Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अवस्था प्रेक्षक

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px| अवस्था प्रेक्षक की संरचना right|thumb|300px|लुएनबर्गर का अवस्था प्रेक्षक का ब्लॉक आरेख नियंत्रण सिद्धान्त में, अवस्था प्रेक्षक (state observer या state estimator) वह तन्त्र है जो किसी तन्त्र के इनपुट एवं आउटपुट का मापन करके उसके आन्तरिक अवस्थाओं (स्टेट्स) का आकलन प्रस्तुत करता है। इसका क्रियान्वयन प्रायः कम्प्यूटर द्वारा किया जाता है। बहुत से व्यावहारिक कन्ट्रोल अनुप्रयोगों में अवस्था प्रेक्षक बहुत उपयोगी सिद्ध होता है। अवस्था प्रेक्षक की आवश्यकता इसलिये पड़ती है क्योंकि बहुत से तन्त्रों के अवस्थायें (स्टेट्स) सीधे मापन द्वारा उपलब्ध नहीं होते अतः अवस्था फीडबैक (स्टेट फीडबैक) सम्भव नहीं होता। इस समस्या का हल अवस्था प्रेक्षक की डिजाइन द्वारा की जाती है। अर्थात् अवस्था प्रेक्षक एक अलग से डिजाइन किया गया तन्त्र है जो उस तन्त्र की अवस्थाओं को गणना के द्वारा निकालकर प्रस्तुत करता है, जिअका उपयोग स्टेट फीडबैक में किया जता है। इन्हें भी देखें अवस्था-समष्टि निरूपण (स्टेट-स्पेस रिप्रेजेण्टेशन) श्रेणी:नियंत्रण सिद्धान्त