क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में पहुँचने वाली डबल्स टीम में से एक थीं|200px
thumb|right|2007 ऑस्ट्रेलियाई ओपन में सानिया मिर्जा|200px
सानिया ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में विश्व जूनियर टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर की। उसके बाद उन्होंने कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शिरकत की और सफलता भी पाई। सानिया मिर्जा ने 16 साल की उम्र में हैदराबाद में 2002 के भारत के राष्ट्रीय खेलों में टेनिस में महिलाओं का स्वर्ण पदक जीता।https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1862093 My international career took off after the National Games in 2002: Sania Mirzahttps://timesofindia.indiatimes.com/national-games-ap-leads-medals-tally/articleshow/31998551.cms National Games: AP leads medals tallyhttps://timesofindia.indiatimes.com/sports/tennis/top-stories/my-international-career-took-off-after-national-games-in-2002-sania-mirza/articleshow/94438942.cms My international career took off after National Games in 2002: Sania Mirza वर्ष 2003 उनके जीवन का सबसे रोचक मोड़ बना जब भारत की तरफ से वाइल्ड कार्ड एंट्री करने के बाद उन्होंने विम्बलडन में डबल्स के दौरान जीत हासिल की। वर्ष 2004 में बेहतर प्रदर्शन के कारण उन्हें 2005 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2005 के अंत में उनकी अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग 42 हो चुकी थी जो किसी भी भारतीय टेनिस खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा थी। मई, 2006 में पाँचवीं वरीयता प्राप्त सानिया मिर्ज़ा को 2 लाख अमेरिकी डालर वाली इंस्ताबुल कप टेनिस के दूसरे ही राउंड में हार का मुँह देखना पड़ा। दिसम्बर 2006 में दोहा में हुए एशियाई खेलों में उन्होंने लिएंडर पेस के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दोहा एशियाई खेलों में उन्होंने रजत पदक जीता। महिला टीम का रजत पदक भी भारतीय टेनिस टीम के नाम रहा- जिसमें उनके अतिरिक्त शिखा ओबेरॉय, अंकिता मंजरी और ईशा लखानी थीं। वर्ष 2009 में वे भारत की तरफ से ग्रैंड स्लैम जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। विबंलडन का यह खिताब जीत कर उन्होंने इतिहास रच डाला। वे आस्ट्रेलियन ओपन में हंगरी की पेत्रा मैंडुला को हराने के साथ ही किसी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में पहुँचने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं।
प्रतिभागिता
माह वर्ष विवरण नवम्बर 1999 पाकिस्तान इंटेल जी 5 में सानिया मिर्ज़ा ने युगल मुक़ाबला जीता व एकल में फाइनल तक पहुँची। सितम्बर 2000 भारत के आई टी एफ- मुम्बई जी-4 मुक़ाबले में एकल मुक़ाबला जीता व युगल के सेमीफाइनल में पहुँची। अक्टूबर 2000 पाकिस्तान इंटेल जूनियर चैंपियनशिप जी 5 मुक़ाबले में एकल व युगल मुक़ाबला जीता। युगल मुक़ाबलों में उसकी जोड़ी पाकिस्तान के जाहरा उमर खान के साथ थी। जनवरी 2001 भारत के आई टी एफ जूनियर एक के नई दिल्ली जी एफ मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा ने युगल मुक़ाबला जीता व एकल मुक़ाबले में क्वार्टर फाइनल तक पहुँची। जनवरी 2001 आई टी एफ 11 के चंडीगढ़ जी-4 मुक़ाबले में एकल व युगल मुक़ाबले जीते। फ़रवरी 2001 बांग्लादेश इंटेल जी-3 में एकल, जुलाई 2001 में मूव एंड पिक इंटेल जी-3 में एकल व युगल, स्मैश इंटैल जी-4 में जुलाई 2001 में युगल मुक़ाबला जीता। जनवरी 2002 विक्टोरियन चैंपियनशिप आई टी एफ जी-2 मुक़ाबले में युगल प्रतियोगिता जीती। जुलाई 2002 पी आई सी प्रिटोरिया आई टी एफ जी-2 मुक़ाबले में युगल प्रतियोगिता जीती। अगस्त 2002 साउथ सैंट्रल अफ्रीका सर्किट बोट्स्वाना आई टी एफ जी-3 मुक़ाबले में एकल व युगल मुक़ाबला जीता। दिसम्बर 2002 एशियाई जूनियर टेनिस चैंपियनशिप में आई टी एफ जी बी-2 मुक़ाबले में एकल मुक़ाबला जीता व युगल की सेमीफाइनल में पहुँची। वर्ष 2005 सानिया मिर्ज़ा ने डब्लू टी ए का हैदर ओपन का खिताब भी जीता था। इसी वर्ष सानिया मिर्ज़ा अपने उत्तम टेनिस खेल प्रदर्शन के कारण भारत तथा विश्व में चर्चा का विषय बनी। उसने वर्ष 2005 में विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को यू.एस. ओपन में हरा कर चौथे राउंड में प्रवेश किया। यद्यपि चौथे राउंड में सानिया मारिया शारापोवा से हार गई, परंतु इस स्थान तक पहुँचने वाली वह प्रथम भारतीय महिला खिलाड़ी थी।दिसम्बर 2006 दोहा में हुए एशियाई खेलों में सानिया मिर्ज़ा ने लिएंडर पेस के साथ मिश्रित युगल का स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दोहा एशियाई खेलों में सानिया ने रजत पदक जीता। महिला टीम का रजत पदक भी भारतीय टेनिस टीम के नाम रहा- जिसमें सानिया के अतिरिक्त शिखा ओबेराय, अंकिता मंजरी और इशा लखानी थीं।
उपलबधिपूर्ण मुक़ाबले
thumb|right|सानिया मिर्जा 2011 फ्रेंच ओपन में|200px
thumb|right|2009 अमेरिकी ओपन में सानिया मिर्जा|200px
thumb|right|2010 अमेरिकी ओपन में सानिया मिर्जा|200px
महिला युगल: 1 (0–1)
परिणामवर्षचैम्पियनशिपभूतलसाथीफाइनल में विपक्षीफाइनल में स्कोरउपविजेता 2011 फ्रेंच ओपन - महिला डबल्स फ्रेंच ओपन क्ले RUS एलेना वेस्नीना CZE एंड्रिया हलवाकोवा CZE लूसी हराडेका 4–6, 3–6
मिश्रित युगल: 4 (2–2)
परिणामवर्षचैम्पियनशिपभूतलसाथीफाइनल में विपक्षीफाइनल में स्कोरउपविजेता 2008 ऑस्ट्रेलियाई ओपन - मिक्स्ड डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन हार्ड IND महेश भूपति CHN सन टियांटियां SRB नेनाद जिमोंजिक 6–7(4–7), 4–6विजेता 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन - मिक्स्ड डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन हार्ड IND महेश भूपति FRA नथाली डेची ISR एंडी राम 6–3, 6–1विजेता 2012 फ्रेंच ओपन - मिक्स्ड डबल्स फ्रेंच ओपन क्ले IND महेश भूपति POL क्लौदा जनस-इग्नासिक MEX सेंतियागो गोंजलेज 7–6(7–3), 6–1उपविजेता 2014 ऑस्ट्रेलियाई ओपन - मिक्स्ड डबल्स ऑस्ट्रेलियन ओपन हार्ड ROU होरिया टेकौ FRA क्रिस्टीना मेलाडेनोविक CAN डैनियल नेस्टर 3–6, 2–6
कनिष्ठ प्रतिस्पर्द्धा
सानिया जूनियर खिलाड़ी के रूप में 10 एकल और 13 युगल खिताब जीतने में सफल रही है। उन्होने एलिसा लेबनोवा के साथ साझेदारी करके 2003 विंबलडन चैंपियनशिप के बालिका डबल्स का खिताब जीता। वे जहां साना भांबरी के साथ मिलकर 2003 फ्रेंच ओपन के बालिका डबल्स के सेमीफाइनल तक पहुँच सफल रही, वहीं ईशा लखानी के साथ मिलकर 2002 अमेरिकी ओपन में बालिका डबल्स के क्वार्टर फाइनल तक पहुँचने में कामयाब हुई थी।
बालिका डबल्स: 1 (1–0)
परिणामवर्षचैम्पियनशिपभूतलसाथीफाइनल में विपक्षीफाइनल में स्कोरविजेता 2003 विंबलडन चैम्पियनशिप विंबलडन घास RUS एलिसा लेबनोवा CZE कैटरीना बोहमोवा NED मिशेला क्राइचेक 2–6, 6–3, 6–2
सामाजिक योगदान
सानिया ने "सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी" की स्थापना की है, जो भारतीय टेनिस खिलाड़ियों के लिए विश्व स्तर की टेनिस प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से मार्च 2013 में शुरू किया गया था। इस अकादमी द्वारा भारत के भविष्य को रोशन करने वाली उपयोगी ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचानकर चयनित करते हुये स्वयं के खर्च पर प्रशिक्षित किया जाता है। Sania Mirza Tennis Academy सानिया मिर्जा टेनिस अकादमी en http://www.saniamirzatennisacademy.com/about.htm 31 जुलाई 2014 टेनिस अकादमी का जालस्थल https://web.archive.org/web/20140509145200/http://www.saniamirzatennisacademy.com/about.htm 9 मई 2014 dead
thumb|right|31 जुलाई 2011 को सिटी ओपन टेनिस फाइनल में सानिया मिर्जा|250px
ब्रांड एम्बेसडर
22 जुलाई 2014 को भारत की इस नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी को नवगठित तेलंगाना राज्य की ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के॰ चंद्रशेखर राव ने उदयोगपतियों के साथ बातचीत सत्र के दौरान सानिया को नियुक्ति पत्र और एक करोड़ रूपये का चेक प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा "तेलंगाना को सानिया पर गर्व है जो एक सच्ची हैदराबादी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय टेनिस में पांचवें नंबर पर है और हम दुआ करते हैं कि वह नंबर वन बने।" तिवारी मुकेश सानिया मिर्ज़ा तेलंगाना की ब्रांड एम्बेसडर बनीं http://www.thehinditimes.com/newsdetail.aspx?id=5807 30 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20140810035629/http://www.thehinditimes.com/newsdetail.aspx?id=5807 10 अगस्त 2014 dead
पुरस्कार
right|thumb|सानिया मिर्जा ने 18 फरवरी, 2005 को नई दिल्ली में प्रधान मंत्री डा. मनमोहन सिंह से मुलाकात की
2004 में, सानिया को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2006 में, उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया, जो एक टेनिस खिलाड़ी के रूप में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत का चौथा सर्वोच्च सम्मान है।http://im.rediff.com/sports/2006/jan/25sania.htm Sania Mirza gets Padma Shri सानिया मिर्जा को मिला पद्मश्री en रेडिफ़ 30 जुलाई 2014 https://web.archive.org/web/20150715000228/http://im.rediff.com/sports/2006/jan/25sania.htm 15 जुलाई 2015 dead
अर्जुन पुरस्कार (2004)
वर्ष के नव आगंतुक का डब्ल्यूटीए पुरस्कार (2005)
पद्म श्री (2006)
खेलों में उत्कृष्टता के लिए हैंदराबाद महिला दशक एचीवर्स अवार्ड (2014)
चेन्नई में एम जी आर शैक्षिक और अनुसंधान संस्थान विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि (11 दिसम्बर 2008) Sania Mirza gets a doctorate सानिया मिर्ज़ा को डॉक्टरेट en http://www.hindu.com/2008/12/12/stories/2008121255701700.htm 31 जुलाई 2014 दि हिन्दू 12 दिसम्बर 2008 https://web.archive.org/web/20140626102707/http://www.hindu.com/2008/12/12/stories/2008121255701700.htm 26 जून 2014 live
इन्हें भी देखें
एना कोर्निकोवा
हरमनप्रीत कौर
मारिया शरापोवा
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
Sania Mirza सानिया मिर्ज़ा
महिला टेनिस संघ में सानिया मिर्जा
फेड कप में सानिया मिर्जा
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ में सानिया मिर्जा
अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ के जूनियर प्रोफ़ाइल में सानिया मिर्जा
FRA तातियाना गोलोविन POL एग्निएज़का रैडवाँसका डब्ल्यूटीए वर्ष का नवागंतुक पुरस्कार 2005
श्रेणी:1986 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी
श्रेणी:हैदराबाद के लोग
श्रेणी:2016 ओलम्पिक में भारत के खिलाड़ी